Breaking News

महापौर प्रहलाद पटेल की अनूठी पहल शासकीय प्राथमिक विद्यालयों की साफ सफाई का कार्य करेगा नगर निगम-जिला स्तरीय रोजगार मेला 16 अक्टूबर को – विकासखण्ड स्तरीय मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला प्रारंभ करने हेतु आवेदन आमंत्रित

रतलाम,

15/Oct/2024

जिला प्रशासन तथा रोजगार कार्यालय द्वारा जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन आगामी 16 अक्टूबर को शासकीय आईटीआई सैलाना रोड रतलाम में आयोजित किया जाएगा। मेले में लगभग 12 निजी क्षेत्र की कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा नियमित पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी यू.पी. अहिरवार ने बताया कि रोजगार मेले में ख्यातिप्राप्त कम्पनियों द्वारा मशीन आपरेटर, मार्केटिंग एग्जीक्यूटीव, ट्रेनी, आफिस असिस्टेंट, बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटीव, एच.आर. मैनेजर, सुपरवाईजर, एजेंट, सिक्योरिटी गार्ड, अकाउंटेट, सेल्स एग्जीक्यूटीव, कम्प्यूटर आपरेटर, वेलनेस एडवाईजर,  लेबर आदि पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। आवेदक की योग्यता कक्षा 8 वीं उत्तीर्ण से स्नातकोत्तर है, आयु सीमा 18 से 45 वर्ष तक है। रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाली कम्पनियों में टाईगर सिक्युरिटी, जी.आर. इंडस्ट्रीज, भारतीय जीवन बीमा निगम, इप्का लेबोरेटरीज, संतोश इंटरप्राइजेस, माँ नर्मदा शिक्षा प्रचार समिति, मेडिकल प्लेसमेंट एंड एच.आर. सर्विस रतलाम, जस्ट डायल, स्काई इंटरप्राईजेस, नवभारत फर्टीलाइजर, शिवशक्ति एग्रीटेक, पारिक इलेक्ट्रीकल इंडस्ट्रीयल इंदौर, पुखराज हेल्थ केयर प्रा.लि. भोपाल, फिनो पेमेन्ट बैंक मंदसौर आदि हैं। इच्छुक आवेदक 16 अक्टूबर को प्रातः 10.00 से 3.00 बजे तक शासकीय आईटीआई सैलाना रोड रतलाम पर अपने फोटो, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, 2 पासपोर्ट साईज के फोटो एवं आधार कार्ड की छायाप्रति व बायोडाटा के साथ उपस्थित हों।

रतलाम,

15/Oct/2024

किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा रतलाम जिलें में विकासखण्ड स्तरीय 05 नवीन मिट्टी प्रयोगशालाओं को प्रारंभ करने तथा हेतु युवा उद्यमियों, संस्थाओं द्वारा मृदा नमूना परीक्षण कराए जाने के लिये मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला आवंटन हेतु एम.पी. ऑनलाईन पोर्टल http://www-mponline.gov.in के माध्यम से 18 अक्टूबर 2024 तक आवेदन आंमत्रित किए गए है। अधिक जानकारी के लिये विकासखण्ड स्तर पर कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं कार्यालय उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, न्यू कलेक्टर भवन, रतलाम से संपर्क कर जानकारी प्राप्त करें। साथ ही विभागीय वेबसाईड http://www-mponline.gov.in पर भी जानकारी उपलब्ध है।

रतलाम,

15/Oct/2024

महापौर प्रहलाद पटेल ने नगरीय क्षेत्र रतलाम में संचालित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में अध्य्यनरत् विद्यार्थियों को स्वच्छ वातावरण देने हेतु विद्यालय परिसर की साफ-सफाई का कार्य नगर निगम द्वारा करवाये जाने का निर्णय लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि शासकीय प्राथमिक विद्यालय में अध्य्यनरत् विद्यार्थियों को विद्यालय में स्वच्छ वातावरण प्रदान किये जाने हेतु विद्यालय परिसर व सुविधाघरों की साफ-सफाई का कार्य नगर निगम द्वारा करवाये जाने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत वार्ड प्रभारी अपने अधीनस्थ सफाई मित्रों के माध्यम से विद्यालय परिसर व सुविधाघरों की प्रतिदिन साफ-सफाई का कार्य संपादित करेंगे। सफाई कार्य हेतु विद्यालय के प्राचार्य, हेड मास्टर के पास झोन प्रभारी व वार्ड प्रभारी के मोबाईल नम्बर उपलब्ध रहेंगे। विद्यालय की साफ-सफाई निगरानी मेरे स्वंय के द्वारा रखी जायेगी ताकि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना होकर विद्यार्थियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो ओर वे स्वस्थ रहें।

Check Also

श्री योगीन्द्र सागर कालेज के बी.बी.ए की छात्रा ने टॉप मे बनाई जगह”-एसडीएम द्वारा बंटवारा नामांतरण एवं सीमांकन प्रकरण अन्तर्गत हितग्राहियों को संशोधित नकलें वितरित की गई-बान्‍द्रा टर्मिनस-गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन-धरोला मेले में मामूली विवाद बना हत्या का कारण 36 घंटे के भीतर कृष्णपाल हत्याकांड का किया खुलासा- 12 लाख रुपये से अधिक की चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार सोने के जेवर एवं मोबाइल बरामद-हत्या एवं डकैती की घटना में फरार आरोपी गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोबाइल जप्त-चेतन्य काश्यप जैसे गुरूभक्त मिल जाए, तो अनेक अच्छे काम हो सकते है- नित्यसेन सूरीश्वरजी गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी का पदार्पण कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के निवास पर हुई गहुली-महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेद संस्कृत शिक्षा बोर्ड, उज्जैन द्वारा आयोजित परीक्षाओं के परिणाम घोषित-उज्जैन में गंगा दशमी पर भक्ति का महासंगम, लोक गायिका मैथिली ठाकुर देंगी प्रस्तुति मां शिप्रा परिक्रमा 25-26 मई 300 फीट चुनरी अर्पण करेंगे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this रतलाम रतलाम, छोटे शहरो के बच्चे भी शिक्षा या अन्य किसी …