Breaking News

रतलाम जिला मुख्यालय पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आयोजन – ढाबा तलाशी के दौरान अवैध मदिरा जब्त – सैटेलाइट परिसर की स्थापना से प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को नई दिशा मिलेगी – भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान 9 मार्च को करेगी जिलें का प्रवास

रतलाम

09/Mar/2024

8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजन लायंस हॉल रतलाम में किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता कटारिया, उपाध्यक्ष दिव्या शर्मा, महिला महामंत्री सोना शर्मा, सांसद प्रतिनिधि भारती पाटीदार, महिला जनप्रतिनिधि अनिता वसावा, केसरबाई, जिला कार्यक्रम अधिकारी मबावि रजनीश सिन्हा, सहायक संचालक अंकिता पंड्याविभागीय अधिकारी, कर्मचारी व विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं उपस्थित रही। आयोजन में सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाकर नृत्य प्रस्तुति बालिका कुमारी गुनगुन शर्मा, गीत प्रस्तुति हेमलता गेहलोत व नारी शक्ति गीत प्रस्तुति संगीता राव द्वारा दी गई। आयोजन में उपस्थित अतिथियों द्वारा नारी शक्ति स्वरूप को नमन कर आज की नारी के स्वरूप को प्रोत्साहित  किया गया तथा आयोजन में मुख्य अतिथि निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता कटारिया, उपाध्यक्ष दिव्या शर्मा, महिला महामंत्री सोना शर्मा, सांसद प्रतिनिधि भारती पाटीदार, महिला जनप्रतिनिधि अनिता वसावा व केसरबाई द्वारा प्रेरक प्रसंग एवं ओजस्वी उद्बोधन से महिलाओं का उत्साहवर्धन किया गया। आयोजन में सहायक वर्ग 3 प्रतिभा मित्तल, यशोदा राजावत व पुष्पा नरवरिया द्वारा क्विज कार्यक्रम आयोजित कर रोचक प्रश्न पूछे गए जिसमे सही उत्तर देने वालो को अतिथियों द्वारा पुरुस्कार दिए गए। उपस्थित समस्त अतिथियों द्वारा कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, खेल विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, वित्त विभाग,राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारी, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह व मेडल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक संचालक मबावि अंकिता पंड्या द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन पर्यवेक्षक ज्योति सोनी ने माना। आयोजन में यशोदा राजावत, सुशीला व्यास, नीलम वाघेला, मालती शर्मा, शशिकला मंडराह, पवनकुंवर, आयुषी, नीता, माया, रूपा, तारा, आशीष सोनी, कमलेश बघेल, सुमित अंबेकर, इमरान मंसूरी, प्रभुलाल व भागसिंग का विशेष सहयोग रहा।

रतलाम

09/Mar/2024

अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत  गुरूवार को रतलाम के वृत अस व परगना के अन्तर्गत  कृषि मंडी रतलाम के निकट स्थित  ढाबे से 10 पाव देशी प्लेन बरामद कर रमेश पिता रामचन्द्र  मईडा तथा  मोतीनगर  मे सुनिता  बाई के कब्जे से 25 पाव प्लेन  व ईराबाई  पत्नी मंगल के कब्जे से 05लिटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा  ग्राम बंजली मे  ममता पति अंकित से 14पाव प्लेन  राजीव नगर मे संजय पिता चिमनलाल से 15 पाव प्लेन तथा बजली बायपास से जे ऐम डी ढाबे से अमृताशं  पिता  विनायक  व विजय पिता हुकुमसिह देवडा से बीअर  व  100 एम एल  व्हिस्की बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत  07 प्रकरण कायम आबकारी वृत  प्रभारी द्वारा कायम किये गये। जप्त मदिरा की कीमत 5535 रुपये है।

रतलाम

09/Mar/2024

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय संस्कृति जीवंत और अनुसंधानात्मक हैं। संस्कृति की इसी विशेषता से हमारे यहां निरंतर हजारों वर्षों से रिसर्च को प्रोत्साहन दिया जाता रहा है। हमारा संकल्प है कि मध्यप्रदेश में आईआईटी की तर्ज पर प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेज विकसित किए जाएंगे। आईआईटी के समान कैंपस तैयार किए जाएंगे। आईआईटी से हो रहे ज्ञान के प्रसार को इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थी भी सीख सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से भारत को तकनीकी क्षेत्र में अग्रणी देश बनाने के प्रयासों को गति मिली है। सैटेलाइट परिसर की स्थापना से मध्यप्रदेश में तकनीकी शिक्षा को नई दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज उज्जैन के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित नवाचारप्रौद्योगिकी एवं उद्यमिता अनुभावतमक विद्यार्जन (डीप-टेक रिसर्च एंड डिस्कवरी सेंटर) केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री शिक्षाकौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार धर्मेंद्र प्रधान ने वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश को नवीन ज्ञान परंपरा के केंद्र बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में तीन अत्याधुनिक लैब खगोल विज्ञान एवं अंतरिक्ष अभियांत्रिकी धरोहर तथा नवाचार केंद्रलेजर इंजिनियरिंग लैब और मेकर स्पेस लैब का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेडामहापौर मुकेश टटवालअपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव सहित आईआईटी इंदौर के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वैज्ञानिक परंपरा को हमारे यहाँ ऋषि परंपरा के नाम से जाना जाता हैजिसमें वैज्ञानिकता के आधार पर ज्ञान को सुस्थापित किया गया है। हमारी समृद्ध संस्कृतिऋषि परंपरा को नष्ट करने के अनेक प्रयास किए गए। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में हमारी संस्कृति का परचम लहरा रहा है। दुनिया यहाँ आकर शिक्षा ग्रहण करेगीहमारी अच्छाई सीखेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन में डीपटेक एवं रिसर्च सेंटर का उद्घाटन विक्रमोत्सव का हिस्सा है। देश के प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 29 फरवरी को वैदिक घड़ी के उद्घाटन से विक्रमोत्सव-2024 शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि आईआईटियन कानपुर द्वारा भारतीय दृष्टिकोण अपनाते हुए ग्रहनक्षत्रतारों की गणना के आधार पर एक अद्भुत मॉडल प्रस्तुत किया। आज वैदिक घड़ी देश-दुनिया में उज्जैन की शान बन गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश का मान पुनर्स्थापित हुआ है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि समूचे भारत वर्ष में भारतीय ज्ञान परंपरा की ध्वजा लहरा रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज खगोल विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिये उज्जैन से ही एक महत्वपूर्ण कार्य का आरंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी समृद्ध ज्ञान-परंपरा के कई रहस्य निरंतर उद्घाटित होते जा रहे हैंजिन्हें दुनिया स्वीकार कर रही है। हमारी संस्कृति निरंतर नवाचारों को प्रोत्साहन देने के साथ उन्हें पुष्पित और पल्लवित करती रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खगोल विज्ञान में उज्जैन का विशेष महत्व है। भगवान महाकाल की नगरी से विज्ञान की धारा प्रवाहित हो रही है। उन्होंने कहा कि उज्जैन विज्ञान की नगरी के नाम से दुनिया में स्थापित होगी। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रधान ने कहा कि मध्यप्रदेश को नवीन ज्ञान परम्परा का केन्द्र बनाने के लिये इंदौर और उज्जैन कॉरिडोर इसका नेतृत्व करें। उन्होंने कहा कि आईआईटी इंदौर विस्तृत रोड मैप तैयार कर इसका क्रियान्वन कराएं। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि बहुत ही प्रसन्नता की बात है कि आज उज्जैन में नवाचारप्रौद्योगिकी एवं उद्यमिता अनुभावतमक विद्यार्जन केंद्र का उद्घाटन कर इसकी नींव रखी गई हैं। आईआईटी इंदौर का यह डीपटेक रिसर्च सेंटर नई शिक्षा नीति के क्रियान्वन का एक उदाहरण हैजो नवाचारों को आगे बढ़ाने में सहायक होगा। केंद्रीय मंत्री श्री प्रधान ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में मध्यप्रदेशवासियों का लोहा संसार मान रहा है। प्रदेश के लोगों ने विज्ञान के क्षेत्र में विदेशों में भी सफलता की झंडे गाड़े हैं। मध्य प्रदेश के लोगों के रग-रग में शोधअनुसंधान और नवाचार समाया हुआ है। इन नवाचारों को उचित प्लेटफार्म प्रदान कर उनका भविष्य के उपयोग के लिए क्रियान्वयन किया जाए। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान एवं अन्य संस्थाओं के निर्देशकों और शिक्षकों से कहा कि भारतीय समृद्ध वैज्ञानिक परंपरा को भारतीय मूल भाषाओं में समझे। 300 से 400 वर्ष पहले किए गए हमारी वर्षा की गणनाहजारों वर्ष पूर्व की हमारी सटीक काल गणना आदि अनेक खोजों को गहराई से जाने।

रतलाम

09/Mar/2024

लोकसभा चुनाव के लिए रतलाम-झाबुआ अलीराजपुर क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान 09 मार्च को रतलाम आ रही है। वे लोकसभा क्षेत्र से जुड़ें जिले के तीनों विधानसभाओं क्षेत्रो रतलाम शहर, रतलाम ग्रामीण और सैलाना का प्रवास करेगी !  जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उनके साथ रहेगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती चौहान के दौरे की शुरुआत सुबह 09:00 बजे ग्राम पलास से होगी यहां चन्द्रशेखर आजाद मंडल द्वारा स्वागत किया जायेगा। इसके बाद वे मुन्दडी ग्राम मे जायेगी और पूर्व मंत्री धुलजी चौधरी से निवास पर भेट करेगी। इससे पूर्व शबरी मंडल द्वारा स्वागत किया जाएगा। सुबह 10:00 बजे सालाखेडी मे बांगरोद मंडल द्वारा स्वागत किया जाएगा। सुबह 11:00 बजे रतलाम के रेस्ट हाउस मे भाजपा जिला पदाधिकारियों द्वारा स्वागत होगा। 11:30 बजे धामनोद मे नामली मंडल द्वारा एवं 12:00 बजे सैलाना मे जिला महामंत्री एवं पूर्व विधायक संगीता चारेल के निवास पर स्वागत होगा। इसके बाद ओसीन परिसर मे सैलाना विधानसभा के पांचों मंडलों द्वारा स्वागत सम्मान किया जायेगा। श्रीमती चैहान दोप.02:30 बजे पंचेड़ होते हुए नामली पहुंचेगी, जहाॅ ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर स्वागत अभिन्नदन करेगे। शाम 04:00 बजे रतलाम में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा के निवास पर धराड़ मंडल द्वारा स्वागत किया जायेगा। श्रीमती चौहान  शाम 04:30 बजे पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के निवास पर पहुंचेगी एवं 04:45 बजे भाजपा जिला कार्यालय पर माल्यार्पण कार्यक्रम मे शामिल होगी। वे शाम 05:00 बजे पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य एवं 05:30 बजे भाजपा ने प्रवीण सोनी के निवास पर पहुंचेगी। शाम 05:45 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के निवास पर स्वागत होगा। तत्पश्चात् रेस्ट हाउस जायेगी। और श्रीमती चौहान शाम 07:00 बजे कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के निवास पर पहुंचेगी। यहां बूथ कार्यकर्ता सम्मान समारोह मे शामिल होगी। श्री काश्यप द्वारा लोकसभा प्रत्याशी का स्वागत एवं सम्मान किया जायेगा।

Check Also

कलेक्टर ने तहसील न्यायालयों शासकीय अभिलेखागार एवं निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया- रीडर (प्रवाचक) रामबाबू पंवार एवं देवांशु सांकले को लंबित प्रकरणों के संबंध में कारण बताओं सूचना पत्र जारी-नापतौल विभाग ने जप्त किये असत्यापित इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरण और अमानक पैकेज बंद वस्तु- कलेक्टर ने बंजली हवाई पट्टी का निरीक्षण किया-पश्चिम रेलवे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रतलाम में नववर्ष की शुरुआत विशेष अंदाज़ में हुई

🔊 Listen to this रतलाम रीडर (प्रवाचक) रामबाबू पंवार एवं देवांशु सांकले को लंबित प्रकरणों …