Breaking News

रतलाम अनुभाग के थानों में किया गया गुंडा परेड का आयोजन आगामी चुनाव के दौरान शांति भंग करने पर होगी कड़ी कार्यवाही

रतलाम,

20/Oct/2023,

पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा द्वारा जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियो एवं थाना प्रभारियों को थाने के गुंडा रजिस्टर में अंकित व्यक्तियों की गुंडा परेड करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 19.10.23 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम  राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में रतलाम शहर अनुभाग के चारो थानों पर गुंडा रजिस्टर में दर्ज 110 गुंडों को थाने पर बुलाकर गुंडा परेड कराई गई इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अभिनव बारंगे द्वारा सभी थानों पर पहुंचकर लिस्टेड गुंडों, हिस्ट्रीशीटर से पुछताछ कर उनको चेतावनी दी गई की आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान शांति भंग करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। तथा सभी 110 हिस्ट्रीशीटर, गुंडों, बदमाशों को किसी भी अवैधानिक गतिविधीयो का हिस्सा नहीं बनने की समझाईश दी गई। शहर में संदिग्ध गतिविधियों में सक्रिय गुंडों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही तथा अन्य वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान थाना प्रभारी स्टेशन रोड भुवानीराम वर्मा, थाना प्रभारी डीडी नगर सुरेंद्र गडरिया, थाना प्रभारी आई ए रतलाम निरीक्षक राजेंद्र वर्मा, थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक प्रिती कटारे अपने अपने थाना स्टाफ के साथ उपस्थित रहे।

Check Also

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही जारी-जनगणना कार्य में नियुक्ति अधिकारी एवं कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण-शहरी गरीबी उपशमन सामाजिक कल्याण प्रकोष्ठ समिति की बैठक संपन्न-आई. टी. आई. रतलाम में 27 फरवरी को युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन-मिलावट के विरुद्ध कार्यवाही में विभिन्न दुकानों से पनीर, मिठाई, दूध के नमूने लिए गए-विद्युत मोटर चोरी गैंग का पर्दाफाश, 04 आरोपी गिरफ्तार ₹2.40 लाख का मशरूका जप्त

🔊 Listen to this उज्जैन, आगामी त्यौहार होली और रमजान को ध्यान में रखते हुए …