Breaking News

महिला ने मंदिर से की दान-पेटी चोरी,सीसीटीवी कैमरे में घटना हुई कैद

महिला ने मंदिर से की दान-पेटी चोरी,सीसीटीवी कैमरे में घटना हुई कैद

रतलाम

1/Jun/2024

रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय

रतलाम जिले के जावरा मे मौजूद एक मंदिर से महिला द्वारा दान-पेटी चोरी करने का मामला सामने आया है। वही महिला कि यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस आगे की जाँच मे जुटी। मिली जानकारी के अनुसार जावरा नगर के रावण द्वार क्षेत्र स्थित श्री रणजीत हनुमान मंदिर परिसर में बने भोलेनाथ मंदिर से एक महिला दान-पेटी चोरी करके ले गई। सीसीटीवी फुटेज में पूरा घटनाक्रम स्पष्ट हो गया। सिटी पुलिस ने जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार घटनाक्रम गुरुवार शाम करीब 4.22 बजे का है। एक महिला बड़ा झोला लेकर मंदिर में प्रवेश करती हैं और शिवलिंग के समीप रखी दान-पेटी उठाकर झोले में भरकर वापस चली जाती है। मंदिर समिति सदस्य दीपक पोरवाल समेत अन्य साथियों को जब घटनाक्रम मालूम हुआ तो उन्होंने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले और फुटेज के साथ सिटी पुलिस थाने में आवेदन दिया है। मंदिर समिति सदस्यों के मुताबिक करीब 6 महीने से दान-पेटी नहीं खुली थी, इसलिए उसमें हजारों रुपए होने का अनुमान है। सिटी थाना प्रभारी जितेंद्रसिंह जादौन ने बताया कि फुटेज के आधार पर महिला की तलाश कर रहे हैं।

 

 

Check Also

जनसुनवाई में 99 आवेदन पर हुई सुनवाई-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से ग्वालियर के कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया संदेश-दादर से नई दिल्‍ली एवं वलसाड से मऊ के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन-30 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनसुनवाई में उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा अभिभावकों पर आर्थिक भार डालने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की-ग्रामीण डाक सेवक मेरे परिवार के सदस्‍य है डाक विभाग को सबसे बड़ी लाजिस्‍टि‍क शक्ति के रूप में करेंगे स्‍थापित

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …