Breaking News

सैलाना क्षेत्र के कांग्रेस के पदाधिकारियों व दो सरपंचो ने थामा भाजपा का हाथ

सैलाना क्षेत्र के कांग्रेस के पदाधिकारियों व दो सरपंचो ने थामा भाजपा का हाथ

रतलाम

2/May/2024

रतलाम ब्यूरो चिफ कृष्णकांत मालवीय

रतलाम जिले के सैलाना क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका मिला है। रतलाम शहर विधायक व केबिनेट मंत्री चैतन कश्यप कि मौजूदगी में दो सरपंचो व कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। आपकों बतादें कि जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आता चला जा रहा हैं। वैसे-वैसे कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी कि सदस्यता ग्रहण करने का सिलसिला दिखाई दे रहा है। सैलाना विधानसभा क्षेत्र को कांग्रेस पार्टी का गढ़ माना गया है। लेकिन अब सैलाना विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के नेता व जनप्रतिनिधियों में बाजना मंडल कि ग्राम पंचायत घोड़ाखेड़ा के सरपंच लक्ष्मण मुनिया, ग्राम पंचायत कुंडल के सरपंच पंकज चारेल, युथ कांग्रेस के जिला महासचिव हिमांशु डोडियार एवं कार्यकर्ता चंद्रशेखर डामोर को रतलाम शहर विधायक व सुक्ष्म एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन कश्यप ने भाजपा का रूपट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। इसी दौरान भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, बाजना मंडल प्रभारी राजेन्द्र पाटीदार, बाजना मंडल अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, मंडल महामंत्री नरेंद्र वसुनिया, माताजी मंडल प्रभारी संजय टांक, ग्राम पंचायत आंबापाडा सरपंच रवि वसुनिया,खेरदा सरपंच लाल सिंह मईडा, गोविंद डामोर आदि उपस्थित थे।

Check Also

ओरिएंटेशन प्रोग्राम उत्कर्ष-2026 में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को मिला करियर एवं जीवन निर्माण का मार्गदर्शन-2,080 करोड़ रुपए से बनेगा उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड 4-लेन एक्सप्रेस-वे, जुलाई 2028 में होगा पूर्ण-करोड़ों की लूट के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

🔊 Listen to this रतलाम रतलाम श्री योगीन्द्र सागर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट, रतलाम में नवप्रवेशित …