Breaking News

ब्राउन शुगर परिवहन करते राजस्थान के तस्कर को किया गिरफ्तार

रतलाम

17/Dec/2023

रतलाम जिले मे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रभारी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया था। इसी तारत्मय मे थाना प्रभारी कालुखेडा के द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर सुचना पर एनडीपीएस एक्ट के समस्त प्रावधानो का पालन करते प्रभावी कार्यवाही करते हुये राजस्थान तरफ से ब्राउन शुगर लेकर आते हुये आरोपी लियाकत खान पिता लाल खान पठान उम्र 25 साल निवासी ग्राम नौगावा थाना अरनोद जिला प्रतापगढ राजस्थान को मय मोटर सायकल के पकड़ा तथा तलाशी लेते उसके पास 40 ग्राम ब्राउन शुगर ( स्मेक ) मिली जिसका पहचान व तौल की कार्यवाही उपरांत आरोपी लियाकत खान पठान से ब्राउन शुगर व पल्सर मोटर सायकल जप्त की गई। बाद आरोपी लियाकत खान पठान के विरूद्ध थाना कालुखेडा पर अपराध क्रमांक 288/23 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण मे आरोपी लियाकत खान से मादक पदार्थ देने वाले व्यक्ति व मादक पदार्थ की डिलेवरी प्राप्त करने वाले व्यक्ति के सम्बध मे पुछताछ जारी है।

Check Also

जनसुनवाई में 99 आवेदन पर हुई सुनवाई-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से ग्वालियर के कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया संदेश-दादर से नई दिल्‍ली एवं वलसाड से मऊ के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन-30 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनसुनवाई में उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा अभिभावकों पर आर्थिक भार डालने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की-ग्रामीण डाक सेवक मेरे परिवार के सदस्‍य है डाक विभाग को सबसे बड़ी लाजिस्‍टि‍क शक्ति के रूप में करेंगे स्‍थापित

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …