Breaking News

धानमंडी क्षेत्र में न्यायालय के स्थगन के बावजूद अतिक्रमण कर निर्मित किया जा रहा है भवन,

रतलाम,

05/Feb/2024,
शहर के धानमंडी क्षेत्र में एक भवन निर्माण का मामला विवादित होता जा रहा है। भवन स्वामी स्वयं की भूमि के साथ ही पड़ोसी की जमीन पर निरन्तर कब्जा करते हुए निर्माण कार्य कर रहा है। इस मामले माननीय न्यायालय स्थगन दे चुके है। नगर निगम दो-दो मर्तबा अवैध हिस्से को ढहाने और निर्माण कार्य रुकवाने के लिए मौके पर भी पहुचे, मगर अवैध निर्माण करने वाले की दंबगई के चलते बगैर किसी कार्रवाई के ही लौट आया है। धानमंडी निवासी नयन पिता स्व. राजमल मेहता के अनुसार इनका धानमंडी में मकान नम्बर 62 है। इसी के समीप वर्धमान कटकानी का मकान नम्बर 63 है। कटकानी ने कुछ समय पूर्व अपने मकान नम्बर 63 की भूमि पर निर्माण कार्य शुरु किया था। इस निर्माण के चलते कटकानी समीप के मकान नम्बर 62 की भूमि पर अवैध कब्जा करते हुए निर्माण कार्य करने लगा है। जो कि नगर निगम द्वारा दी गई अनुमति के बिलकुल विपरित है। नयन मेहता के अनुसार उन्होने इस मामले में जिला और नगर निगम प्रशासन के अधिकारियों को शिकायत की थी , इसके साथ ही  माननीय न्यायालय में भी वाद दायर किया था, जिस पर न्यायालय ने स्थगन आदेश दिया है। नयन मेहता के अनुसार हमने न्यायालय के निर्देश का हवाला देते हुए पिछले दिनों पुन: जिला और निगम प्रशासन को शिकायत की तो नगर निगम का अमला मौके पर हो रहे अवैध निर्माण को रोकने और कार्य रुकवाने जेसीबी व बल के साथ मौके पर पहुचा था, मगर कटकानी की दंबगाई के चलते यह अमला लौट गया। नयन मेहता ने बताया कि उन्होने इस मामले में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने और हमारी भूमि को कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है।

Check Also

जनसुनवाई में 99 आवेदन पर हुई सुनवाई-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से ग्वालियर के कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया संदेश-दादर से नई दिल्‍ली एवं वलसाड से मऊ के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन-30 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनसुनवाई में उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा अभिभावकों पर आर्थिक भार डालने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की-ग्रामीण डाक सेवक मेरे परिवार के सदस्‍य है डाक विभाग को सबसे बड़ी लाजिस्‍टि‍क शक्ति के रूप में करेंगे स्‍थापित

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …