Breaking News

सैलाना नगर में एक प्लाट पर कब्जा करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल

सैलाना नगर में एक प्लाट पर कब्जा करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल

रतलाम

23/Jun/2024

रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय

रतलाम जिले के सैलाना नगर मे एक निजी प्लाट पर अवैध रूप से कब्जा करने,पैसों कि मांग करने व फरियादी को डराने व धमकाने वाले मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है। सैलाना थाना प्रभारी अय्युब खान ने बताया कि बजाज खान रतलाम निवासी के सैलाना स्थित प्लाट पर सैलाना के ही गोविंद सिंह ने टापरी बनाकर कब्जा जमा लिया था। जब प्लाट मालिक ने उसे हटाने को कहा तो 50 लाख रुपए की मांग कर डाली। पुलिस ने पीड़ित की पुत्री नीलू चंडालिया की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। ओर सैलाना में उसका जुलूस भी निकाल दिया। बजाज खान रतलाम निवासी नीलू चंडालिया ने सैलाना पुलिस को बताया कि माता शशी देवी चंडालिया ने 3 अगस्त 1991 को रजिस्टर्ड विक्रय विलेख से श्री राजानंद जी गुरु नित्यानंद महाराज ग्राम धौसवास महात्मा गांधी मार्ग सैलाना का प्लाट खरीदा था। तब से प्लाट पर हमारा कब्जा है। प्लाट पर बनी बाउंड्रीवाल को गोविंद पिता रामप्रताप सिंह निवासी सैलाना ने 17 फरवरी को तोड़ दी। तब से गोविंद प्लाट पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। निर्माण के लिए नियुक्त ठेकेदार को भी काम नहीं करने देता है। साथ ही सैलाना थाना प्रभारी अय्युब खान ने बताया कि सैलाना कस्बे में ओर भी ऐसे कोई व्यक्ति हो जो अवैध रूप से वसूली कर रहे हो। या डराने व धमकाने का काम कर रहे हो। या परेशान कर रहे हो। तो जनता को तत्काल सैलाना थाने पर इस की सुचना देनी चाहिए। जिससे सैलाना थाने से पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

जनसुनवाई में 99 आवेदन पर हुई सुनवाई-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से ग्वालियर के कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया संदेश-दादर से नई दिल्‍ली एवं वलसाड से मऊ के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन-30 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनसुनवाई में उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा अभिभावकों पर आर्थिक भार डालने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की-ग्रामीण डाक सेवक मेरे परिवार के सदस्‍य है डाक विभाग को सबसे बड़ी लाजिस्‍टि‍क शक्ति के रूप में करेंगे स्‍थापित

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …