Breaking News

भोजपाल महोत्‍सव मेले को और भी भव्‍य बनाया जाएगा भोपाल का नाम भोजपाल करने का आग्रह

रतलाम

10/Dec/2024

एमएसएमई मंत्री चेतन्‍य कुमार काश्‍यप ने आज यहां भोजपाल महोत्सव मेला में एकत्रित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि अगले वर्ष से इस मेले में सूक्ष्म, लघु और मध्‍यम उद्योगों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। मेले को एम्‍यूजियम पार्क (मनोरंजन उद्यान) का स्वरूप देने का प्रयास भी होगा। इससे विराट मेले का और भी भव्य स्वरूप निखरेगा। मेलों के महत्‍व को प्रतिपादित करते हुए मंत्री श्री काश्‍यप ने कहा कि मेले भारतीय संस्‍कृति का प्राचीन काल से अभिन्‍न अंग रहे है। उन्‍होंने कहा कि राजाभोज के नाम पर नौ वर्ष पूर्व प्रारंभ हुए इस मेले का विराट स्‍वरूप देखकर हर्ष का अनुभव हो रहा है। बिना किसी मंदिर अथवा धार्मिक आयोजन के इतने बड़े मेले का आयोजन करना असाधारण बात है। मंत्री श्री काश्‍यप ने कहा कि राजा भोज ने तालाबों का निर्माण और लोहे को ढालने का कार्य प्रारंभ कर विकास की अवधारणा दी है। हमें इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मेला नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। मंत्री श्री काश्‍यप मेला आयोजन समिति के संयोजक विकास वीरानी और पदाधिकारियों के आग्रह पर मेला स्थल पहुँचे थे। मेले में पहुँचने पर संयोजक विकास वीरानी, अध्यक्ष सुनील यादव और अन्य पदाधिकारियों ने श्री काश्‍यप का पुष्पहार से स्वागत किया। अध्‍यक्ष श्री यादव ने मंत्री जी से आग्रह किया कि वे भोपाल का नाम भोजपाल करने और मेले में वाहनों को टैक्स में छूट देने का प्रस्ताव कैबिनेट से पारित कराए। मेले में कटंगी (बालाघाट) विधायक गौरव पारधी, भाजपा नेता सवाईसिंह सिसोदिया और उद्योगपति शैलेन्‍द्र मनावत भी उपस्थित रहे। मशहूर इंडियन आइडियल गायक नितिन कुमार ने भजनों और फिल्मी गानों की प्रस्तुति देकर लोगों का मनोरंजन किया।

Check Also

जनसुनवाई में 99 आवेदन पर हुई सुनवाई-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से ग्वालियर के कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया संदेश-दादर से नई दिल्‍ली एवं वलसाड से मऊ के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन-30 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनसुनवाई में उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा अभिभावकों पर आर्थिक भार डालने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की-ग्रामीण डाक सेवक मेरे परिवार के सदस्‍य है डाक विभाग को सबसे बड़ी लाजिस्‍टि‍क शक्ति के रूप में करेंगे स्‍थापित

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …