Breaking News

सांसद अनिता नागर सिंह चौहान शनिवार को रतलाम दौरे पर आएगी,

रतलाम,

15/Jun/2024,

भारतीय जनता पार्टी की नवनिर्वाचित सांसद श्रीमती अनिता नागर सिंह चौहान 15 जून को रतलाम दौरे पर आ रही है। वे रतलाम शहर एवं रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का प्रवास कर विभिन्न कार्यक्रमों मे शामिल होगी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर भी उपस्थित रहेगे भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि सांसद श्रीमती अनिता नागर सिंह चौहान दोप. 03:00 बजे पावर हाउस रोड़ स्थित सर्किट हाउस पर पहुंचेगी। यहां वे भाजपा पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेगी। इसके बाद शाम 04:30 बजे ग्राम बांगरोद जायेगी और श्री खाटु श्याम मंदिर मे भगवान के दर्शन  कर आशीर्वाद लेगी। वे शाम 05:00 बजे नामली पहुंचकर रतलाम ग्रामीण विधानसभा कार्यकर्ताओं के आभार  कार्यक्रम मे शामिल होगी और शाम  07:00 बजे नामली से रतलाम आकर जावरा रोड़ स्थित शीतला  माता मंदिर पर बेरवा समाज द्वारा आयोजित सम्मान कार्यक्रम मे शिरकत करेगी।  इसके बाद श्रीमती  चौहान 07:30 बजे कसारा बाजार मे माहेश्वरी समाज द्वारा आयोजित महेश जयंती उत्सव के कार्यक्रम मे सम्मिलित होकर जिले से प्रस्थित होगी।

 

Check Also

जनसुनवाई में 99 आवेदन पर हुई सुनवाई-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से ग्वालियर के कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया संदेश-दादर से नई दिल्‍ली एवं वलसाड से मऊ के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन-30 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनसुनवाई में उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा अभिभावकों पर आर्थिक भार डालने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की-ग्रामीण डाक सेवक मेरे परिवार के सदस्‍य है डाक विभाग को सबसे बड़ी लाजिस्‍टि‍क शक्ति के रूप में करेंगे स्‍थापित

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …