Breaking News

पिपलौदा में हुआ दो दिवसीय शूटिंग बाल प्रतियोगिता का आयोजन प्रतियोगिता में क्षेत्रीय तथा अन्य राज्यो की टीमो ने की सहभागिता

पिपलौदा,

18/फरवरी/2021

ज़ियाउद्दीन क़ुरैशी की रिपोर्ट,


पिपलौदा। नगर में दो दिवसीय अखिल भारतीय शूटिंग बॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। अंतिम मुकाबले में मालेगांव की टीम ने हरियाणा की टीम को पराजित कर प्रथम स्‍थान प्राप्‍त किया। इसके पूर्व पहले सेमीफायनल में हरियाणा ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में जामनेर को तथा दूसरे मुकाबले में मालेगांव ने दिल्‍ली की टीम को पराजित किया। कार्यक्रम में जिला भाजपाध्‍यक्ष राजेन्‍द्रसिंह लूनेरा, मंडल अध्‍यक्ष राजेन्‍द्रसिंह गुडरखेड़ा तथा युवामोर्चा के जिला महामंत्री राहुल ओस्‍तवाल अतिथि थे। मालेगांव के वकार एहमद को प्रतियोगिता का श्रेष्‍ठ खिलाड़ी घोषित किया गया तथा बेस्‍ट नेटर का पुरस्‍कार हरियाणा के गुरप्रीत को दिया गया। ग्रामीण विजेता टीम मे विकास क्‍लब पिपलौदा तथा उपविजेता गंधेर टीम को भी पुरस्‍कृत किया गया। प्रतियोगिता के दौरान जिला पंचायत के पूर्व उपाध्‍यक्ष वीरेन्‍द्रसिंह सोलंकी, सहकारी नेता कीर्तिशरण सिंह, अनिल दसेड़ा, कानसिंह चौहान, अनुविभागीय पु‍लिस अधिकारी रविन्‍द्र बिलवाल आदि ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्‍त कर उत्‍साहवर्द्धन किया तथा लोकेन्‍द्रसिंह डोडिया, जितेन्‍द्र शर्मा, रजनीश ठाकुर व राजेश शर्मा निर्णायक की भूमिका में रहे। कार्यक्रम में प्रतियोगिता संयोजक रमेश परमार व आयोजक नरेन्‍द्र नागर
का सम्‍मान वरिष्ठ खिलाड़ी सिराजुद्दीन कुरेशी व शिक्षक गुलाम फरीद ,पूर्व नपाध्‍यक्ष अतुल गौड़ की ओर से किया गया। कार्यक्रम का संचालन अमित मोगरा ने किया तथा आभार जितेंद्र शर्मा ने माना।

Check Also

जनसुनवाई में 99 आवेदन पर हुई सुनवाई-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से ग्वालियर के कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया संदेश-दादर से नई दिल्‍ली एवं वलसाड से मऊ के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन-30 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनसुनवाई में उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा अभिभावकों पर आर्थिक भार डालने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की-ग्रामीण डाक सेवक मेरे परिवार के सदस्‍य है डाक विभाग को सबसे बड़ी लाजिस्‍टि‍क शक्ति के रूप में करेंगे स्‍थापित

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …