Breaking News

अवैध मादक पदार्थ MDMA की तस्करी के विरुध्द कार्यवाही- आगामी त्यौहार मोहर्रम एवं अन्य आयोजनों को लेकर ली गई आयोजकों की मीटिंग,

रतलाम

01/Jul/2025,

पुलिस अधीक्षक जिला अमित कुमार व्दारा अवैध मादक पदर्थ की तस्करी के विरुद्दध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थानों को निर्देशित किया गया है। अति. पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में थाना औ. क्षेत्र, जावरा के थाना प्रभारी निरी. विक्रमसिह चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही- गठित टीम को मुखबिर सूचना मिली कि फोरलेन हाईवे रेल्वे पुलिया के नीचे बन्नाखेडा रोड के पास बाराखेडा का परवेज खान नाम का व्यक्ति जावरा के शोयब पठान को MDMA ड्रग्स की डिलेवरी देने के लिये आने वाला है। जो सूचना पर तत्काल टीम रवाना कर मुखबीर बताये स्थान पर पहुंची व मौके से आरोपीयान 1. परवेज खान पिता रईस खान पठान उम्र 25 साल निवासी बाराखेडा थाना पिपलौदा 2 – शोयब उर्फ टीपु पिता मोहम्मद अय्युब खान पठान उम्र 25 साल निवासी अकब बिजली घर जावरा से एक प्लास्टिक की पारदर्शी थैली मे भरा मादक पदार्थ MDMA ड्रस कुल वजन 12 ग्राम, किमती 1,50,000 रूपये, हिरो स्पेलेण्डर मोटर सायकल क्रमांक MP43ZA1171, सुपर स्पेण्डर मोटर सायकल क्रमांक MP43M.J3565,जप्त की गयी तथा थाना औ. क्षेत्र जावरा पर अपराध क्रमांक 396/2025 धारा 8/22 एन.डी.पी.एस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान आरोपीयो से अवैध मादक पदार्थ के स्रोंत एवं अन्य आरोपीयों के सम्बन्ध में तलाश की जा रही है।

सरहानीय भूमिकाः- थाना प्रभारी निरीभ्क विक्रमसिह चौहान, उनि. प्रतापसिंह भदौरिया, सउनि. हिरालाल चंदन, प्रआर.298 मुकेश पाटीदार आर 123 मनीष पाटीदार, आर 517 दीपराजसिह, आर 1046 हरदीप जाट, आर 109 रवि पाटीदार, आर 567 बालकृष्ण चन्देल थाना औद्यौगिक क्षेत्र जावरा व सायबर टिम रतलाम की सराहनीय भूमिका रही।

रतलाम

30/Jun/2025,

आगामी त्यौहार मोहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के द्वारा आज दिनांक 30.06.25 को नवीन कंट्रोल रूम में आगामी त्यौहार मोहर्रम, ताजिया, चौकी धुलाई, अखाड़ा एवं सवारी के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन हेतु आयोजकों की मीटिंग आयोजित की गई। इस बैठक में थाना क्षेत्र के त्योहार से संबंधित आयोजकगण, गणमान्य नागरिक, एवं शांति समिति सदस्यगण उपस्थित रहे।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा द्वारा आमजन को संबोधित किया गया एवं बताया गया कि शासन के दिशा-निर्देशों एवं गाइडलाईन का पालन करें। किसी भी कार्यक्रम को करने से पहले नियम अनुसार अनुमति लेना सुनिश्चित करे। आयोजकों एवं गणमान्य नागरिकों से विशेष रूप से जुलूस मार्ग, समय सीमा, ध्वनि नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।


पुलिस द्वारा आयोजकों से अपील की गई कि वे शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें एवं प्रशासन को आवश्यक सहयोग प्रदान करें। नागरिकों से भी अनुरोध किया गया कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें एवं यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।


इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया, उप पुलिस अधीक्षक यातयात आनंद स्वरूप सोनी, अंजुमन सदर इब्राहिम शैरानी, काजी शहर अहमद अली, सलीम खान, अनीश बाबा, महिला करीम नीलगर, जावेद, थाना प्रभारी स्टेशन रोड स्वराज डाबी, थाना प्रभारी डीडी नगर मनीष डावर, थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र श्री मति गायत्री सोनी, थाना प्रभारी माणकचौक अनुराग यादव गणमान्य नागरिक, ताजिया कमेटी के सदस्यगण एवं आयोजक उपस्थित रहे

Check Also

जनसुनवाई में 99 आवेदन पर हुई सुनवाई-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से ग्वालियर के कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया संदेश-दादर से नई दिल्‍ली एवं वलसाड से मऊ के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन-30 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनसुनवाई में उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा अभिभावकों पर आर्थिक भार डालने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की-ग्रामीण डाक सेवक मेरे परिवार के सदस्‍य है डाक विभाग को सबसे बड़ी लाजिस्‍टि‍क शक्ति के रूप में करेंगे स्‍थापित

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …