Breaking News

70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने के लिए कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने भरा फॉर्म

रतलाम

02/May/2024

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के हर वरिष्ठ नागरिक को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना का लाभ मिलेगा  योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त इलाज दिलाने के लिए सूक्ष्मलघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने हितग्राहियों के फॉर्म भरने की शुरुआत की। फॉर्म भरने के बाद उसकी रसीद भी हितग्राहियों को दी गई । भाजपा के पांचो मंडल में कार्यकर्ता हितग्राहियों से फॉर्म भरा कर पार्टी कार्यालय पर जमा करेंगे। उसके पश्चात सभी फॉर्म यहां से भोपाल कार्यालय भेजे जाएंगे। जहां से संबंधित कार्यालय में फार्म जाने के बाद उक्त हितग्राहियों के नाम योजना में शामिल किए जाएंगे। फॉर्म भरे जाने के दौरान विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवालसहसंयोजक प्रहलाद राठौड़मंडल अध्यक्ष आदित्य डागाविनोद यादवमंडल महामंत्री हेमंत राहोरीराकेश परमारसुबेंद्रसिंह गुर्जर आदि उपस्थित रहे

Check Also

जनसुनवाई में 99 आवेदन पर हुई सुनवाई-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से ग्वालियर के कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया संदेश-दादर से नई दिल्‍ली एवं वलसाड से मऊ के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन-30 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनसुनवाई में उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा अभिभावकों पर आर्थिक भार डालने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की-ग्रामीण डाक सेवक मेरे परिवार के सदस्‍य है डाक विभाग को सबसे बड़ी लाजिस्‍टि‍क शक्ति के रूप में करेंगे स्‍थापित

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …