Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय स्वैच्छिक सेवा दिवस आनंदको ने विशेष बच्चों के साथ मनाया,

रतलाम

06/Dec/2024

आनंद विभाग एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय स्वैच्छिक सेवा दिवस जनचेतना बधिर एवं मंदबुद्धि  दिव्यांग मा विद्यालय में मनाया गया। जिला समन्वयक सीमा अग्निहोत्री ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय स्वैच्छिक सेवा दिवस आयोजन का उद्देश्य गरीबी, बीमारी, अशिक्षा, पर्यावरण तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्वैच्छिक कार्यों के प्रति आम लोगो में जागरूकता फैलाना है। इससे देश में आर्थिक और सामाजिक विकास की भूमिका बलवती होती है।राज्य आनंद संस्थान से जुडे हुए आनंदक इसी स्वैच्छिक भावना के साथ आनंद के प्रसार में लगे हुए है मास्टर ट्रेनर मधु परिहार, पुष्पेंद्र सिंह सिसौदिया ने दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां करवाई। इस अवसर पर नवविवाहित दंपत्ति आस्था वेदांत ओझा ने भी स्वल्पाहार द्वारा स्वैच्छिक सेवा का आनंद लिया। आनंदम सहयोगी सुरेंद्र अग्निहोत्री एवं संदीप नारले  का विशेष सहयोग रहा। जनचेतना विद्यालय के सतीश तिवारी ने आनंद विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

Check Also

जनसुनवाई में 99 आवेदन पर हुई सुनवाई-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से ग्वालियर के कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया संदेश-दादर से नई दिल्‍ली एवं वलसाड से मऊ के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन-30 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनसुनवाई में उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा अभिभावकों पर आर्थिक भार डालने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की-ग्रामीण डाक सेवक मेरे परिवार के सदस्‍य है डाक विभाग को सबसे बड़ी लाजिस्‍टि‍क शक्ति के रूप में करेंगे स्‍थापित

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …