Breaking News

महाशिवरात्रि पर्व पर होगा सत्यम-शिवम-सुंदरम महाअभिषेक-केंद्रीय बजट पर जिला भाजपा की परिचर्चा आयोजित 500 लोगों ने पोस्टकार्ड में दिया प्रधानमंत्री को धन्यवाद-प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सहयोजना का लाभ उठाएं मत्स्य पालक किसान मत्स्य कार्य करने वाले व्यक्तियों को कार्य आधारित पहचान पत्र देकर संगठित किया जाएगा

रतलाम

17/Feb/2025

राघव न्यूरो ट्रामा केयर अस्पताल,

डॉ. मिलेश नागर (वरिष्ठ न्यूरो सर्जन)

रतलाम RAGHAV NEURO TRAUMA CARE न्यूरो व स्पाइन का सम्पूर्ण इलाज न्यूरो ICU एवं न्यूरो OT 24×7 इमरजेंसी +91 9520790752 रोड़ एक्सीडेंट एंडोस्कोपी (दूरबीन पद्धति) एवं माइक्रोस्कोप द्वारा मिनिमली इनवेसिव स्पाइन सर्जरी (रीढ़ की हड्डी) के ऑपरेशन की सुविधा सिर की चोट लकवा (पैरालिसिस) स्लिप डिस्क (मणका सरकना) 206, अमृत गार्डन के पास, बडबड रोड़, रतलाम

रतलाम

17/Feb/2025

महाशिवरात्रि पर्व पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सनातन सोशल ग्रुप द्वारा सत्यम-शिवम-सुंदरम महाअभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में ग्रुप द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रण दिया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, राजेश माहेश्वरी, कैलाश झालानी, संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष अनिल पुरोहित, नीलेश सोनी, विशाल जायसवाल, रवि पंवार, नरेंद्र बाहेती, पप्पू माहेश्वरी, गोपाल शर्मा, रमेश पांचाल, पंकज गगरानी, योगेश सोनी, चेतन सोनी, भरत जैन आदि उपस्थित रहे।सनातन सोशल ग्रुप के संयोजक मुन्नालाल शर्मा एवं अध्यक्ष अनिल पुरोहित ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 26 फरवरी को प्रातः 10:30 बजे से श्री कालिका माता मंदिर परिसर के मेला प्रांगण में महाकाल का महाअभिषेक होगा। संत महात्माओं के सानिध्य में विद्वान आचार्य की उपस्थिति में 301 सपत्नीक जोड़ो द्वारा भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया जाएगा। मुख्य यजमान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं नीतू उपाध्याय रहेंगे। कार्यक्रम में विशेष आकर्षण 12 ज्योतिर्लिंग एवं एक दिव्य शिवलिंग के दर्शन का रहेगा। कार्यक्रम में आने वाले प्रत्येक धर्म अनुरागी को दिव्य शिवलिंग पर जिलाभिषेक का अवसर प्राप्त होगा। इसके पश्चात फ़रियाली पर प्रसादी वितरित होगी। सनातन सोशल ग्रुप ने आह्वान किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर सभी लोग धर्म लाभ लेवे।

रतलाम

17/Feb/2025

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणजी ने संसद में जो बजट पेश किया है, वह दूरगामी सोच वाला है। इसे केवल इनकम टेक्स की सीमा 12 लाख रूपए करने वाला बजट नहीं माने, इसका उददेश्य देश का विकास करं जीडीपी ग्रोथ बढ़ाना है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने विकसित भारत का संकल्प लिया है और यह बजट देश, राज्य और जिला सबकों आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है। 

यह बात जिला भाजपा की केंद्रीय बजट परिचर्चा में मुख्य वक्ता सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने कही। परिचर्चा के बाद जिला भाजपा के आव्हान पर  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जनहितकारी बजट देने के लिए शहरवासियों द्वारा धन्यवाद के 500 पोस्टकार्ड भेजे गए। बजट परिचर्चा में कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, बजट कार्यक्रम प्रभारी जयवंत कोठारी, व्यापारिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक रजनीश गोयल, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक रजनीश जैन, मनोहर पोरवाल, जिला मंत्री राकेश पाटीदार मंचासीन रहे। परिचर्चा में मंत्री श्री काश्यप ने बजट को विकसित और आत्मनिर्भर भारत का बजट बताते हुए कहा कि इस बजट से आम जन को बहुत लाभ मिलेगा। मोदीजी ने अंग्रेजो के समय से बने कानूनों को हटाया है और पिछले सप्ताह संसद में नया आयकर अधिनियम भी पेश कर दिया गया हैं, जिससे कई धाराएं बदलकर सरलीकरण किया जा रहा है। केन्द्रीय बजट से सूक्ष्म और लघु उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। लघु उद्योग से नए उद्यमी और रोजगार बढ़ेंगे। बजट में उद्योगों का वर्गीकरण कर उनका दायरा बढ़ाया गया है। मंत्री श्री काश्यप ने बताया कि बजट में सरकार ने देश के युवाओं के भविष्य के लिए मध्यम वर्ग को सर्वाधिक महत्व दिया है। आयकर स्लैब के अलावा कई अन्य बजट प्रावधान इस वर्ग के विकास को प्रशस्त करने वाले है। बजट में किसान, उद्यमी, युवा, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार सभी विषयों को समाहित किया गया है। बजट के माध्यम से मोदी सरकार ने गरीब, किसान, महिला और युवा चार वर्ग पर कार्य करने की शुरुआत की है। परिचर्चा में श्री काश्यप ने बजट के कई प्रावधानों पर प्रकाश डालकर उनकी महत्ता बताई।

आरंभ में जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने स्वागत उद्बोधन देते हुए पोस्टकार्ड से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी को धन्यवाद देने का अनुरोध किया। महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि यह बजट मध्यम और गरीब वर्ग के लिए है, लेकिन इससे हर वर्ग के लोगों को सुविधा मिलेगी। परिचर्चा का संचालन कार्यक्रम प्रभारी जयवंत कोठारी ने किया। अंत में आभार व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रजनीश जैन ने माना।

रतलाम

17/Feb/2025

मत्स्य किसान, मछुआरे, मत्स्य पालक श्रमिक, मत्स्य विक्रेता अथवा ऐसे अन्य लोग जो सीधे मत्स्य पालन व्यवसाय कर रहे हैं एवं मत्स्य के क्षेत्र में सक्रिय हैं ऐसे लाभार्थियों को, हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने के लिए भारत सरकार ने 8 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना का अनुमोदन प्रदान किया है। इस योजना के तहत मुख्यतः उन्नत सेवा प्रदान करने के लिए नेशनल फिशरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मछुआरों, मत्स्य पालक किसान, मत्स्य विक्रेताओं, प्रसंस्करणकर्ताओं और मत्स्य पालन क्षेत्र से जुड़े अन्य व्यवसायियों को कार्य आधारित पहचान पत्र देकर मत्स्य उद्योग मत्स्य उत्पादन के असंगठित क्षेत्र को क्रमिक रूप से व्यवस्थित कर संगठित किया जाएगा।

इस योजना के अंतर्गत मत्स्य पालन के क्षेत्र मे सक्रिय सूक्ष्म और लघु उद्योगों को एक संस्थागत आर्थिक सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाया जाएगा। जल कृषि बीमा की खरीदी पर, मत्स्य उत्पादन के एक चक्र की पूर्ति पर एक बार प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी, इससे रोजगार के नए अवसरों का सृजन होगा तथा रोजगार के इन्हीं अवसरों को बनाए रखने के लिए जल कृषि में वृद्धि होगी। लोग मत्स्य पालन के लिए प्रोत्साहित होंगे और इस योजना का मुख्य उद्देश्य मत्स्य पालकों को प्रोत्साहित करना ही है।

संस्थागत ऋण के लिए दस्तावेज को तैयार करने में सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही मौजूदा 5500 मत्स्य सहकारी समितियां को व्यवसाय योजना बनाने एवं आवश्यकता आधारित जरूरत और सलाह आदि के लिए प्रति सहकारी समिति 2 लाख रुपए तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।भारत सरकार ने मत्स्य उत्पादन में नुकसान की किसी भी तरह के रिस्क को कम करने के लिए बीमा कंपनियों को समुचित जल कृषि बीमा उत्पादों का सृजन करने और परियोजना की अवधि के दौरान कम से कम 1 लाख हेक्टर जलीय कृषि क्षेत्र को सुरक्षा प्रदान करने का लक्ष्य रखा है, इसके अंतर्गत जलीय कृषि बीमा उत्पादों का लाभ उठाने के बारे में प्रोत्साहित करने के अंतर्गत मत्स्य पालक इच्छुक किसानों को चार हेक्टेयर और उससे कम जल विस्तार क्षेत्र का विकास करने पर बीमा कवर प्रदान किया जाएगा साथ ही मत्स्य उत्पादन के एकं चक्र के लिए एकमुश्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।इसके अंतर्गत जल विस्तार क्षेत्र को प्रति हेक्टेयर 25 हजार रुपए की राशि तथा प्रीमियम राशि की लागत का 40न प्रदान किया जाएगा। एक मत्स्य किसान ‘को अधिकतम चार हेक्टेयर क्षेत्र तक देय प्रोत्साहन राशि के अंतर्गत 1 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति और महिला मत्स्य लाभार्थियों को को सामान्य श्रेणी के लाभार्थियों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि की तुलना में 10त्न अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। 

Check Also

जनसुनवाई में 99 आवेदन पर हुई सुनवाई-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से ग्वालियर के कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया संदेश-दादर से नई दिल्‍ली एवं वलसाड से मऊ के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन-30 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनसुनवाई में उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा अभिभावकों पर आर्थिक भार डालने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की-ग्रामीण डाक सेवक मेरे परिवार के सदस्‍य है डाक विभाग को सबसे बड़ी लाजिस्‍टि‍क शक्ति के रूप में करेंगे स्‍थापित

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …