Breaking News

शीतलहर के दृष्टिगत स्कूलों के समय में बदलाव की मांग भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन ने कलेक्टर को लिखा पत्र

रतलाम,

11/Dec/2024

रतलाम में पिछले तीन दिनों से शीतलहर का प्रकोप को जारी है। तापमान में निरंतर गिरावट हो रही है। शीत के प्रकोप को देखते हुए अब स्कूलों में सुबह का समय परिवर्तन करने की मांग उठे लगी है। भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन ने भी शीतलहर को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव की आवश्यकता जताई है। श्री जैन ने कलेक्टर राजेश बाथम को पत्र लिखकर बच्चों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत उन्हें राहत देते हुए प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय में समय परिवर्तन किए जाने का निवेदन किया है। भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन ने सुबह के स्कूल का समय 09:00 बजे बाद करने की मांग की है।युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री जैन ने कहा कि भोपाल और इंदौर में भी आज कलेक्टर द्वारा आदेश जारी कर सुबह के स्कूलों का समय देर से कर दिया गया है। रतलाम में भी तत्काल आदेश जारी किए जाने चाहिए।

Check Also

जनसुनवाई में 99 आवेदन पर हुई सुनवाई-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से ग्वालियर के कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया संदेश-दादर से नई दिल्‍ली एवं वलसाड से मऊ के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन-30 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनसुनवाई में उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा अभिभावकों पर आर्थिक भार डालने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की-ग्रामीण डाक सेवक मेरे परिवार के सदस्‍य है डाक विभाग को सबसे बड़ी लाजिस्‍टि‍क शक्ति के रूप में करेंगे स्‍थापित

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …