रतलाम,
04/Mar/2025
शहर में खेल प्रेमियों के लिए आगामी दिनों में एक बार फिर विधायक क्रिकेट महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री एवं विधायक चेतन्य काश्यप के मार्गदर्शन में क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली खेल स्पर्धा की तैयारियों के संबंध में श्री काश्यप की उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इसमें मुख्य रूप से महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, क्रीड़ा भारती के सचिव अनुज शर्मा उपस्थित रहे। विधायक क्रिकेट महोत्सव को लेकर मंत्री एवं विधायक श्री काश्यप ने बताया कि क्रिकेट महोत्सव का आयोजन अप्रैल मध्य से मई मध्य तक होगा। टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा में सर्वाधिक टीमें भाग लेगी। स्पर्धा शहर के दो मैदान, नेहरू स्टेडियम और आईटीआई खेल मैदान पर आयोजित होगी। जिसमें रतलाम नगर के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे एवं इसमें प्रत्येक टीम में अंडर-19 के खिलाड़ियों की सहभागिता अनिवार्य रहेगी। स्पर्धा में लाखों रूपए की इनामी राशि दी जाएगी। स्पर्धा में सहभागिता करने वाली टीमों को फार्म वितरण नेहरू स्टेडियम से किए जाएंगे।
रतलाम,
04/Mar/2025
उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985 के उल्लंघन के प्रकरण में उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग तथा लाइसेंस अथॉरिटी नीलम सिंह चौहान द्वारा कार्रवाई की गई है। उपसंचालक द्वारा मेसर्स प्रज्ञा सेल्स कॉरपोरेशन फ्रीगंज रोड रतलाम का उर्वरक लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। जारी आदेश में बताया गया है कि विगत 13 फरवरी को अधिकारियों द्वारा गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण में पाई गई कमियों त्रुटियों के संबंध में जारी कारण बताओ सूचना पत्र का उत्तर संतोष प्रद नहीं पाया गया। गोदाम से उर्वरक निर्माता श्रीराम फर्टिलाइजर एंड केमिकल्स निर्मित यूरिया का ट्रक नंबर एमपी 09hg5455 में 560 बैग कुल 25.20 मेट्रिक टन, ट्रक नंबर एमपी 09hg1604 में 630 बैग कुल 28.2 35 मेट्रिक टन तथा ट्रक नंबर एमपी 13ho0319 में 600 बैग कुल 2700 मेट्रिक टन अवैध भंडारण पाया गया जो उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 का उल्लंघन किया जाना सिद्ध होता है। साथ ही थोक उर्वरक लाइसेंस में उक्त कंपनी श्रीराम फर्टिलाइजर एंड केमिकल्स का अधिकार पत्र इंद्राज नहीं पाया गया। निरीक्षण के समय उर्वरक निर्माता ओस्तवाल फास्फेट निर्मित अमोनियम सल्फेट मात्रा 425 बैग भौतिक सत्यापन पर पाए गए जबकि पीओएस मशीन में उक्त अमोनियम सल्फेट 400 बैग पाए गए हैं जो कि 25 बैग कम का अंतर पाया गया तथा उर्वरक निर्माता कृष्णा फास्केम निर्मित 20:20:013 मात्रा 240 बैग़ भौतिक सत्यापन पर पाए गए जबकि पीओएस मशीन में उक्त 20:20:0:13 उर्वरक 245 बेग पाए गए जो कि पांच बैग अधिक का अंतर पाया गया। इसी प्रकार ओस्तवाल फास्फेट निर्मित एस एस पी मात्रा 106 बैग भौतिक सत्यापन पर पाए गए जबकि पीओएस मशीन में उक्त एसएसपी 140 बेग पाए गए जो कि 34 बैग अधिक का अंतर पाया गया जो उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985 का उल्लंघन सिद्ध होता है।
रतलाम,
04/Mar/2025
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार नेशनल लोक अदालत का आयोजन 8 मार्च को किया जाएगा।
रतलाम,
04/Mar/2025
कलेक्टर राजेश बाथम ने आमजन की सुविधा के लिए जिले के उप तहसील न्यायालयो में राजस्व संबंधी न्यायालय कार्यों की सुनवाई के लिए स्थान एवं दिनांक निर्धारित किए हैं बताया गया है कि जिले की रतलाम ग्रामीण तहसील के अंतर्गत उप तहसील टप्पा मुंदड़ी के न्यायालय कार्य संचालन का स्थान नवीन भवन निर्माण कार्य पूर्ण होने तक पंचायत भवन मुंदड़ी पर रहेगा मुंदड़ी में प्रति गुरुवार एवं शुक्रवार को राजस्व न्यायालय कार्य एवं सुनवाई होगी इसी प्रकार उप तहसील टप्पा बिलपांक मै नवीन भवन निर्माण कार्य पूर्ण होने तक पटवारी कार्यालय बिलपांक पर प्रति बुधवार एवं शुक्रवार न्यायालय कार्य संचालन किया जाएगा इसी प्रकार जिले की तहसील जावरा के अंतर्गत टप्पा ढोढर का न्यायालय कार्य नवनिर्मित भवन के हस्तांतरित होने तक पटवारी कार्यालय ढोढर पर प्रति सोमवार एवं गुरुवार किया जाएगा तहसील पिपलोदा के अंतर्गत टप्पा कालूखेड़ा का न्यायालय कार्य एवं सुनवाई कार्यनवनिर्मित भवन के हस्तांतरित होने तक पंचायत भवन कालूखेड़ा में प्रति सोमवार बुधवार एवं शुक्रवार को किया जाएगा कलेक्टर द्वारा उपरोक्त निर्धारित व्यवस्था के अनुसार संबंधित पीठासीन अधिकारी तहसीलदार नायब तहसीलदार निर्धारित स्थान पर निर्धारित दिवसों में राजस्व संबंधी न्यायालय कार्य एवं सुनवाई करेंगे
रतलाम,
04/Mar/2025
कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देश पर 100 दिवसीय नि क्षय शिविर अभियान के अंतर्गत रतलाम जिले में लगभग चार लाख लोगों की स्क्रीनिंग कर टी बी के पॉजिटिव मरीज ढूंढने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें से 90% लोगों को एक्स रे परीक्षण करके खोजा जाना है , तथा 10% लोगों को सी बी नॉट मशीन से जांच कर पॉजिटिव मरीजो की पहचान की जाना है। इसके लिए राज्य कार्यालय के प्राप्त निर्देशानुसार जिले में कुल 10 निजी प्राइवेट संस्थानों का चिन्हांकन सी एम एच ओ कार्यालय द्वारा किया गया । इनमें रतलाम जिले में। के के शाह हॉस्पिटल लिमिटेड 124 काटजू नगर रतलाम , चेस्ट सेंटर 97 ए शास्त्री नगर, रतलाम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर शास्त्री नगर रतलाम , जैन दिवाकर अरविंदो हॉस्पिटल सागौद रोड रतलाम, आयुष्मान सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर महू नीमच रोड कृषि उपज मंडी के पास रतलाम, भदोरिया डायग्नोसिस सेंटर पोस्ट ऑफिस रोड रतलाम , मुकुंद इमेजिंग एंड डायग्नोस्टिक सेंटर 10 फ्रीगंज दो बत्ती रोड के पास रतलाम, जी डी हॉस्पिटल 80 फीट रोड रत्नपुरी रतलाम, प्रीति सीटी स्कैन सेंटर एंड प्राइवेट लिमिटेड शास्त्री नगर रतलाम , विजन डायग्नोस्टिक सेंटर 167 गली नंबर 5 कस्तूरबा नगर रतलाम द्वारा दी गई सहमति के आधार पर निशुल्क एक्सरे करने हेतु मान्यता प्रदान की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम एस सागर ने बताया कि निजी संस्थानों पर एक्सरे कराने के लिए मरीज को सर्वप्रथम शासकीय स्वास्थ्य केंद्र जैसे जिला चिकित्सालय या सिविल अस्पताल या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या संजीवनी क्लिनिक अथवा उप स्वास्थ्य केंद्र में अपना प्रारंभिक स्वास्थ्य परीक्षण कराना होता है। यहां मौजूद स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा लिखे परामर्श के आधार पर टी बी के संदिग्ध मरीज का निशुल्क एक्स रे इन प्राइवेट एक्स-रे करने वालों के यहां कराया जा सकता है। निजी एक्स-रे संस्थान पर मरीज को किसी भी प्रकार की कोई राशि का भुगतान नहीं करना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा संबंधित एक्सरे करने वाले निजी संस्थाओं को एक्स रे फिल्म के साथ रिपोर्ट देने की स्थिति में 90 रुपए तथा बिना एक्स रे फिल्म के साथ केवल एक्सरे रिपोर्ट देने पर 70 रूपये राशि का भुगतान सीधे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा किया जा रहा है। इसके लिए प्राइवेट संस्थानों द्वारा मरीज के सराय संबंधी रिपोर्ट की जानकारी प्रस्तुत की जाएगी तथा इस रिपोर्ट के आधार पर वेरिफिकेशन करते हुए संबंधित एक्सरे करने वाली संस्था को भुगतान किया जाएगा। जिला क्षय अधिकारी डॉक्टर अभिषेक अरोरा ने बताया कि तब के मुख्य लक्षण 15 दिन से अधिक की खांसी , शाम को लगातार बना रहने वाला बुखार, वजन में कमी, भूख न लगना आदि मुख्य है। ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों में मरीज के एक्सरे करने के लिए 2 निक्षय वाहन तैयार किए गए हैं। यह वाहन एक्स रे उपकरणों की सुविधा से पूरी तरह लैस हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर लगने वाले शिविरों में उपस्थित लोगों का वहीं पर निशुल्क एक्स रे करके टी बी के नए पॉजिटिव मरीज की खोज की जा रही है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा टी बी के मरीजों को निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत उनके उचित पोषण आहार के लिए 1000 रुपए प्रति माह की राशि 1 नवंबर 2024 से प्रदान की जा