Breaking News

जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए दूसरे दिन आज 8 अभ्यर्थियों ने लिए नाम निर्देशन पत्र और 5 अभ्यर्थियों ने कराया नामांकन

बिलासपुर संभाग  (छ. ग.)

23/Oct/2023

रवि कुमार खटर्जी ब्यूरो रिपोर्ट
सक्त्ती विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के संदर्भ में जिले के सक्त्ती, चन्द्रपुर और जैजैपुर तीनो विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज 23 अक्टूबर को नामांकन की कार्यवाही के दूसरे दिन 08 अभ्यार्थियों ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे और 5  अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन कराया। इस प्रकार अब तक कुल 23 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिया गया एवं 05 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी  बालेश्वर राम व निर्वाचन शाखा प्रभारी लक्ष्मीकांत कोरी द्वारा बताया  गया कि आज दूसरे दिन विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 – सक्त्ती के लिए 3, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 – चन्द्रपुर के लिए 0 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37 – जैजैपुर के लिए 5 अभ्यार्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिए। इसी प्रकार आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 – सक्त्ती के लिए 1, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 – चन्द्रपुर के लिए 2 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37 – जैजैपुर के लिए 2 अभ्यार्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किए। उल्लेखनीय है कि नाम निर्देशन पत्र के लिए निच्छेप राशि सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 10 हजार रूपये और अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 5 हजार रूपये निर्धारित हैै।

Check Also

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही जारी-जनगणना कार्य में नियुक्ति अधिकारी एवं कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण-शहरी गरीबी उपशमन सामाजिक कल्याण प्रकोष्ठ समिति की बैठक संपन्न-आई. टी. आई. रतलाम में 27 फरवरी को युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन-मिलावट के विरुद्ध कार्यवाही में विभिन्न दुकानों से पनीर, मिठाई, दूध के नमूने लिए गए-विद्युत मोटर चोरी गैंग का पर्दाफाश, 04 आरोपी गिरफ्तार ₹2.40 लाख का मशरूका जप्त

🔊 Listen to this उज्जैन, आगामी त्यौहार होली और रमजान को ध्यान में रखते हुए …