Breaking News

निर्वाचन कार्य के दौरान घायल बीमार कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस उपचार – व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ गठित

रतलाम

10/Apr/2024

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में नियोजित किए गए पुलिस तथा मतदान अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्वाचन कार्य के दौरान घायल या बीमार होने पर कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। उपरोक्त संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश बाथम ने जिले के मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता के अलावा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन तथा खंड चिकित्सा अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि वह जिले में स्थित सभी शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों के प्रबंधकों तथा चिकित्सकों को अपने स्तर से तत्काल निर्देशित करें कि निर्वाचन कार्यो में संयोजित कोई कार्मिक अपने कर्तव्य के दौरान बीमार अथवा घायल होता है तो उसे शासकीय अथवा निजी चिकित्सालय में तत्काल कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।

रतलाम

10/Apr/2024

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है जिसके नोडल अधिकारी अपर जिला दंडाधिकारी राधेश्याम मंडलोई होंगे। उनके सहयोगी अधिकारियों में डिप्टी कलेक्टर विवेक सोनकर, जिला कोषालय अधिकारी रमेश मौर्य तथा लेखा अधिकारी जिला पंचायत प्रीति डेहरिया होगी। उल्लेखनीय है कि  प्रत्येक अभ्यर्थी के नामांकन के दिनांक से निर्वाचन परिणाम की घोषणा दिनांक तक उसके द्वारा या उसके निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा उपगत या प्राधिकृत किए गए सभी व्यय की निगरानी रखने, रखरखाव करने तथा प्रचार प्रसार अभियान के दौरान गैर अनुज्ञेय व्यय की निगरानी के लिए व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है।

Check Also

जनसुनवाई में 99 आवेदन पर हुई सुनवाई-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से ग्वालियर के कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया संदेश-दादर से नई दिल्‍ली एवं वलसाड से मऊ के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन-30 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनसुनवाई में उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा अभिभावकों पर आर्थिक भार डालने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की-ग्रामीण डाक सेवक मेरे परिवार के सदस्‍य है डाक विभाग को सबसे बड़ी लाजिस्‍टि‍क शक्ति के रूप में करेंगे स्‍थापित

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …