Breaking News

जीवन सिंह शेरपुर कर रहे जनसंपर्क लोगों का मिल रहा जनसमर्थन

रतलाम

28/Oct./2023

शनिवार को जावरा विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी जिवन सिंह शेरपुर ने कुम्हारी,मरम्या,असावती,बोरवन,भड़का,शक्करखेडी,तरासिया,पिपलिया सिर, मेहंदी,कांकरवा,धतरावदा मातंमगज,रिछा गुर्जर,रोला मगरा , में प्रभावी जनसंपर्क किया. इस दौरान शक्करखेडी में महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर जिवन सिंह शेरपुर ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया वहीं विधानसभा क्षेत्रवासियों ने आत्मीय स्वागत किया. जनसंपर्क के दौरान लोगों का अपार जन समर्थन मिल रहा है। जीवन सिंह शेरपुर अपने संबोधन में बोले हम किसानों के लिए लड़ रहे बेरोजगार युवाओं के लिए लड़ रहे पिछले छः सालों से वेकेंसी नहीं निकली उसके लिए लड़ रहे हैं सरकारी स्कूल, सरकारी होस्पिटल सुधार हो उसके लिए लड़ रहे आप की जो दैनिक समस्या उसका भी हम निराकरण कराएंगे यदी आप ने 75 साल में बीजेपी कांग्रेस पर विश्वास करा तो एक बार आप हम पर भी विश्वास कर के देखो यदी आप ने जीता कर विधानसभा भेजा तो आप की जितनी भी समस्या उसका निराकरण हम कराएंगे। क्या दोनो दलों के नेता इतने सालों में आप के गांव आप की समस्या सुनने के लिए आए और समस्या को समझा यह आप को देखना होगा। आपकी फसल खराब हुई तो कितने नेताओं ने आके यहां निरक्षण करवाया यह आप को देखना है। मैं आप को विश्वास दिलाता हूं अगर मैं विधायक बना तो आप की खेती बाड़ी से लेके जितनी भी समस्या है उसका निराकरण करवाऊंगा यदी आप की फ़सल खराब होती तो जितना नूकसान हुआ उतना मुआवजा दिलवाऊंगा रोजगार के लिए सुनिश्चित करेंगे कि अपने बच्चों को यही रोजगार मिले। सरकारी स्कूल तो है शिक्षक भी पर उसमें व्यवस्था नहीं है इसलिए बच्चे पढ़ने नहीं जाते हैं हम ऐसा काम करेंगे की सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूल के भाती चले सरकारी हॉस्पिटल में सुधार कराएंगे। जनसंपर्क के दौरान गांव के वरिष्ठ लोग और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहें।

Check Also

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही जारी-जनगणना कार्य में नियुक्ति अधिकारी एवं कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण-शहरी गरीबी उपशमन सामाजिक कल्याण प्रकोष्ठ समिति की बैठक संपन्न-आई. टी. आई. रतलाम में 27 फरवरी को युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन-मिलावट के विरुद्ध कार्यवाही में विभिन्न दुकानों से पनीर, मिठाई, दूध के नमूने लिए गए-विद्युत मोटर चोरी गैंग का पर्दाफाश, 04 आरोपी गिरफ्तार ₹2.40 लाख का मशरूका जप्त

🔊 Listen to this उज्जैन, आगामी त्यौहार होली और रमजान को ध्यान में रखते हुए …