Breaking News

रतलाम: कलेक्टर रूचिका चौहान का तबादला ,गोपाल चंद्र डाड होंगे नये कलेक्टर,

रतलाम 19

,

राज्‍य शासन ने देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक दर्जन अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए। इसमें 6 कलेक्‍टरों के तबादला आदेश भी शामिल हैं। लम्बे अंतराल के बाद आज बुधवार को रतलाम कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान को अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल पदस्थ किया गया है । अब रतलाम के नवीन कलेक्टर गोपाल चंद्र डाड होंगे । बुधवार को प्रदेश के आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। इस बीच रतलाम कलेक्टर रुचिका चौहान का स्थांतरण नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल हो चूका है। वही रतलाम के नवीन कलेक्टर गोपाल चंद्र डाड को बनाया गया है। ख़रगोन से स्थांतरित होकर रतलाम आने वाले नवीन कलेक्टर गोपाल चद्र डाड का रतलाम जिले से पुराना नाता रह चूका है । गोपाल चद्र डाड पूर्व में रतलाम शहर एसडीएम ,ग्रामीण एसडीएम और रतलाम नगर निगम में आयुक्त के पद पर भी पदस्थ रह चुके है।

Check Also

सायबर सिक्योरिटी एडवाइजरी”APK” मोबाइल एप्लीकेशन फ्रॉड से रहे सावधान, गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर apk फाइल से हो सकती है धोखाधड़ी-आकस्मिक कार्रवाई होटल, लॉज व स्पा सेंटरों की जांच, अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी-हनुमान जन्मोत्सव के दृष्टिगत यातयात व्यवस्था एवं रुट डायवर्शन प्लान-विधायक डॉ पांडेय ने जावरा क्षेत्र में विधायक निधि से पेयजल टेंकर किये वितरित-अग्निवीर भर्ती 2026ः आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ी-संदीप शर्मा ने ग्रहण किया मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक रतलाम मंडल का पदभार

🔊 Listen to this रतलाम सायबर ठगी के नए नए तरीकों से लोगों को ठगने …