Breaking News

न्यायालय के आदेश का पालन नहीं करने पर कलेक्टर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट

रतलाम

06/Oct/2024

न्यायालय के आदेश का पालन नहीं करने पर कलेक्टर धार प्रियांक मिश्र एवं तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धार श्रृंगार श्रीवास्तव के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी करने के आदेश याचिकाकर्ता के अधिवक्ता पप्रसन्ना भटनागर ने बताया कि याचिकाकर्ता मिथुन चौहान ग्राम पंचायत नालछा जिला धार में ग्राम रोजगार सहायक के पद पर पदस्थ था । दिनांक 25 फरवरी 2017 को स्वास्थ खराब होने के कारण वह एक दिन कार्य पर उपस्थित नहीं हो सका इसलिए एक दिन की अनुपस्थिति को  कदाचरण बताते हुए बिना जांच किए और बिना सुनवाई का अवसर दिए उसे सेवा से पृथक कर दिया गया । उक्त आदेश को चुनौती देते हुए ग्राम रोजगार सहायक ने अपील प्रस्तुत की लेकिन अपील भी निरस्त कर दी गई जिसके विरुद्ध याचिकाकर्ता ने वर्ष 2019 में माननीय मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर के समक्ष रिट याचिका प्रस्तुत की जो माननीय न्यायालय द्वारा आदेश दिनांक 22.8.2023 को स्वीकार करते हुए सेवा समाप्ति आदेश निरस्त किया गया तथा यह निर्देश दिया कि ग्राम रोजगार सहायक को 50% पिछले वेतन सहित पुनः सेवा में रखा जावे । उक्त आदेश को चुनौती देते हुए शासन के द्वारा अपील प्रस्तुत की गई लेकिन 3 जुलाई 2024 को अपील भी निरस्त हो गई लेकिन फिर भी आदेश का पालन नहीं किया गया । याचिकाकर्ता याचिकाकर्ता ने अवमानना याचिका प्रस्तुत की जिसमें दिनांक 20.9.2024 को विपक्षीगण को यह निर्देश दिए कि वह आदेश का पालन करें अन्यथा दिनांक 4 अक्टूबर 2024 को न्यायालय के समक्ष उपस्थित रहे लेकिन फिर भी आदेश का पालन नहीं किया गया और न ही उक्त दोनों अधिकारी न्यायालय के समक्ष उपस्थित रहे इसलिए न्यायालय द्वारा कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिनांक 23.10.2024 को तलब किया है ।

Check Also

जनसुनवाई में 99 आवेदन पर हुई सुनवाई-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से ग्वालियर के कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया संदेश-दादर से नई दिल्‍ली एवं वलसाड से मऊ के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन-30 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनसुनवाई में उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा अभिभावकों पर आर्थिक भार डालने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की-ग्रामीण डाक सेवक मेरे परिवार के सदस्‍य है डाक विभाग को सबसे बड़ी लाजिस्‍टि‍क शक्ति के रूप में करेंगे स्‍थापित

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …