Breaking News

दोहरे हत्याकाण्ड का एक और 10,000 रूपये का फरार ईनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रतलाम

11/Apr/2024

ब्यूरो चिफ कृष्णकांत मालवीय

रतलाम जिले मे 21 मार्च की रात्रि के दौरान बांगरोद नेगड़दा मार्ग पर केशव पिता विष्णुलाल गुर्जर उम्र 29 साल निवासी ग्राम सेमलिया थाना नामली व गजेन्द्र पिता पुनमचंद्र डोडिया जाति नाई उम्र 29 साल निवासी ग्राम अमलेटा थाना नामली की हत्या कर शव को काण्डरवासा फंटे पर एक्सीडेंट बताने की नियत से फेंक कर भाग गये थे। जिस पर से मर्ग जाँच उपरांत अपराध क्रं. 119/ 2024 धारा 302, 201, 120 बी,34 भादवि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं। साथ ही मामले में रतलाम पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, अनुविभागीय अधिकारी ( रतलाम ग्रामीण ) अभिलाष कुमार भलावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नामली निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में थाने की विशेष टीम एवं सायबर सेल की टीम ने कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा चुका हैं एवं शेष फरार आरोपियों की तलाश के दौरान आज 11 अप्रैल गुरुवार को 10000 रूपये के फरार ईनामी आरोपी ध्रुव पिता भरतलाल जाट उम्र 25 साल निवासी नामली को गिरफ्तार किया है।

Check Also

जनसुनवाई में 99 आवेदन पर हुई सुनवाई-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से ग्वालियर के कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया संदेश-दादर से नई दिल्‍ली एवं वलसाड से मऊ के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन-30 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनसुनवाई में उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा अभिभावकों पर आर्थिक भार डालने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की-ग्रामीण डाक सेवक मेरे परिवार के सदस्‍य है डाक विभाग को सबसे बड़ी लाजिस्‍टि‍क शक्ति के रूप में करेंगे स्‍थापित

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …