Breaking News

कलेक्टर राजेश बाथम की उपस्थिति में पुनरुद्धार के बाद भव्य शुभारंभ, ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत मलखंब खेल प्रतियोगिता आयोजित, विश्व महासागर दिवस के अवसर पर प्राचीन, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व की हाथीखाना स्थित शंभुजी की बावडी पर श्रमोत्सव मनाकर स्वच्छ किया गया,

रतलाम

09/Jun/2025, 

रतलाम शहर के मध्य में स्थित ऐतिहासिक महत्व के गुलाब चक्कर को अब नए स्वरूप में देखा जा सकेगा। कलेक्टर श्री राजेश बाथम के प्रयासों से जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद रतलाम द्वारा प्राचीन धरोहर गुलाब चक्कर का सौदंर्गीकरण कर आकर्षक प्रकाश सज्जा से सुसज्जित किया गया है। पूर्व समय में रतलाम के महाराजा हर्बर्ट पैलेस में टेनिस खेलते थे तब यहाँ सरकारी बैंड की मधुर ध्वनि गुजंती थी। इसी को पुनः जीवंत करने के लिए म.प्र. एस.ए.एफ इन्दौर के सुप्रसिद्ध पुलिस बैंड की प्रस्तुति के साथ 08 जून 2025 को सायं काल गुलाब चक्कर को आमजन के लिए खोला गया है। पुलिस बैंड की प्रस्तुति के पश्चात गुलाब चक्कर के आकर्षक प्रकाश का संगीतमयी प्रदर्शन उपस्थित नागरिको के समक्ष किया गया।

       कलेक्टर श्री बाथम ने बताया कि, गुलाब चक्कर परिसर में हुई प्रकाश सज्जा और साउण्ड व्यवस्था की विशेष सौगात से परिसर में कल सुबह 7:30 बजे से पतंजलि योगपीठ की स्थानीय शाखा द्वारा योग कक्षाएं प्रारंभ होगी। आगामी पांच दिवसों में रोज गीत संगीत के कार्यक्रम होंगे ।  रतलाम की प्रतिभाओं को अवसर देने के लिए निशुल्क गीत प्रस्तुति का अवसर सुलभ रहेगा । आगंतुकों की सुविधा के लिए आगामी दो माह में दो ओपन एयर रेस्टोरेंट भी प्रारंभ किए जाएंगे। प्रकाश सज्जा  और साउंड सिस्टम का प्रदर्शन शाम को सूर्यास्त के 10 मिनट बाद और रात्रि 9:30 बजे नियमित रूप से किया जाएगा। कुछ महीनो तक इस परिसर को लगभग निशुल्क दिया जाएगा ,  और बाद में भी अन्य स्थलों की किराया राशि से कम राशि पर परिसर उपलब्ध कराया जाएगा। सामाजिक सम्मेलन,  शादी , व्यक्तिगत कार्यक्रम के लिए सुविधा नहीं रहेगी। गीत संगीत , आर्केस्ट्रा ,कला , लोकनाट्य साहित्यिक गोष्ठी ,  इंडोर गेम्स ,  प्रशिक्षण कक्षाएं , योग कक्षाएं ,  रोलर स्केट्स , आनंद उत्सव , पिंक मेला ,  फ्लावर शो ,  खादी ग्राम उद्योग ,  हथकरघा ,  प्रदर्शन , पेंटिंग , पुस्तक मेला छायाचित्र प्रदर्शनी भी आयोजित की जा सकेगी । कार्यक्रम के पश्चात पश्चात आम जन का फीडबैक जिला प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।

अपने उद्बोधन में कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने गुलाब चक्कर की सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गुलाब चक्कर का निर्माण 1879 ईस्वी में महाराजा रणजीत सिंह (1861-1893 ईस्वी) के कार्यकाल में हुआ। राजा रणजीत सिंह की सुपुत्री गुलाब कुंवर के नाम पर स्थापित यह गोलाकार स्मारक रतलाम के सौंदर्य की पहचान बना । पिता – पुत्री के स्नेह का ऐसा प्रतीक कहीं और देखने को नहीं मिलता है।

तत्कालीन मुंशी शाहमत अली के निर्देशन में बनी रतलाम की महत्वपूर्ण इमारतों में यह भी एक आकर्षक स्थल रहा। यहां शाम के समय रोशनी होती थी। महाराजा जब हरबर्ट निवास के समीप टेनिस खेला करते थे तो यहीं पार्श्व में सरकारी बैंड की मधुर धुनें बजाई जाती थी। इसमें आकर्षक फव्वारे और चिड़ियाखाना भी था ।

गुलाब चक्कर चतुष्कोणीय आकार में बनी हुई संरचना है। इसके चारों कोनों पर स्थित स्तम्भों को मीनार का स्वरूप दिया गया है। इन स्तम्भों पर आकर्षक फूलों की आकृतियां अंकित हैं। मीनार के स्वरूप में चारों कोने इस कला कौशल से बने हैं कि किसी भी कोण से देखने पर एक समान दृश्य दिखाई देता है। इसके चारों ओर बनी गोलाकार सीमा के कारण’ चक्कर’ की सार्थकता सिद्ध होती है। गुलाब चक्कर में चारों दिशाओं में फव्वारे स्थापित हैं। इन फव्वारों से कभी गुलाब की ख़ुशबू लिए पानी की बौछारें उड़ा करती थीं। इस पूरे परिसर में तरह-तरह के गुलाब अपनी अपना सुंदरता और खुशबू पूरे परिवेश में दिखेरा करते थे।

इसी परिसर में साढ़े चार क्विंटल का एक गोलाकार पत्थर भी है, जिसकी भी अलग ही दास्तान है। खेलों के शौकीन राजा सज्जन सिंह ने सन 1900 में पंजाब के पहलवान गुलाम मोहम्मद का प्रदर्शन रतलाम आयोजित करवाया था। पहलवान को साढे चार क्विंटल का एक बड़ा गोलाकार पत्थर अपने सीने पर ले कर रणजीत विलास पैलेस से मित्र निवास भवन तक ले जाना था। पहलवान अपने सीने पत्थर रख रामबाग तक पहुंचे किंतु पत्थर कालिका माता मंदिर के प्रवेश द्वार के कुछ पहले गिर गया। लम्बे समय तक यह पत्थर वहीं पड़ा रहा। यह पत्थर इसी गुलाब चक्कर में अब भी रखा है। यह स्थान देखरेख के अभाव में गरिमा खोता जा रहा था। इसे अपने मूल स्वरूप में लौटाने का प्रयास समय समय पर होता रहा।

पुत्री के प्रति पिता के स्नेह की प्रतीक इस प्राचीन धरोहर का जीर्णोद्धार, सौंदर्याकरण एवं लाइट एंड साउंड सिस्टम रतलाम पुरातत्व पर्यटन संस्कृति परिषद द्वारा अपनी निधि, मध्य प्रदेश शासन के जन भागीदारी मद, इप्का के सी.एस.आर. मद और जन सहयोग से किया गया। रतलाम की इस ऐतिहासिक धरोधर का जीर्णोद्धार हो गया है । इसे नियमित उपयोग में लाया जाये , ताकि इसका यह स्वरुप बना रहे और यह जन उपयोगी हो ।

गरिमामय में कार्यक्रम में कलेक्टर श्री राजेश बाथम , श्री मनोज कुमार सिंह डी आई जी पुलिस , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शृंगार श्रीवास्तव , एसडीएम श्री अनिल भाना, समाजसेवी श्री गोविंद काकानी , जिला समन्वयक जिला जन अभियान परिषद श्री रत्नेश विजय वर्गीय , परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण श्री अरुण कुमार पाठक , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे, तहसीलदार श्री ऋषभ ठाकुर , उपायुक्त नगर निगम , श्री ए पी सिंह स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम , शिक्षिका सीमा अग्निहोत्री , डॉ प्रमोद प्रजापति , एवं जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित रहे।

रतलाम

09/Jun/2025, 

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत मलखंब खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन स्थानीय क्रिडा केन्द्र संत कंवरराम नगर विरियाखेडी में जिला खेल युवा कल्याण विभाग एवं जिला मलखंब एसोशिएशन संयुक्त तत्वावधान में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिला  मलखंब  एसोशिएशन सचिव एवं जिला मलखंब खेल प्रशिक्षक जितेंद्र धूलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मलखंब  प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्गो के बालक/बालिकाओं में आयोजित की गई। प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में जनप्रतिनिधि स्थानीय पार्षद श्री जयेश कसावा, क्रिडा भारती के जिला सचिव श्री अनुज शर्मा, पूर्व क्रीड़ा अधिकारी श्री आरसी तिवारी, योग संगठन सचिव श्री दुर्गा शंकर मोयल का आयोजन समिति निर्मला डामोर, श्री पवन सिंधल, श्री रशीद खान, दुर्गा डामोर आदि ने अतिथियो का स्वागत किया गया। अतिथियो ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल से सम्मानित किया गया।

विजेता खिलाड़ियों के परिणाम-10 वर्ष आयु वर्ग में बालक विजेता प्रथम गौरव दौड़ावत,द्वितीय दिव्यांश चूड़ावत, तृतीय धीर भटेवर, 12 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम हार्दिक पांड्या, द्वितीय हार्दिक व्यास, तृतीय अमन पाल, 14 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम आयुष मरमट, द्वितीय अंकित व्यास, तृतीय जयेश तिवारी, 17 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम अंकित व्यास, द्वितीय रितेश ओसारी,10 वर्ष आयु वर्ग में बालिका विजेता खिलाड़ी प्रथम योगिता शर्मा, द्वितीय ट्विंकल चूड़ावत, तृतीय पायल त्रिपाठी, 12 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम साक्षी जायसवाल, द्वितीय अंकित व्यास, तृतीय आस्था त्रिपाठी, 14 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम कृष्ण व्यास, द्वितीय प्राची गुप्ता, तृतीय परिधि राठौर, 17 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम मुस्कान सोनी, द्वितीय  खुशी जयसवाल, तृतीय  अनु बडगोटिया रहें। कार्यक्रम का संचालन जिला मलखंब प्रशिक्षक श्री जितेंद्र धुलिया द्वारा किया गया। आयुष प्रजापत, पवन सिंधल, तन्वेश जादव, कनिष्क पुरोहित द्वारा निर्णायक में भूमिका निभाई गई। आभार  श्री पवन सिंघल ने माना। 

रतलाम

09/Jun/2025, 

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत म.प्र. जन अभियान परिषद, नगर निगम रतलाम, आनंद विभाग तथा समाजसेवी संस्थाओं के संयुक्त तत्वाधान में विश्व महासागर दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री राजेश बाथम के मार्गदर्शन में रतलाम जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पुराने जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने और जन मानस में जल संरक्षण,संवर्धन की भावना का संचार करने के लिए सामुदायिक सहभागिता के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में आज 8 जून को हाथीखाना में स्थित शंभुजी की बावडी पर श्रमोत्सव मनाकर बावडी को स्वच्छ किया गया।

जन सहभागिता से नगर के ऐतिहासिक और प्राचीन धरोहर को संरक्षित करने के उद्देश्य से चलाये जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान से हमारे पूर्वजो द्वारा बड़ी मेहनत और उत्तम वास्तुकला से निर्माण किये गये इन प्राचीन, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के जल धरोहर सुरक्षित रख सके।

बावड़ी श्रमोत्सव मोती कुंज हनुमान जी मंदिर के पुजारी श्री आनंद प्रसाद बैरागी के द्वारा श्रमोत्सव का शुभारंभ कर बावड़ी का पूजन, अर्चन, मंत्रोच्चार से किया गया। श्रमोत्सव के अंत में जल सरंक्षण की शपथ परिषद के जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय के द्वारा दिलाई गयी तथा महासागर दिवस के अवसर पर महासागर के महत्व को रेखांकित करते हुऐं परिचर्चा की गयी जो प्लास्टिक या गंदगी हम बावडी, नदी नाली,कुओं,तालाबों या आसपास फेंक रहे हैं, वही नाले और नदी में होकर समुद्र में मिल जाती है सोचिए। बादल हमारे लिए समुद्र से पानी लेकर आते हैं और बदले में हम समुद्र को क्या दे रहे हैं यह प्रश्न विचारणीय है। कार्य

Check Also

कुलदीप इण्डेन गैस ग्रामीण वितरक धामनोद की और से पुरे देश वासियो को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ढेर सारी शुभकामनाएं

🔊 Listen to this रतलाम कुलदीप इण्डेन गैस ग्रामीण वितरक धामनोद की और से पुरे …