Breaking News

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में “दी साबरमती रिपोर्ट” फिल्म का प्रदर्शन

रतलाम

30/Nov/2024

गुजरात के गोधरा में वर्ष 2002 में घटित साबरमती एक्सप्रेस को लेकर बनी फिल्म “दी साबरमती रिपोर्ट” का शनिवार को रतलाम में विशेष शो आयोजित हुआ। इसमें कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं अनेक कार्यकर्ताओं ने फिल्म देखी। मंत्री श्री काश्यप ने इस मौके पर कहा कि इस फिल्म की कहानी सत्य को उजागर करती है। देश में एक विचारधारा ने अपने हितों को पालने पोसने के लिए किस तरह से घटनाओं को गलत रूप देती है, 

यह इसमें दिखाया गया है। फिल्म प्रदर्शन के पूर्व एवं मध्यांतर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जय के नारे लगाए। इस दौरान महापौर महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा सहित भाजपा के जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। 

Check Also

जनसुनवाई में 99 आवेदन पर हुई सुनवाई-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से ग्वालियर के कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया संदेश-दादर से नई दिल्‍ली एवं वलसाड से मऊ के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन-30 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनसुनवाई में उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा अभिभावकों पर आर्थिक भार डालने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की-ग्रामीण डाक सेवक मेरे परिवार के सदस्‍य है डाक विभाग को सबसे बड़ी लाजिस्‍टि‍क शक्ति के रूप में करेंगे स्‍थापित

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …