Breaking News

खाद्य एवम औषधि विभाग द्वारा मिलावट के विरूद्ध लागातार कार्यवाही

रतलाम

18/ Oct/2023

कलेक्टर भास्कर लक्षकार के निर्देशन में खाद्य एवम औषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मिलावट के विरूद्ध लागातार कार्यवाही की जा रही है ताकि आम जन को अच्छे से अच्छा एवम् गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सके। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा एवम् प्रीति मंडोरिया द्वारा रतलाम शहर में कार्यवाही करते हुए  दो बत्ती स्थित कृष्णा फास्ट फूड से  पनीर और उपयोग किया गया सोयाबीन तेल के नमूने लिए। स्टेशन रोड़ स्थित लारेलाप्प रेस्टोरेंट से पनीर और आटे के नमूने लिए एवम् रजत रेस्टोरेंट से मैदे का नमूना लिया। इसके बाद काटजू नगर स्थित विकास बेकरी से ब्रेड का नमूना एवम गगन बेकरी से खारी का नमूना लिया गया। लिए गए सभी नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशला भोपाल भेजे गए।  जहा से जांच रिपोर्ट आने पर  खाद्य सुरक्षा एवम् मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जाएंगी।

Check Also

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही जारी-जनगणना कार्य में नियुक्ति अधिकारी एवं कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण-शहरी गरीबी उपशमन सामाजिक कल्याण प्रकोष्ठ समिति की बैठक संपन्न-आई. टी. आई. रतलाम में 27 फरवरी को युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन-मिलावट के विरुद्ध कार्यवाही में विभिन्न दुकानों से पनीर, मिठाई, दूध के नमूने लिए गए-विद्युत मोटर चोरी गैंग का पर्दाफाश, 04 आरोपी गिरफ्तार ₹2.40 लाख का मशरूका जप्त

🔊 Listen to this उज्जैन, आगामी त्यौहार होली और रमजान को ध्यान में रखते हुए …