Breaking News

महायज्ञ का हुआ समापन,नगर में विशाल भंडारे का किया आयोजन

महायज्ञ का हुआ समापन,नगर में विशाल भंडारे का किया आयोजन

रतलाम

4/Jun/2024

रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय 

रतलाम जिले के सैलाना सकल पाटीदार समाज एवं शीतला माता भक्त मंडल रंगवाड़ी मोहल्ला देवरी चौक में चल रहा पंच दिवसीय एक कुंडात्मक श्री शतचंडीय महायज्ञ का मंगलवार को पूर्णाहुति के बाद समापन हो गया। समापन पर विशाल भव्य गंगाजल कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्ग से होती हुई यज्ञ स्थल पहुंची जहाँ श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में आकर यज्ञ परिसर की परिक्रमा की। बाद में विशाल भंडारा हुआ। श्री शतचंडीय महायज्ञ के यज्ञाचार्य पंडित अभिषेक शर्मा छोटे मुरली महाराज ने कहा कि महायज्ञ की पूर्णाहुति के दर्शन मात्र से प्राणी के सभी पाप नष्ट हो जाते है। यज्ञ से वायु मंडल शुद्ध होता है। क्षेत्र में वर्षा होती है। अन्न अधिक पैदा होता है। पूर्णाहुति के दर्शन को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। बाद में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस पर श्री श्री 108 आनन्द गीरीजी महाराज, सकल पाटीदार समाज एवं शीतला माता भक्त मंडल सहित नगरवासी मौजूद रहे।

Check Also

जनसुनवाई में 99 आवेदन पर हुई सुनवाई-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से ग्वालियर के कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया संदेश-दादर से नई दिल्‍ली एवं वलसाड से मऊ के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन-30 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनसुनवाई में उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा अभिभावकों पर आर्थिक भार डालने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की-ग्रामीण डाक सेवक मेरे परिवार के सदस्‍य है डाक विभाग को सबसे बड़ी लाजिस्‍टि‍क शक्ति के रूप में करेंगे स्‍थापित

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …