रतलाम
05/Jan/2024
प्रदेश के राज्यपाल मंगु भाई पटेल के आगामी 7 जनवरी को जिले के ग्राम लालाखेडा के प्रस्तावित भ्रमण के दृष्टिगत विधायक डा. राजेन्द्र पाण्डेय तथा कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने गुरुवार को स्थल निरीक्षण किया। आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया। राज्यपाल जावरा के ग्राम लालाखेडा में विकसित भारत संकल्प यात्रा में सम्मिलित होंगे। निरीक्षण के दौरान विभिन्न बिन्दुओं पर तैयारियों को लेकर विधायक तथा कलेक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
Bharat24x7News Online: Latest News

