Breaking News

आम लोगो के नाम पर फर्जी कंपनी बनाकर बैंक खाते खोलने वाले गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार

रतलाम

13/Feb/2024

आम लोगो के नाम पर फर्जी कंपनी खोलकर बैंक खाते खोलकर लाखो रुपए का लेनदेन करने वाले गिरोह के विरुद्ध थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पर अपराध क्रमांक 51/24 धारा 420, 467, 468, 120B, का दर्ज कर अनुसंधान में लेकर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा के निर्देशन में फरार मुख्य आरोपी सहित गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरोह से जुड़े एक और सदस्य बद्रीविशाल शर्मा निवासी भीलवाड़ा राजस्थान को गिरफ्तार किया है। आरोपी बद्रीविशाल गिरोह के मुंबई स्थित ऑफिस पर मैनेजर का कार्य करता था। टीम द्वारा अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी 1. बद्रीविशाल पिता शिवनारायण शर्मा निवासी ग्राम कलियास थाना आसींद जिला भीलवाड़ा राजस्थान

जब्त सामग्री – 01 लैपटॉप, 02 मोबाइल।

सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी औ. क्षै रतलाम राजेन्द्र वर्मा, प्रभारी सायबर सेल उनि अमित शर्मा, उनि ध्यान सिंह सोलंकी, प्र आर मनोज पांडे, प्र आर धीरज गावड़े, आर . विपुल भावसार, मयंक व्यास, अभिषेक पाठक, नरेंद्र पावरे, राहुल पाटीदार, तुषार सिसोदिया।

Check Also

जनसुनवाई में 99 आवेदन पर हुई सुनवाई-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से ग्वालियर के कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया संदेश-दादर से नई दिल्‍ली एवं वलसाड से मऊ के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन-30 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनसुनवाई में उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा अभिभावकों पर आर्थिक भार डालने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की-ग्रामीण डाक सेवक मेरे परिवार के सदस्‍य है डाक विभाग को सबसे बड़ी लाजिस्‍टि‍क शक्ति के रूप में करेंगे स्‍थापित

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …