रतलाम
26/Apr/2025
कलेक्टर राजेश बाथम द्वारा आदेश जारी कर म.प्र. में वायु (प्रदुषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम 1981 की धारा 19 (5) के तहत नरवाई जलाना तत्समय से तत्काल प्रतिबंधित किया गया है। उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बताया कि इस सम्बन्ध में जिले में नरवाई जलाने के 75 प्रकरण दर्ज किए गए जिनमें से 29 प्रकरण निराकृत किए जाकर 75 हजार रुपए का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। जिले में रतलाम शहर में 15 प्रकरण दर्ज किए गए जिनमें से 6 प्रकरण निराकृत किए जाकर 27500 रुपए अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। इसी तरह पिपलौदा में 15 प्रकरण में से 9 निराकृत कर 22500 रुपए, जावरा में 14 प्रकरण में से 2 निराकृत कर 7500 रुपए, रतलाम ग्रामीण में 5 प्रकरण में से 3 निराकृत कर 7500 रुपए, आलोट में 23 प्रकरण में से 6 निराकृत कर 5000 रुपए, ताल में 2 प्रकरण में से 2 निराकृत कर 5000 रुपए अथदण्ड अधिरोपित किया गया।
रतलाम
26/Apr/2025
जिला प्रशिक्षण केंद्र विरियाखेड़ी पर जिले के चिकित्सा अधिकारियों को एमएलसी, प्री-एमएलसी और पोस्टमार्टम की रिपोर्टिंग ऑनलाइन मेडलेपर सॉफ्टवेयर के माध्यम से किए जाने संबंधी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संध्या बेलसर ने जिले में सभी स्वास्थ्य संस्थानों के चिकित्सा अधिकारियों को एमएलसी, प्री-एमएलसी और पोस्टमार्टम की रिपोर्टिंग अनिवार्य रूप से सॉफ्टवेयर के माध्यम से किए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशानुसार ऑनलाइन रिपोर्टिंग ही की जावे। सभी चिकित्सा अधिकारी अपने मुख्यालय पर निवास करते हुए आवश्यक रूप से पुलिस विभाग को एमएलसी में सहयोग प्रदान करें। जिला चिकित्सालय के आरएमओ फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉक्टर अभिषेक अरोरा ने चिकित्सा अधिकारियों को ऑनलाइन सॉफ्टवेयर में प्रविष्टि करने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सीएमएचओ ने कहा कि धारा 376 के अपराध पीड़िता के मामलों में भी अपराध पीड़िता की सहमति के आधार पर पुरुष चिकित्सक महिला नर्सिंग ऑफिसर की उपस्थिति में एमएलसी की कार्रवाई कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि 19 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के चिकित्सा अधिकारियों को सॉफ्टवेयर के माध्यम से ही एमएलसी प्री एम एल सी और पोस्टमार्टम के प्रविष्टि करने हेतु निर्देशित किया गया था।

रतलाम
26/Apr/2025
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सैलाना महाविद्यालय परिसर में म.प्र. जन अभियान परिषद विकासखण्ड सीएमसीएलडीपी, छात्र-छात्राओं द्वारा पानी के कुंड की साफ सफाई की गई। इस दौरान सभी ने जल बचाने की शपथ ली गई।

रतलाम
26/Apr/2025
सनातन सोश्यल ग्रुप ने पहलगाम में जेहादियों द्वारा धर्म पूछकर मारे गए निर्दोष नागरिकों को कालिका माता परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अखंड ज्ञान आश्रम के स्वामी देवस्वरुपानंदजी की उपस्थिति में भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, पुष्पेन्द्र जोशी ने संबोधित कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

सनातन सोश्यल ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष अनिल पुरोहित ने बताया कि स्वामी देवस्वरुपानंदजी ने आशीर्वचन में हिन्दू समाज से एकजुट होने का आह्वान किया। कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने पहलगाम की घटना को अमानवीय बताते हुए मानवता पर कलंक निरुपित किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने 30 सालों से आतंक के कुचक्र में फंसे होने की बात कह कर जता दिया है कि भारत के प्रधानमंत्री मोदीजी के संकल्प के सामने पाकिस्तान के पसीने छूट रहे हैं। भारत एक सक्षम देश है और कुछ दिनों में ही इस अमानवीय घटना को अंजाम देने वाले आतंकियों को सबक सिखा देगा। इस घटना ने सम्पूर्ण मानव समाज को झझकोर दिया है, क्योंकि आतंकियों ने धर्म पूछ कर हत्याएं की है। उन्होंने कहा भारत का नेतृत्व ऐसे सशक्त हाथों में है जो कभी भी ऐसी घटनाओं से विचलित होने वाला नहीं है और करारा जवाब देने में सक्षम है।

Bharat24x7News Online: Latest News