रही है। यह राशि मरीज को सीधे उनके खाते में प्रदान की जा रही है। नि क्षय पोषण मित्र योजना में टी बी के पॉजिटिव मरीजों को गोद लेकर छः माह तक निशुल्क पोषण आहार दिया जा रहा है। रतलाम जिले में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं गण मान्य नागरिक नि क्षय मित्र बनकर टी बी के पॉजिटिव मरीजों को अपनी और से स्वयं के व्यय पर पोषण टोकरी अर्थात फूड बॉस्केट प्रदान कर रहे है। इस टोकरी में 5 किलो आटा, 1 किलो मूंगफली, 1 किलो सीके चने, 1 किलो तुअर या मूंग दाल, उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन युक्तपोषण आहार प्रदान किया जा रहा है। अभियान में कोई भी व्यक्ति नि क्षय मित्र बनकर अपने हाथों से पोषण टोकरी प्रदान कर सकते हैं। 7 दिसंबर 2024 से अब तक 192 लोग नि क्षय मित्र बन चुके हैं। कुल 1530 लोगों को पोषण टोकरी प्रदान की जाना है। कलेक्टर राजेश बाथम ने अधिक से अधिक लोगों को नि क्षय मित्र बनने का अनुरोध किया है।
रतलाम,
04/Mar/2025
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा आगामी होली, धुलेंडी, रंगपंचमी, रमजान, ईद आदि के दृष्टिगत जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने, सामाजिक सौहार्द एवं शांतिपूर्वक त्यौहार संपन्न करवाए जाने हेतु क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों, ग्राम/नगर रक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर संवाद करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में सभी सीएसपी/एसडीओपी के नेतृत्व में संबंधित थानाप्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, ग्राम/नगर रक्षा समिति सदस्यों के साथ बैठक लेकर आगामी त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु आवश्यक सुझावों पर चर्चा की गई। सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्टेशन रोड स्वराज डाबी द्वारा थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति सदस्यों के साथ आगामी त्योहारों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।

थाना सैलाना परिसर में एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल एवं थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों, के साथ बैठक लेकर आगामी त्योहारों के संबंध में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा आम जन से त्यौहारों को सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट नहीं करने के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया। जिले के सभी थाना एवं चौकियों पर संबंधित एसडीओपी/सीएसपी एवं थाना चौकी प्रभारियों द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
रतलाम,
04/Mar/2025
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले की कानून व्यवस्था बनाए रखने आम जन को भय मुक्त वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से जिले की कमान संभालने के बाद से ही सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र के ऐसे बदमाश जो शारीरिक मारपीट, लड़ाई झगड़ा, दहशतगर्दी, रंगदरी एवं आम जगहों में भय एवं आतंक का वातावरण निर्मित करते है जिनके विरूद्घ थाना चौकी में शिकायत करने में आमजन डरते है ऐसे सक्रिय बदमाश व्यक्तियों के विरूद्घ गुंडा बदमाश की सूचीबद्घ करें। संपत्ति संबंधी अपराध में कई बार चालान हुए सक्रिय व्यक्ति के विरूद्घ खुली निगरानी में नवीन हिस्ट्रीशीट तैयार करने एवं वृद्घ हिस्ट्रीशीटर जो 10 -15 वर्षो से आपराधिक जीवन छोड़कर मुख्यधारा में जुड़ा हो ऐसे व्यक्तियों को निगरानी बदमाश की सूची से माफी बदमाश तथा ऐसे निगरानी बदमाश जो अन्यत्र निवासरत हो उनकी फाईल को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में दिनांक 12.09.24 से अभी तक सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र के ऐसे आदतन अपराधी जो वर्तमान में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त है 67 बदमाशों की गुंडा फाइल तैयार की गई है, तथा 03 निगरानी बदमाश सूचीबद्ध किए गए है। गुंडा फाइल में सूचीबद्ध बदमाशों पर पुलिस नजर बनाए रखेगी तथा सभी से डोजियर भरवाए जायेंगे।
Bharat24x7News Online: Latest News