सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर
हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते है। (7024737851) हंस आयुर्वेदिक के द्वारा फुल बॉडी चेक अप गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार दोप. 2 बजे से सायं 6 बजे तक, अत्यन्त आधुनिक टेक्नोलॉजी मशीन द्वारा सभी रोगों की जाँच करके आयुर्वेदिक दवाई से ईलाज किया जाता है। बॉडी चेक अप- 38 विभिन्न प्रकार की बॉडी रिपोर्ट जांच । ब्लड, मल, मूत्र, की आवश्यकता नहीं । दर्द बिना जांच । सभी रोगों के लिये 100% आयुर्वेदिक दवाईयाँ मिलती है। रोग, अनिद्रा, गैस, ऐसीडिटी, पथरी, मोटापा, चिंतारोग, श्वास के रोग, दाद, खाज, खुजली, मानसिक रोग, सिर दर्द, गठिया रोग, कैंसर, जोड़ों का दर्द, पुरानी सर्दी-खांसी, बुखार, हस, मस्सा, एलर्जी, लकवा, त्वचा रोग, कब्ज, शुगर, स्त्री-पुरूषों के गुप्त रोग, आँखों के समस्या, सोरायसिस, बीपी, शरीर पर सूजन आदि। रजिस्ट्रेशन फीस 500/-रू.- स्त्रियों को होने वाली मासिक तथा सफेद पानी की समस्या, कमर दर्द, शरीरी एवं मानसिक कमजोरी इत्यादि रोग आदि।

उज्जैन
विक्रम उत्सव–2026 के अंतर्गत आयोजित अनादि पर्व में बुधवार को शहर के विभिन्न मंचों पर लोक, भक्ति और शास्त्रीय प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। त्रिवेणी संग्रहालय मंच पर बुधवार को लोक संस्कृति की रंगारंग छटा बिखरी। कार्यक्रम में शाजापुर के लोक गायक प्रीतम मालवीय ने मालवी लोकधुनों और पारंपरिक गीतों से श्रोताओं को लोक रस में सराबोर कर दिया। उनकी सजीव और ऊर्जावान प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को ग्रामीण संस्कृति की मिठास से भर दिया। इसके बाद कलाकार विनती जैन ने मटकी लोक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। सिर पर मटकी संतुलित रखते हुए उनके लयबद्ध पद संचालन, भाव-भंगिमाएँ और मंच पर आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोक गायन और लोक नृत्य के इस सुंदर संगम ने अनादि पर्व की संध्या को जीवंत बना दिया। वहीं विक्रम व्यापार मेले के इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर स्थित मंच पर शाम 7.30 बजे भक्ति और शास्त्रीय नृत्य की मनोहारी प्रस्तुतियाँ संपन्न हुईं। प्रस्तुति प्रारंभ होने से पहले अतिथि पल्लवी किशन ने कलाकारों का सम्मान किया। उज्जैन के भक्ति संगीत गायक विशाल कुशवाहा ने अपने मधुर और भावपूर्ण भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उनकी प्रस्तुति में भक्ति रस की गहराई और स्वर माधुर्य का सुंदर समन्वय दिखाई दिया, जिससे श्रोता देर तक झूमते रहे। इसके पश्चात उज्जैन की कथक नृत्यांगना केतना मेनन ने कथक की पारंपरिक बंदिशों, भाव-भंगिमाओं और प्रभावशाली पद संचालन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति में नृत्य की नजाकत, लयबद्धता और अभिव्यक्ति की सशक्तता स्पष्ट झलकी। लोक, भक्ति और शास्त्रीय कला के इस त्रिवेणी संगम ने अनादि पर्व को सांस्कृतिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊँचाई प्रदान की। दर्शकों ने तालियों की गूंज से सभी कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
उज्जैन
विक्रम उत्सव–2026 के अंतर्गत आयोजित विक्रम नाट्य समारोह में बुधवार को दो आकर्षक प्रस्तुति हुई। प्रथम प्रस्तुति कर्नाटक के प्रख्यात निर्देशक मनोहर के निर्देशन में संगीत कार्यक्रम ‘अभंग नाद’ की हुई। भक्ति, संगीत और आध्यात्मिक भावधारा से ओतप्रोत प्रस्तुति ने संत परंपरा के अमृतमय अभंगों को सुर और लय के माध्यम से जीवंत किया। कलाकारों की सुमधुर स्वर लहरियाँ श्रोताओं को भक्ति रस में सराबोर कर एक दिव्य वातावरण का सृजन किया। दूसरी प्रस्तुति पियाल भट्टाचार्य (पश्चिम बंगाल) के निर्देशन में आयोजित नाट्य प्रस्तुति ‘सौगंधिकाहरण’ में भीम और हनुमान के प्रसंग के माध्यम से आत्मसंयम, विनय और धर्म का प्रभावी संदेश दिया गया। पौराणिक कथा पर आधारित इस प्रस्तुति ने दर्शकों को यह अनुभूति कराई कि सच्चा पराक्रम केवल शक्ति में नहीं, बल्कि संयमित और विवेकपूर्ण आचरण में निहित है। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की आरती से हुई। आरती की ये प्रस्तुति विजेंद्र वर्मा अध्यक्ष कलाकार संस्कृति एवं लोकहित समिति उज्जैन के निदेशन में कलाकारों ने दी। अतिथि राजेश सिंह कुशवाहा वरिष्ठ कार्य परिषद सदस्य विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन, आदित्यनाम जोशी, देवकृष्ण व्यास, पंकज चांदोरकर अध्यक्ष महाराष्ट्रीय समाज ने कलाकारों का स्वागत एवं सम्मान किया, जबकि संचालन राष्ट्रीय कवि दिनेश दिग्गज ने किया।
महाराज शोध पीठ, संस्कृति विभाग, मप्र शासन के तत्वावधान में कालिदास अकादमी के संकुल भवन में बुधवार सायं 7:30 बजे सौगंधिकाहरण की प्रस्तुति शुरू हुई। पौराणिक कथानक पर आधारित नाट्यकृति ‘सौगंधिकाहरण’ के कथासार में शक्ति और विनय के संतुलन का प्रभावी संदेश सामने आता है। कथा के अनुसार वनवास के दौरान पाण्डवों के आश्रम में वायु द्वारा लाया गया दिव्य सौगन्धिक पुष्प द्रौपदी को प्राप्त होता है। पुष्प की अलौकिक सुगंध से प्रभावित होकर द्रौपदी ऐसे और पुष्पों की इच्छा प्रकट करती हैं, जिसे पूर्ण करने हेतु भीम गन्धमादन वन की ओर प्रस्थान करते हैं। एकाग्र भाव से लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए भीम अपनी अपार शक्ति के कारण वन और पर्वतीय क्षेत्र में हलचल उत्पन्न कर देते हैं, जिससे वहाँ के जीव-जन्तु भयभीत हो उठते हैं। इसी क्रम में मार्ग में वृद्ध वानर रूप में उपस्थित हनुमान उनसे संवाद करते हैं और उन्हें संयम, विनय तथा धर्म का महत्व समझाते हैं। हनुमान की पूँछ हटाने में असफल रहने पर भीम का अहंकार दूर होता है और वे विनम्र होकर क्षमा याचना करते हैं। इसके पश्चात हनुमान अपने दिव्य स्वरूप का दर्शन कराकर भीम को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। अंततः कुबेर प्रकट होकर भीम की भक्ति और धर्मनिष्ठ उद्देश्य से प्रसन्न होकर उन्हें सौगन्धिक पुष्प प्रदान करते हैं। प्रस्तुति का मूल संदेश यही रहा कि वास्तविक पराक्रम वही है, जिसमें बल के साथ विनय, विवेक और आत्मसंयम का समन्वय हो।

‘अभंग नाद’ ने बांधा समां
लय और नवाचार के संगम को मंच पर साकार करने वाला ताल वाद्य समूह ताल फ्राय अपनी विशेष संगीतमय प्रस्तुति ‘अभंग नाद’ के साथ दर्शकों के बीच उपस्थित हुआ। भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपराओं से प्रेरित इस समूह ने पारंपरिक ताल-व्यवस्थाओं को समकालीन और प्रयोगधर्मी दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत कर श्रोताओं के लिए एक अनूठा ध्वनि-अनुभव निर्मित किया। प्रस्तुति में तबला, मृदंगम, घटम, काजोन, ढोलक, वायलिन और बांसुरी जैसे विविध वाद्यों का समन्वित प्रयोग देखने को मिला। समूह ने कर्नाटक और हिंदुस्तानी संगीत की लय परंपराओं की गहराइयों को स्पर्श करते हुए पारंपरिक तत्वों को नए प्रयोगों के साथ प्रभावी ढंग से संयोजित किया। कार्यक्रम की विशेष अवधारणा “अभंग नाद” रही, जिसे एक आध्यात्मिक और ऊर्जावान संगीतमय यात्रा के रूप में प्रस्तुत किया गया। इसके अंतर्गत महाराष्ट्र की समृद्ध अभंग परंपरा को मंच पर सजीव किया गया। भगवान विठ्ठल की स्तुति में रचित अभंगों को शास्त्रीय लय, प्रयोगधर्मी संयोजन और सजीव ताल-संवाद के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पारंपरिक भक्ति-भाव और समकालीन ध्वनियों के इस प्रभावी संगम ने श्रोताओं को भक्ति और लय के अद्वितीय अनुभव से जोड़ते हुए पूरे सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर
हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते है। (7024737851) हंस आयुर्वेदिक के द्वारा फुल बॉडी चेक अप गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार दोप. 2 बजे से सायं 6 बजे तक, अत्यन्त आधुनिक टेक्नोलॉजी मशीन द्वारा सभी रोगों की जाँच करके आयुर्वेदिक दवाई से ईलाज किया जाता है। बॉडी चेक अप- 38 विभिन्न प्रकार की बॉडी रिपोर्ट जांच । ब्लड, मल, मूत्र, की आवश्यकता नहीं । दर्द बिना जांच । सभी रोगों के लिये 100% आयुर्वेदिक दवाईयाँ मिलती है। रोग, अनिद्रा, गैस, ऐसीडिटी, पथरी, मोटापा, चिंतारोग, श्वास के रोग, दाद, खाज, खुजली, मानसिक रोग, सिर दर्द, गठिया रोग, कैंसर, जोड़ों का दर्द, पुरानी सर्दी-खांसी, बुखार, हस, मस्सा, एलर्जी, लकवा, त्वचा रोग, कब्ज, शुगर, स्त्री-पुरूषों के गुप्त रोग, आँखों के समस्या, सोरायसिस, बीपी, शरीर पर सूजन आदि। रजिस्ट्रेशन फीस 500/-रू.- स्त्रियों को होने वाली मासिक तथा सफेद पानी की समस्या, कमर दर्द, शरीरी एवं मानसिक कमजोरी इत्यादि रोग आदि।

उज्जैन
राज्य स्वास्थ्य अभिकरण एवं विलियम जे क्लिंटन फाउंडेशन के सहयोग से आयुष्मान भारत निरामयम हेल्पलाईन नंबर 18002332085 के माध्यम से नागरीकों को शासकीय आयुष्मान पंजीकृत अस्पतालों में अपाईंमेंट बुकिंग, चिकित्सीय जानकारी, आभा आईडी/ई.एच.आर निर्माण तथा डायग्नोस्टिक सेवाओं की बुकिंग जैसी सुविधाएं नागरीकों को उपलब्ध कराई जा रही है। यह सुविधा मध्यप्रदेश के 05 जिलों में प्रारंभ की गई है, जिसमें उज्जैन जिले को भी सम्मिलित किया गया है।
रतलाम
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) के अन्तर्गत नवाचार एवं पारंपरिक खेलो को बढ़ावा देने हेतु सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन व जिला पंचायत के द्वारा जिला खेल और युवा कल्याण विभाग के माध्यम से दिनांक 26 फरवरी को जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का अयोजन पोलो ग्राउण्ड पर किया गया। जिसमें जिले के जनपद पंचायत रतलाम, जावरा, सैलाना, पिपलौदा, आलोट, बाजना के बालक/बालिका खिलाड़ियों के द्वारा कबड्डी खेल प्रतिभागीता कि गई। जिसमें बालक वर्ग में विजेता बाजना, उपविजेता जावरा एवं तृतीय स्थान आलोट ने प्राप्त किया । बालिका वर्ग में विजेता पिपलौदा उपविजेता जावरा एवं तृतीय स्थान सैलाना ने प्राप्त किया गया। विजेता टीम को 10500 रुपये उपविजेता टीम को 5500 रुपये तृतीय स्थान को 1550 रूपये कि राशि व ट्राफी से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लालाबाई शम्भूलाल चन्द्रवंशी जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला खेल अधिकारी रूचि शर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी निर्देशक शर्मा व क्रीडा भारतीय के जिला सचिव श्री अनुज शर्मा उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि का स्वागत नरेन्द्र पांढारकर, राहुल वाघेला, सीमा कुंवर, निलेश कुशवाह, जयदेव साल्वी, राकेश कुशवाह, शम्भुलाल चौधरी, परवेज आलम खान, दिनेश, दुर्गा शंकर मोयल ग्रामीण युवा समन्वयक आलोट, ममता सिंह ग्रामीण युवा समन्वयक बाजना में पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। उपरांत मुख्य अतिथियो के द्वारा खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका आर.सी तिवारी, मुकेश जाट, सैवाराम जाट, सुरेश मालवीय, ममतासिंह, दुर्गा डामोर, प्रीती चरपोटा द्वारा की गई। एवं कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र धुलिया खेल प्रशिक्षक ने किया व आभार राहुल वाघेला ने किया।

