Breaking News

एमएसएमई एवं प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप की मौजूदगी में मंत्रालय के सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन-नगर निगम द्वारा वार्ड वार बकाया वसूली शिविरो का आयोजन अलकापुरी कम्युनिटी हॉल में लगेगा बकाया वसूली शिविर-मुख्‍यमंत्री और प्रभारी मंत्री ने ईंटखेड़ी में किया स्वास्थ्य शिविर का शुभांरभ-एमएसएमई मंत्री काश्‍यप ने सूखी सेवनिया में किया सिक्स लेन फ्लाईओवर का भूमिपूजन-एस आई आर की कार्यवाही आयोग के निर्देशानुसार करना सुनिश्चित करें-राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम एवं राष्ट्रगान का गायन किया गया-उत्तर प्रदेश के मंत्री को सीएम डॉ मोहन यादव ने 18 नई औद्योगिक नीतियों की प्रतियां भेंट की-दो दिन कृषि उपज मंडी सैलाना बंद रहेगी-जयपुर-बान्‍द्रा टर्मिनस के मध्‍य स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन-रेलवे पेंशनरों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान शुरू-नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति की 91वीं बैठक का आयोजन-पुलिस ने घर में हुई चोरी की वारदात का किया पर्दाफाश शातिर चोर को तिहाड़ जेल से लाकर बरामद किए ₹2.20 लाख के आभूषण

रतलाम

04/Nov/2025

नवंबर माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर मंत्रालय परिसर के सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम्” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन हुआ।


इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की। सामूहिक गायन में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल,मनु श्रीवास्तव, संजय कुमार शुक्ला, अपर मुख्य सचिव दीपाली रस्तोगी, प्रमुख सचिव मनीष सिंह, सचिव निशांत वरवड़े सहित सतपुड़ा-विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

रतलाम

04/Nov/2025

नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निगम से संबंधीत करों को जमा कराने हेतु वार्ड वार बकाया वसूली शिविर 1 नवम्बर से आयोजित किये गये है जो 29 नवम्बर 2025 तक चलेंगे। आयोजित शिविरों में नागरिक नगर निगम की बकाया संपत्तिकर, जलकर की बकाया राशि जमा करा सकेगें। वार्ड वार आयोजित किये गये वसूली शिविरो के तहत वार्ड क्रमांक 5 व 6 के लिये 4 व 5 नवम्बर को अलकापुरी मांगलिक भवन, वार्ड क्रमांक 8 के लिये 6 नवम्बर को कोमल नगर, वार्ड क्रमांक 5 व 6 के लिये 7 नवम्बर को विनोबा नगर, वार्ड क्रमांक 9 के लिये 8 नवम्बर को तिरूपति/त्रिलोक  नगर, वार्ड क्रमांक 8 के लिये 9 नवम्बर को राजबाग/अष्टविनायक, वार्ड क्रमांक 12 के लिये 10 नवम्बर को कस्तुरबानगर, वार्ड क्रमांक 11 के लिये 11 नवम्बर को डोंगरे नगर, वार्ड क्रमांक 14 के लिये 12 नवम्बर को काटजू नगर, वार्ड क्रमांक 11 व 16 के लिये 13 व 14 नवम्बर को कलीमी कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 42 व 43 के लिये 17 नवम्बर को लक्कड़पीठा, वार्ड क्रमांक 19 व 20 के लिये 18 नवम्बर को दीनदयाल नगर, वार्ड क्रमांक 43 व 44 के लिये 19 व 20 नवम्बर को बोहरा बाखल, वार्ड क्रमांक 24 व 25 के लिये 21 नवम्बर को अमलतास गेट, वार्ड क्रमांक 29 के लिये 22 नवम्बर को आनन्द कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 29 व 30 के लिये 23 नवम्बर को प्रताप नगर, वार्ड क्रमांक 30 व 31 के लिये 24 नवम्बर को मिड टाउन कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 31 के लिये 25 नवम्बर को जावरा रोड, वार्ड क्रमांक 31 के लिये 26 नवम्बर को डोसीगांव, वार्ड क्रमांक 32, 34 व 36 के लिये 27 नवम्बर को दिलबहार चौराहा व वार्ड क्रमांक 33 व 35 के लिये 28 व 29 नवम्बर को शास्त्री नगर में कार्यालयीन समय में शिविर आयोजित किये गये है। निगम द्वारा जारी अपील में नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि  निगम द्वारा उक्त शिविर बकायादारों की सुविधा के लिए आयोजित किये गये है इन आयोजित शिविरों में बकायादार अपनी बकाया राशि जमा कर निगम को सहयोग प्रदान करें।

रतलाम

04/Nov/2025

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के ईंटखेड़ी में स्वास्थ्य परीक्षण और चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री के साथ भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री चेतन्‍य कुमार काश्‍यप भी मौजूद रहें। यह आयोजन विधायक विष्णु खत्री के संयोजन में आर.पी. फाउंडेशन और पीपुल्स ग्रुप के सहयोग से किया गया है। मुख्‍यमंत्री ने ईंटखेड़ी में प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र और सांदीपनि विद्यालय खोलने का आश्वासन दिया। कार्यकर्ताओं ने मुख्‍यमंत्री, प्रभारी मंत्री और विधायक खत्री का बड़े पुष्पहार से स्वागत किया। 

रतलाम/भोपाल

04/Nov/2025

एमएसएमई एवं भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप ने हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के साथ आज भोपाल विदिशा बायपास पर सूखी सेवनिया चौराहे पर सिक्स लेन फ्लाईओवर का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर स्थानीय जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री काश्यप और शर्मा का जोशीले नारों के साथ जोरदार स्वागत किया।


श्री काश्यप ने अपने उद्बोधन में जनता को बधाई देते हुए आश्वस्त किया कि वे सूखी सेवनिया में हथाईखेड़ा डेम से पानी की आपूर्ति करने और यहां बड़ा रेलवे स्टेशन बनवाने में हर संभव मदद करेंगे। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से आग्रह किया कि वे अपनी जमीने नहीं बेचे क्योंकि प्रस्तावित सिक्स लेन रोड आर फ्लाईओवर के कारण यहां की जमीनों के भाव बहुत बढ़ने वाले है। विधायक श्री शर्मा ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि हुजूर क्षेत्र में चौमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने प्रभारी मंत्री श्री काश्यप का फ्लाईओवर का भूमि पूजन करने के लिए आभार माना और अभिनंदन किया। 

रतलाम

04/Nov/2025

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में एस आई आरहितग्राही मूलक योजनाओंसीएम हेल्पलाइनसमग्र ई केवायसीसमयावधि पत्रोंसमाधान पोर्टल एवं अन्य विषयों पर विभाग वार समीक्षा कर विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैनएडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तवएसडीएम आर्ची हरितनगर निगम आयुक्त अनिल भाना सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिये कि एस आई आर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण काम महत्वपूर्ण है सभी आर ओ एवं ई आर ओ एक्टिव होकर काम को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार करवाना सुनिश्चित करें। विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में हेल्पलाइन नम्बर 1950 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के लिए विधानसभा वार टीम गठित कर निराकरण की कार्यवाही निर्धारित समयावधि में करना सुनिश्चित करें।

बैठक में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से करे। एल वन स्तर पर ही एल-1 अधिकारी जवाब पोर्टल पर दर्ज करें। एल-1 अधिकारी का जवाब संतुष्टि पूर्वक नहीं होने पर एल –2, एल-3 अधिकारी शिकायतकर्ता से बात करके संतुष्टि पूर्वक जवाब पोर्टल पर दर्ज करें। स्वास्थ्य विभागसहकारिता विभागशिक्षा विभागनगरीय निकाय एवं राजस्व विभाग को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिये। हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक शत प्रतिशत निराकरण करने एवं अन्य विभाग से संबंधित शिकायतों को तत्काल संबंधित विभाग को स्थानांतरित करने एवं शिकायत का समाधान कारी निराकरण कर जवाब पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए।

बैठक में समग्र ई केवायसी की समीक्षा के दौरान सभी नगरीय निकायों को समग्र ई केवायसी का काम त्वरित गति से समयावधि में करने एवं डुप्लीकेट समग्र आई डी को डिलीट करवाने के निर्देश दिए।

रतलाम

04/Nov/2025

कलेक्टर कार्यालय में माह के प्रथम कार्य दिवस पर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम एवं राष्ट्रगान का गायन किया गया । इस अवसर पर कलेक्टर मिशा सिंहसीईओ जिला पंचायत वैशाली जैनए डी एम डॉ शालिनी श्रीवास्तवकमिश्नर नगर निगम अनिल भानाएसडीएम आर्ची हरित सहित जिला अधिकारी एवं कलेक्टर कार्यालय के शासकीय सेवक उपस्थित थे।

रतलाम/भोपाल

04/Nov/2025

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता के साथ बैठक की। बैठक में मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उत्तर प्रदेश के मंत्री श्री गुप्ता को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा तैयार 18 नई औद्योगिक नीतियां भेंट की। इस बैठक में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप भी उपस्थित रहे।

रतलाम

04/Nov/2025

सचिव कृषि उपज मंडी समिति सैलाना ने बताया कि दो दिवस नवंबर को हम्माल तुलावटी आवेदन अनुसार (केकड़ा चौदस)  एव नवंबर को शासकीय अवकाश होने से मंडी में नीलामी कार्य बंद रहेगा। कृषकों से निवेदन किया गया है कि असुविधा से बचे तथा अवकाश दिवसो में अपनी कृषि उपज सैलाना मंडी प्रांगण में नहीं लाए। मंडी बोर्ड भोपाल द्वारा एमपी फार्म गेट एप के माध्यम से ऑनलाइन सौदा पत्रक की वैकल्पिक व्यवस्था के अंतर्गत कृषि उपज का क्रय विक्रय जारी रहेगा। जिन कृषको को कृषि उपज विक्रय किया जाना है वे कृषक अपनी कृषि उपज उपरोक्त माध्यम से विक्रय कर सकते है

रतलाम

04/Nov/2025

त्‍योहारों के दौरान यात्रियो को सुविधा देने के- उद्देश्‍य से तथा अतिरिक्‍त यात्रियों को समायोजित करने के लिए पश्चिम
रेलवे रतलाम मंडल से होकर जयपुर से बान्‍द्रा टर्मिनस के मध्‍य स्‍पेशल-ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्‍या 09729/09730 जयपुर बान्‍द्रा- टर्मिनस स्‍पेशल दोनों दिशाओं में 1-1 फेरे चलेगी। गाड़ी संख्‍या 09729 जयुपर बान्‍द्रा टर्मिनस स्‍पेशल, जयपुर से 04 नवम्‍बर 2025 मंगलवार को 08.10 बजे चलेगी तथा अगले दिन 04.55 बजे- बान्‍द्रा टर्मिनस पहुँचेगी। इस ट्रेन का रतलाम मंडल के चित्‍तौड़गढ़(14.00/14.05, मंगलवार), नीमच(14.49/14.51),-मंदसौर(15.29/15.31) एवं रतलाम(17.30/17.40) बजे आगमन/प्रस्‍थान होगा।- इसी प्रकार, वापसी में गाड़ी संख्‍या 09730 बान्‍द्रा टर्मिनस जयपुर-स्‍पेशल, बान्‍द्रा टर्मिनस से 05 नवम्‍बर 2025 बुधवार को 09.30 बजे- चलेगी अगले दिन 06.45 बजे जयपुर पहुँचेगी। इस ट्रेन का रतलाम मंडल के- रतलाम(20.10/20.20 बुधवार), मंदसौर(21.33/21.35), नीमच(22.25/22.27) एवं- चित्‍तौड़गढ़(00.05/00.10, गुरुवार) बजे आगमन/प्रस्‍थान होगा।-यह ट्रेन दोनों दिशाओं में किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, मांडल,-भीलवाड़ा, चित्‍तौड़गढ़, नीमच, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत,- नवसारी, वलसाड, वापी, पालघर एवं बोरीवली स्‍टेशनों पर रुकेगी। यह ट्रेन- एलएचबी रेक से चलेगी जिसमें सेकंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी,-स्‍लीपर एवं सामान्‍य श्रेणी के कोच रहेंगे।-यात्रीगण ट्रेन संचालन से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए भारतीय रेल की- आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं। इसके- अतिरिक्त, यात्री रेल मदद ऐप अथवा 139 रेल मदद नंबर का उपयोग भी कर सकते हैं।

रतलाम

04/Nov/2025

रेलवे पेंशनरों को पेंशन सुविधा निर्बाध रूप से मिलती रहे, इसके लिए हर वर्ष नवम्बर माह में जीवन प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य होता है। इसी उद्देश्य से पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा डिजिटल माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक सुश्री नुपूर चौधरी के निर्देशन में 31 अक्टूबर 2025 को मंडल कार्यालय स्थित एनेक्सी हॉल में रेलवे पेंशनधारकों के लिए एक विशेष जानकारी सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की प्रक्रिया, आवश्यकता एवं इसके लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। सत्र के दौरान वित्त विभाग एवं आईटी शाखा के अधिकारियों ने पेंशनरों को मोबाइल एप के माध्यम से प्रमाण पत्र अपलोड करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया समझाई। पेंशनर अपने मोबाइल से ही अपनी पहचान और जीवित होने की पुष्टि भेज सकते हैं, जिससे उन्हें अब बैंक या कार्यालय जाकर प्रमाण पत्र देने की आवश्यकता नहीं होगी। यह पहल वरिष्ठ नागरिक पेंशनरों के लिए समय की बचत, पारदर्शिता और सुविधा सुनिश्चित करेगी। रतलाम मंडल के सभी पेंशनरों तक यह जानकारी पहुँचाने हेतु विभिन्न स्टेशनों पर नवंबर माह में विशेष सत्र आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके अंतर्गत 04, 06, 07, 18, 28 नवम्बर को रतलाम में, 06 नवम्बर को उज्जैन, 07 को दाहोद, 11 को उज्जैन, 12 को इंदौर, 13 को नीमच, 14 को चित्तौड़गढ़, 17 को डॉ. आंबेडकर नगर, 21 को पिपलोद तथा 25 नवम्बर को नागदा में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस अभियान के सफल संचालन हेतु वित्त विभाग द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई है, जिसमें सहायक मंडल वित्त प्रबंधक राजेश मीना, वरिष्ठ अनुभाग अधिकारी मुनेश कुमार, वरिष्ठ इंजीनियर (आईटी) रघुनाथ महतो, विकास आलवे,विवेक श्रीवास्तव, हरेन्द्र राठौर, मनोज गुप्ता, धर्मेन्द्र चंदेल, कमलेश धाकड़, शुभम चौहान सहित कार्मिक विभाग के कल्याण निरीक्षक सम्मिलित हैं।

रेलवे प्रशासन ने सभी पेंशनरों से समयसीमा में अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने का आग्रह किया है। इसके लिए पेंशनरों को गूगल प्‍ले स्‍टोर से ‘जीवनप्रमाण’ एवं ‘आधारफेसआरडी’ मोबाइल ऐप डाउनलोड कर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अधिक से अधिक संख्‍या में पेंशनर अपने-अपने संबंधित क्षेत्रों में आयोजित कैंप में शामिल होकर इस सुविधा का लाभ लें।

रतलाम

04/Nov/2025

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रतलाम की 91 वीं अर्द्ध वार्षिक बैठक का आयोजन मंडल कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में संपन्‍न हुआ। इस बैठक में रतलाम नगर स्थित केंद्रीय सरकार के सभी प्रतिष्ठानों, बैंकों, निगमों और कार्यालयों के प्रमुखों ने भाग लिया और अपने कार्यालय में राजभाषा के प्रयोग प्रसार की स्थिति से अवगत कराया।

सभी कार्यालय प्रमुखों ने अपने-अपने कार्यालयों में हो रही राजभाषा की प्रगति और राजभाषा को आगे बढ़ाने हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्रदान की। बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक अक्षय कुमार, राजभाषा अधिकारी लाखन सिंह मीना सहित नगर के सभी केंद्रीय प्रतिष्ठानों के अधिकारी शामिल हुए।

अध्यक्ष नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति रतलाम मंडल एवं मंडल रेल प्रबंधक श्री कुमार ने बैठक के दौरान संबोधित करते हुए सभी से आह्वान किया कि हम हमारी राजभाषा को दिल से अपनाएं। हमें अपनी मातृभाषा जो कि हमारे देश की राजभाषा भी हैं, में सरकारी कामकाज करने में गर्व की अनुभूति होनी चाहिए ।

रतलाम

04/Nov/2025

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले में लंबित संपत्ति संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में थाना स्टेशन रोड पुलिस द्वारा घर में हुई चोरी की वारदात का सफल पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर ₹2,20,000/- मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी बरामद किए गए हैं। फरियादी मोहित मंत्री पिता सत्यनारायण मंत्री निवासी 49, टी.आई.टी. रोड, रतलाम, हाल मुकाम राउ, इंदौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके रतलाम स्थित घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर द्वारा सोने-चांदी के जेवरात एवं ₹30,000 नगदी चोरी कर ली गई है। फरियादी की शिकायत पर थाना स्टेशन रोड में अपराध क्रमांक 184/2025, धारा 305ए, 331(4) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई।

पुलिस कार्यवाही :-
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को चोरी एवं संपत्ति संबंधी लंबित अपराधों के निराकरण के निर्देश दिए गए है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर श्री राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी स्टेशन रोड निरीक्षक जितेन्द्र पाल सिंह जादौन के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई — टीम में उनि मुकेश सस्तिया, प्रआर 921 देवीलाल गुर्जर, प्रआर 525 जितेन्द्र बघेल, आर 812 लोकेन्द्र सोनी, आर 666 विनोद माली, आर 208 राकेश निनामा, आर 82 ललित वर्मा, आर 962 राकेश दांगी सम्मिलित थे। टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, एवं सीसीटीवी फुटेज एनालिसिस एवं मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपी की तलाश की गई। तकनीकी साक्ष्यों से चोरी में संलिप्त आरोपी की पहचान गुरदीप सिंह पिता विजय सिंह निवासी इंदौर के रूप में हुई। आरोपी के तिहाड़ जेल में होने की सूचना पर प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी से पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ चोरी की वारदात करना स्वीकार किया।

सराहनीय भूमिका :- निरीक्षक जितेन्द्र पाल सिंह जादौन (थाना प्रभारी स्टेशन रोड), निरीक्षक दीपक राठी (प्रभारी फिंगर प्रिंट यूनिट रतलाम),उनि मुकेश सस्तिया, प्रआर देवीलाल गुर्जर, प्रआर जितेन्द्र बघेल, आर लोकेन्द्र सोनी, आर विनोद माली, आर राकेश निनामा, आर राकेश दांगी, आर हिम्मतसिंह राठौड़, एवं आर रंतीदेव।

Check Also

अवैध पिस्टल व 08 जिंदा राउण्ड सहित दो आरोपी गिरफ्तार-पुलिस को चोरी के प्रकरण में सफलता 03 आरोपी गिरफ्तार, ₹40,000 का मशरूका एवं वाहन जप्त

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …