Breaking News

झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ प्रशासन हुआ सख्त अवैध क्लिनिक को किया सील- 80 लाख रुपए मूल्य की करीब 8 बीघा भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई

रतलाम 

26/Jul/2024

कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देश पर ग्राम धामनोद में संचालित अवैध क्लीनिक पर कार्रवाई की गई है गुरुवार को अवैध क्लिनिक के संचालक श्रवण कुमार के विरुद्ध कार्रवाई की जाकर क्लिनिक सील किया गया है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नामली के मेडिकल ऑफिसर डॉ राजेश मंडलोई, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धामनोद की मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर रचना बेन पटेल, नायब तहसीलदार सुश्री पिंकी साठे, फार्मासिस्ट विशाल शर्मा, पटवारी राजेश माना के दल द्वारा कार्रवाई कर क्लीनिक सील किया गया। मौके पर प्राप्त दवाई , गोली , इंजेक्शन सील करके धामनोद पुलिस चौकी पर जमा कराकर प्रकरण में एफआईआर दर्ज कराई गई।

रतलाम 

26/Jul/2024

कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देश पर जिले के बड़ावदा में राजस्व अमले द्वारा लगभग 80 लाख रुपए मूल्य की करीब 8 बीघा जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई गई है गुरुवार को की गई कार्रवाई में नायब तहसीलदार सुश्री श्रद्धा त्रिवेदी राजस्व निरीक्षक धनंजय उपाध्याय पटवारी सलीम मंसूरी सौरभ पुरोहित शामिल थे अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि चरनोई के लिए आरक्षित किए जाने हेतु प्रस्तावित की जा रही है

Check Also

जनसुनवाई में 99 आवेदन पर हुई सुनवाई-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से ग्वालियर के कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया संदेश-दादर से नई दिल्‍ली एवं वलसाड से मऊ के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन-30 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनसुनवाई में उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा अभिभावकों पर आर्थिक भार डालने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की-ग्रामीण डाक सेवक मेरे परिवार के सदस्‍य है डाक विभाग को सबसे बड़ी लाजिस्‍टि‍क शक्ति के रूप में करेंगे स्‍थापित

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …