Breaking News

गढा धन निकालने के नाम पर दस लाख रूपये की धोखाधड़ी व रंगदारी करने वाले आरोपीयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गढा धन निकालने के नाम पर दस लाख रूपये की धोखाधड़ी व रंगदारी करने वाले आरोपीयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रतलाम

24/Jun/2024

रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय

रतलाम शहर मे बीते 22 जुन को हेदर अली पिता अब्बास भाई हामिद बोहरा उम्र 62 साल निवासी ताहिरपुरा चांदनी चौक ने माणक चौक थाने पर रिपोर्ट किया कि आरोपी अबु बकर उर्फ अब्बु पिता अय्युब खांन जाति शैरानी मुसलमान निवासी शैरानीपुरा रतलाम, अली असगर पिता अकबर अली बोहरा निवासी लोकमान्य स्कूल के सामने बोहरा बाखल रतलाम, युनुस उर्फ बारिक पिता हबीब अली निवासी वकील कालोनी कालिका मांता मंदिर के पास रतलाम, बाबा उर्फ काका उर्फ वजुनाथ निवासी बड़ोदिया के द्वारा फरियादी के साथ उसकी दुकान में गढ़ा हुआ धन निकालने की बात को लेकर 15 अप्रैल को रात्री करिबन 11.30 बजे अबु बकर ने फरियादी की दुकान की लाईटे तथा कैमरा बंद करवाए तथा दुकान का शटर गिरा कर दुकान में खुदाई करने ही लगे व अचानक से बाबा निवासी बड़ोदिया का निचे गिरवा कर कपट पूर्वक मरने का नाटक कर फरियादी से बोला कि खुदाई करने मे देर कर दी है। इस लिये बाबा मर गया है। बाबा भी उनके साथ मरने का छल करने लगा व फरियादी से धोखाधड़ी कर तीस लाख रूपये की मांग की व फरियादी से दस लाख रूपये धोखे से वसूल कर लिये तथा शेष बीस लाख के लिये आरोपीयो ने फरियादी के साथ रंगदारी कर रहे थे। नही देने पर मारपीट की। वही माणक चौक पुलिस द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर से आरोपीयो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 336/24 धारा 420, 417, 327, 120-बी भादवि का पंजीबद्ध किया गया तथा जिला पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के निर्देशन एंव नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव वारंगे के मार्ग दर्शन में व निरी. रणजीत सिंगार थाना प्रभारी थाना माणक चौक के नेतृत्व में थाने पर पुलिस टीम का गठन किया गया व मात्र 6 घंटे के भीतर ही आरोपी अबु बकर उर्फ अब्बु पिता अय्युब खांन जाति शैरानी मुसलमान निवासी रतलाम, अली असगर पिता अकबर अली बोहरा निवासी लोकमान्य स्कूल के सामने बोहरा बाखर रतलाम, युनुस उर्फ बारिक पिता हबीब अली निवासी वकील कालोनी कालिका मांता मंदिर के पास रतलाम को गिरफ्तार कर आरोपीयो से पूछताछ कर उनके द्वारा धोखाधड़ी पूर्वक लिये गये रूपयो में से 1 लाख रूपये को पुलिस ने बरामद कर लिया है व गिरफ्तार शुदा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से माननीय न्यायालय के आदेशानुसार रतलाम जेल दाखिल किया। शेष आरोपी बाबा उर्फ काका उर्फ वेजनाथ निवासी बडोदिया का फरार होकर तलाश जारी है।

Check Also

जनसुनवाई में 99 आवेदन पर हुई सुनवाई-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से ग्वालियर के कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया संदेश-दादर से नई दिल्‍ली एवं वलसाड से मऊ के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन-30 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनसुनवाई में उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा अभिभावकों पर आर्थिक भार डालने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की-ग्रामीण डाक सेवक मेरे परिवार के सदस्‍य है डाक विभाग को सबसे बड़ी लाजिस्‍टि‍क शक्ति के रूप में करेंगे स्‍थापित

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …