Breaking News

पुत्र ने अपने ही पिता के साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाला बुजुर्ग पिता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई इंसाफ कि गुहार,

रतलाम,

17/Dec/2024,

मोहम्मद शेख पिता जुम्मन शेख नि. म०नं. 392 रोड नम्बर 1 पीएनटी कॉलोनी रतलाम ने पुलिस अधीक्षक को जन सुनवाई मे शिकायत कर बताया कि मेरा पुत्र शेख मजहर द्वारा मुझ प्रार्थी को मेरे ही घर से मारपीट कर के घर से निकाल दिया व मेरे मकान पर कब्जा कर मुझे मेरा सामान नहीं दे रहा है शिकायतकर्ता मोहम्मद शेख ने बताया कि मेरी पहली पत्नि का देहान्त वर्ष 2020 में हो चुका है। मुझ प्रार्थी द्वारा दिनांक 26/08/2024 को अपनी मर्जी से दुसरा निकाह कर लिया है और में प्रार्थी अपनी दूसरी पत्नि के साथ जीवन जीना चाहता हूँ लेकिन मेरे पुत्र को मेरे उक्त निकाह से आपत्ति है और वह मुझे तथा मेरी पत्नि को मेरे घर में नहीं आने देना चाहता है। मैं प्रार्थी दिनांक 28/08/2024 को जब अपने घर पर गया तो मेरा पुत्र मेरे साथ विवाद करने लगा और मारपीट करने पर उतारू हो गया। तब मेरे अपने पुत्र को कहा गया कि मुझे सिर्फ मेरा सामान चाहिये और मैं सामान लेकर चला जाउंगा तो भी मेरे पुत्र ने मुझे सामान नहीं लेने दिया और धक्का देकर घर से निकाल दिया और मेरे साथ गंदी गंदी गाली गलोच करने लगा । उक्त मकान मुझ प्रार्थी व मेरी स्व. पत्नि के स्वामित्व आधिपत्य का मकान है। जिस पर मेरे पुत्र का कोई हक अधिकर नहीं है मेरे पुत्र के अतिरिक्त मेरी दो लडकियाँ और है जिन्हें मेरे निकाह से कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन मेरा पुत्र मुझे घर से निकालकर मेरी सम्पत्ति को हडपना चाहता है। ऐसी स्थिति में उसके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाना आवश्यक है । शिकायतकर्ता मोहम्मद शेख ने पुलिस अधीक्षक से सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुवे मेरे पुत्र के विरूद्ध मारपीट गाली गलोच करने घर से निकालने और मेरे घर से मुझे निकालकर अवैध कब्जा करने के संबंध में उचित कार्यवाही करने अपना स्वयं का मकान दिलाने मांग कि है

Check Also

जनसुनवाई में 99 आवेदन पर हुई सुनवाई-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से ग्वालियर के कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया संदेश-दादर से नई दिल्‍ली एवं वलसाड से मऊ के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन-30 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनसुनवाई में उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा अभिभावकों पर आर्थिक भार डालने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की-ग्रामीण डाक सेवक मेरे परिवार के सदस्‍य है डाक विभाग को सबसे बड़ी लाजिस्‍टि‍क शक्ति के रूप में करेंगे स्‍थापित

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …