Breaking News

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने किया चुनाव कार्यालय का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के रतलाम आगमन पर निकलने वाले जुलूस का मार्ग विस्तारित,

रतलाम,

29/Dec/2023,

नगर निगम उपचुनाव के लिए वार्ड क्र. 31 में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद प्रत्याशी करण कैथवास के चुनाव कार्यालय का भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने शुभारंभ किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि वार्ड क्र. 31 के मतदाताओं का आशीर्वाद भाजपा को पहले भी मिला है। उपचुनाव में भाजपा कैबिनेट मंत्री श्री चेतन्य काश्यप के मार्गदर्शन में पुनः ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष लुनेरा के साथ चुनाव कार्यालय शुभारंभ अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, मण्डल अध्यक्ष आदित्य डागा, महामंत्री राकेश परमार, पार्षद प्रत्याशी करण कैथवास, योगेश कैथवास एवं दिनेश पटेल भी मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने मतदाताओं से घर-घर संपर्क भी किया और वार्ड के विकास हेतु उपचुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से जिताने का आव्हान किया। जनसंपर्क के दौरान जिला सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर, मयूर पुरोहित, निलेश गांधी, पार्षदगण विशाल शर्मा, रामु डाबी, रंजीत टाक, योगेश पापटवाल, परमानन्द योगी, शबाना खान, राजेश माहेश्वरी, गौरव त्रिपाठी, मोर्चा पदाधिकारी राहुल निन्दाने, प्रभु नेका, शेरू पठान, अजय शर्मा, कन्हैया मालवीय, नितेश सोनी, भूपेंद्र कावड़िया, मरियम मंसूरी, नरेन्द्र तिवारी, अनिल रानीवाल, सुमन बेरवा, प्रेम राव मेडम, रवि मीणा, वार्ड के बुथ के कार्यकर्ता, भाजपा के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता रहवासियों सहित मौजूद रहे।

रतलाम,

29/Dec/2023,

मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद 29 दिसंबर को पहली बार रतलाम आ रहे श्री चेतन्य काश्यप के स्वागत में नगर में भव्य जुलूस निकलेगा। आमजन के उत्साह एवं भावना को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा जुलूस का मार्ग विस्तारित किया गया है। स्वागत जुलूस दोपहर 01ः00 बजे नाहरपुरा से प्रारंभ होगा और प्रमुख मार्गों से होते हुए सैलाना रोड़ स्थित भारत माता चौराहा अलकापुरी पहुंचेगा। जुलूस के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप का भव्य स्वागत किया जाएगा। जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप बदनावर से प्रस्थित होकर दोपहर 12ः15 बजे सालाखेड़ी से रतलाम शहर में प्रवेश करेंगे। वे सर्वप्रथम महू रोड़ फव्वारा चौक से होते हुए श्री कालिका माता मंदिर पहुंचकर माताजी के दर्शन करेंगे और इसके बाद नाहरपुरा पहुंचकर जुलुस में शामिल होंगे। स्वागत जुलूस नाहरपुरा से प्रारम्भ होकर डालू मोदी बाजार, माणकचौक, घांस बाजार, चौमुखीपुल, चांदनीचौक, तोपखाना, गणेश देवरी, धानमंडी पहुंचेगा। इसके पश्चात् रानीजी मंदिर से वाहन रैली के रूप में शहर सराय, महाराणा प्रताप चौक सैलाना बस स्टेंड से होते हुए श्री राम मंदिर, सज्जन मिल होते हुए भारत माता चौराहा अलकापुरी पहुंचेगा। इसके बाद कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप कार से धोलावाड़ ऑफिस विनोबा नगर, बीमा हाॅस्पिटल, गांधी नगर, लक्ष्मणपुरा चौराहा, डाॅट की पुल, दो बत्ती चौराहा, दिलबहार चौराहा होते हुए स्टेशन रोड़ स्थित वीसाजी मेन्शन पहुंचेगे। यहां सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया जाएगा।भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिला और मंडल तथा मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, एमआईसी सदस्यों एवं पार्षदगण ने कार्यकर्ताओं तथा आमजन से श्री काश्यप का मंत्री के रूप में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत करने की अपील की है।

Check Also

श्री योगीन्द्र सागर कालेज के बी.बी.ए की छात्रा ने टॉप मे बनाई जगह”-एसडीएम द्वारा बंटवारा नामांतरण एवं सीमांकन प्रकरण अन्तर्गत हितग्राहियों को संशोधित नकलें वितरित की गई-बान्‍द्रा टर्मिनस-गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन-धरोला मेले में मामूली विवाद बना हत्या का कारण 36 घंटे के भीतर कृष्णपाल हत्याकांड का किया खुलासा- 12 लाख रुपये से अधिक की चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार सोने के जेवर एवं मोबाइल बरामद-हत्या एवं डकैती की घटना में फरार आरोपी गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोबाइल जप्त-चेतन्य काश्यप जैसे गुरूभक्त मिल जाए, तो अनेक अच्छे काम हो सकते है- नित्यसेन सूरीश्वरजी गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी का पदार्पण कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के निवास पर हुई गहुली-महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेद संस्कृत शिक्षा बोर्ड, उज्जैन द्वारा आयोजित परीक्षाओं के परिणाम घोषित-उज्जैन में गंगा दशमी पर भक्ति का महासंगम, लोक गायिका मैथिली ठाकुर देंगी प्रस्तुति मां शिप्रा परिक्रमा 25-26 मई 300 फीट चुनरी अर्पण करेंगे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this रतलाम रतलाम, छोटे शहरो के बच्चे भी शिक्षा या अन्य किसी …