रतलाम,
05/Feb/2025
ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, जनपद रतलाम जनपद अध्यक्ष साधना जायसवाल और बड़नगर जनपद अध्यक्ष उमराव सिंह ने 03 करोड़ 41 लाख लागत से बनने वाले धानासुता-भाटपचलाना मार्ग के निर्माण का भूमि पूजन किया | इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य नाथुलाल गामड़, भाजपा जिला मंत्री राजेन्द्र पाटीदार, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक पंड्या, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष झुझार सिंह जौधा, जनपद सदस्यगण दिनेश पटेल, रौनक जैन,मनोहर सिंह आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे |
भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के हितों व गांवों के विकास के लिए भाजपा सरकार संकल्पित है। रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए मे सरकार से हर संभव मदद कराने के लिए हमेशा तैयार हूं। विधायक श्री डामर ने कहा की ग्रामीणों की वर्षो पुरानी मांग आज पूरी हो रही है। वे विश्वास दिलाते है कि क्षेत्र के विकास के लिए मे कोई कसर नहीं छोडेंगे ।