रतलाम
स्थानीय पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट 2 मध्य प्रदेश में विद्यालय की प्रबंधन समिति, सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय मेस समिति की बैठक कलेक्टर मिशा सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। साथ ही विद्यालय में आई सी आई सी आई फाउंडेशन द्वारा निर्मित हैंडबॉल एवं व्हालीबाल सिंथेटिक कॉर्ट का उद्घाटन कलेक्टर मिशा सिंह के कर कमलों से संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों का पारंपरिक स्वागत विद्यालय के प्राचार्य शांतिलाल तेली एवं उप प्राचार्या सुचिता खुराना द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। तत्पश्चात कलेक्टर द्वारा विद्यालय के अकादमिक परिसर में विभिन्न प्रयोगशाला स्किल डेवलपमेंट, अटल टिंकरिंग लैब, सैमसंग लैब, कंप्यूटर लैब, सुव्यवस्थित कार्यालय, डिजिटल कक्षाओं एवं पुस्तकालय का निरीक्षण कर विद्यालय प्रबंधन, सलाहकार एवं मेस समिति की बैठक की अध्यक्षता की गयी।

बैठक में विद्यालय प्राचार्य शांतिलाल तेली द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत कर विद्यालय का परिचय एवं विभिन्न गतिविधियों तथा उपलब्धियों को प्रस्तुत किया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष मिशा सिंह द्वारा विद्यालय के विभिन्न बैठक बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा कर संबंधित विभागों के उपस्थित अधिकारियों को मुख्य मार्ग से विद्यालय भवन तक रोड़, मुख्य मार्ग पर साइन बोर्ड एवं गेट, जल जीवन मिशन अंतर्गत पानी के प्रबंधन, प्रति 6 माह में हेल्थ कैंप, कचरा निपटान हेतु 1 महीने में नगर पालिका आलोट को एकत्र कर ट्रेचिंग मैदान तक पहुंचाने, बालिका छात्रावास तार फेंसिंग का एस्टीमेट तैयार करने, सांसद निधि द्वारा अभिभावकों हेतु शेड निर्माण के साथ वन विभाग को सामाजिक वानिकी विभाग द्वारा 5000 पौधे लगाने के निर्देश प्रदान किये गये। विद्यालय को बड़ी सौगात के रूप मे खेल प्रतिभाओं को उभारने हेतु 400 मीटर सिंथेटिक ट्रेक बनाने की सहमति प्रदान करते हुए सम्बंधित विभाग को एस्टीमेट तैयार करने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर द्वारा विद्यालय प्रबंधन को विशेष निर्देश प्रदान करते हुए विद्यार्थियों को डॉक्यूमेंट्री दिखाने, विशेष पुस्तकों का चयन कर रीडिंग हैबिट्स बढ़ाने, पुस्तकालय का पूर्ण उपयोग करने एवं विषय शिक्षको का पूर्ण डिजिटल अध्ययन करवाने के निर्देश प्रदान किये।

विद्यालय प्रबंधन सलाहकार एवं जिला स्तरीय मेस समिति की बैठक में सांसद प्रतिनिधि नंदन जैन, एस डी एम आलोट रचना शर्मा, ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी देवेन्द्र मौर्य, विकास खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप शर्मा, खाद्य आपूर्ति अधिकारी कादंबरी ढकाते, एस डी ओ सड़क लोक निर्माण विकास कनेश, एस डी ओ भवन लोक निर्माण कृष्णकांत यूईके, प्राचार्य शासकीय कॉलेज आलोट शिक्षाविद ऋषि कुमार शर्मा, प्राचार्य सांदीपनी विद्यालय आलोट फिरोज खान, विद्यालय अभिभावक परिषद सदस्य श्रवण सिंह राठौड़ एवं श्रीमति गीता नंदनवार उपस्थित थे।

बैठक के पश्चात खेल मैदान पर अंतरराष्ट्रीय मानक आधारित आई सी आई सी आई फाउंडेशन द्वारा निर्मित हैंडबॉल एवं व्हालीबाल सिंथेटिक कॉर्ट का उद्घाटन कलेक्टर मिशा सिंह द्वारा किया गया।

उद्घाटन अवसर पर जिले के विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं विभागों के अधिकारियों के साथ आई सी आई सी आई फाउंडेशन के अधिकारी रीजनल हेड श्री अर्पित सांखला, प्रोजेक्ट मैनेजर सुधीर जैन, डेवलपमेंट आफिसर श्वेता मोहिते, स्थानीय शाखा प्रबंधक सत्यनारायण दांगी उपस्थित थे। आई सी आई सी फाउंडेशन के अधिकारियों को विद्यालय प्रबंधन अध्यक्ष मिशा सिंह द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए।

रतलाम
बीते दो वर्षों में इंदौर-उज्जैन सम्भाग में नशे के खिलाफ एवं अवैध हथियारों के खिलाफ 61 हजार से अधिक मामले दर्ज हुए है, जिसमें कार्यवाही की जा रही है। यह जानकारी जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रश्न पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में दी।इंदौर-उज्जैन सम्भाग में लगातार नशीली वस्तुओ की बिक्री एवं अवैध हथियारों के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए विधायक डॉ पांडेय ने कार्यवाही की प्रगति के संबंध में प्रश्न किया था, जिस पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बताया कि इंदौर-उज्जैन सम्भाग के जिलों में एम डी, अफीम, डोडा चुरा, अवैध शराब एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध गत दो वर्षों में 61 हजार 490 मामले दर्ज कर कार्यवाही की गई। इनमें उज्जैन संभाग में 27 हजार 720 और इंदौर संभाग में 33 हजार 770 मामले है। इन गतिविधियों के नियंत्रण के साथ ही इन दोनों संभाग में ढाई हजार अपराधियो के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही की गई एवं सीमावर्ती जिलों के बीच की लगभग 129 समन्वय बैठकें आयोजित की गई। विधायक डॉ पांडेय के एक प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि रतलाम जिले में चार औद्योगिक क्षेत्र विकसित किये गए है। जहां आधारभूत कार्यो को कराए जाने के बाद निवेशकों को औद्योगिक कार्य किये जाने की अनुमति दी गई। इन औद्योगिक क्षेत्रों में 75 स्थानों पर भूखंड आवंटित किए गए। जिनमें से 13 स्थानों पर उत्पादन किया जा रहा है। इन औद्योगिक क्षेत्र में 11 निवेशकों को नवीन आवंटन किया गया है। वही बहु उत्पाद औद्योगिक पार्क जावरा में 12 निवेशकों के पंजीयन की कार्यवाही की जा रही है। बहु उत्पाद औद्योगिक क्षेत्र जावरा में सीसी रोड, स्टॉर्म वाटर ड्रेन सीवर लाईन, यूटिलिटी लाईन, इंटरनल वाटर डिस्ट्रीब्यूशन,सम्पवेल, ओवरहेड टैंक,सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया गया। विद्युतीकरण कार्य व एप्रोच रोड़ निर्माण कार्य प्रगतिरत है। जल आवंटन की व्यवस्था की जा रही है। इसी तरह मेगा इंड्रस्ट्रीयल पार्क रतलाम में सड़क, नाली, ड्रेनेज, विद्युत, जल आपूर्ति व अधोसरंचना से सम्बंधित कार्य प्रगतिरत है। इन औद्योगिक क्षेत्र में से 3 स्थानों के भूखण्ड निरस्ती की जा रही । विधायक डॉ पांडेय के एक प्रश्न पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बताया कि भारत सरकार द्वारा कम्पनी अधिनियम के तहत पात्र कंपनियों को कार्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत जनकल्याणकारी कार्यो की गतिविधियों पर व्यय किया जाना आवश्यक है। रतलाम जिले में एक निजी कंपनी द्वारा विगत पांच वर्षों में सीएसआर मद में लगभग 21 करोड़ के कार्य कराए गए। जिसमे शिक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य, विरासत व खेल गतिविधियों पर व्यय किया गया। जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के प्रश्न पर पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि जावरा विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन क्षेत्र विकसित करने के लिए नए एस ओ आर से नए सिरे से ग्राम सुजापुर, मनकामेश्वर मिंडाजी एवं ग्राम नन्दावता में कार्ययोजना बनाई गई है। जिसे स्वीकृति की प्रक्रिया की जा रही है। वही उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने विधायक डॉ पांडेय को बताया कि जावरा विधानसभा क्षेत्र में ग्राम कमलाखेड़ा, धतुरिया, आक्यादेह, बड़ीनाल एवं बामनघाटी में नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र का प्रस्ताव भेजा गया है। जो प्रक्रियाधीन है। जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने बेसहारा गोवंशों की समस्या का मुद्दा विधानसभा में उठाया। डॉ पांडेय ने इस गंभीर विषय पर सुझाव देते हुए कहा कि बेसहारा गोवंशों के सरक्षंण के लिए प्रयास किये जाने चाहिए।संभाग स्तर पर गो अभ्यारण बनाये जाने की आवश्यकता है। मुख्य सड़क मार्गो पर इनके विचरण करने से दुर्घटना हो रही है। इसके अलावा प्रदेश में गंभीर समस्या रोजडको, नीलगाय के नियंत्रण पर भी कदम उठाया जाना आवश्यक है। जिस तरह से शेर, चीतों के अभ्यारण या सरंक्षित क्षेत्र बनाये जाते है, उसी अनुसार किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे ये नीलगाय मुख्य सड़क मार्गो पर दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बन रहे है। इनके लिए भी अभ्यारण बनाया जाना आवश्यक है। जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने स्वास्थ्य विभाग के बजट की चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि प्रदेश शासन ने बीते वर्षो में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करते हुए आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधा दी जा रही है।आपने जावरा सिविल हॉस्पिटल अत्यंत पुराना होने से बार बार मरम्मत किये जाने से हो रही कठिनाई के निराकरण करते हुए नवीन भवन निर्माण की स्वीकृति, सिविल हॉस्पिटल की बाउंड्रीवाल, पुराने महिला हॉस्पिटल परिसर में स्टॉफ क्वार्टर निर्माण की स्वीकृति के अलावा विशेषज्ञ चिकित्सको की नियुक्ति करने का आग्रह किया।
सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर
हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते है। (7024737851) हंस आयुर्वेदिक के द्वारा फुल बॉडी चेक अप गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार दोप. 2 बजे से सायं 6 बजे तक, अत्यन्त आधुनिक टेक्नोलॉजी मशीन द्वारा सभी रोगों की जाँच करके आयुर्वेदिक दवाई से ईलाज किया जाता है। बॉडी चेक अप- 38 विभिन्न प्रकार की बॉडी रिपोर्ट जांच । ब्लड, मल, मूत्र, की आवश्यकता नहीं । दर्द बिना जांच । सभी रोगों के लिये 100% आयुर्वेदिक दवाईयाँ मिलती है। रोग, अनिद्रा, गैस, ऐसीडिटी, पथरी, मोटापा, चिंतारोग, श्वास के रोग, दाद, खाज, खुजली, मानसिक रोग, सिर दर्द, गठिया रोग, कैंसर, जोड़ों का दर्द, पुरानी सर्दी-खांसी, बुखार, हस, मस्सा, एलर्जी, लकवा, त्वचा रोग, कब्ज, शुगर, स्त्री-पुरूषों के गुप्त रोग, आँखों के समस्या, सोरायसिस, बीपी, शरीर पर सूजन आदि। रजिस्ट्रेशन फीस 500/-रू.- स्त्रियों को होने वाली मासिक तथा सफेद पानी की समस्या, कमर दर्द, शरीरी एवं मानसिक कमजोरी इत्यादि रोग आदि।

Bharat24x7News Online: Latest News