Breaking News

नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सख्त कार्यवाही करें, धरती आबा अभियान जागरूकता और लाभ संतुष्टि शिविर 15 जून से 30 जून तक, मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज 2024-25 की विजेता एवं उपविजेता टीमें शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना,

रतलाम

31/May/2025

नशीले पदार्थो की तस्करी रोकने एवं प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की रोकथाम के लिए आज शुक्रवार को कलेक्टर सभाकक्ष में जिला स्तरीय एनकोर्ड समिति की बैठक कलेक्टर श्री राजेश बाथम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में एसपी अमित कुमारएडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तवड्रग इंस्पेक्टर श्री अजय ठाकुर सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर श्री बाथम ने अधीक्षक केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो से अफीम के उत्पादन से संबंधित जानकारी ली जिसमें अफीम के पौधे उगाने के लिए जारी पट्टे एवं उत्पादन की पद्धति का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जोनल डायरेक्टर केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो इंदौर से उनके द्वारा नियंत्रण के लिए किए जाने वाले कार्यों की जानकारी चाही गई। वन मंडल अधिकारी रतलाम से वनों में अवैध तरीके से अफीम के उत्पादन होने की संभावना पर उसकी निगरानी रखने ड्रगडोडा चुरा आदि नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने एवं कार्यवाही करने के निर्देश दिए। तस्करों को पकड़ने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों/अतिसंवेदनशील स्थानों की पहचान करने तथा निगरानी करने के निर्देश दिए। औषधि निरीक्षक रतलाम को निर्देशित किया गया कि नशीले पदार्थो के अवैध व्यवसाय को रोकने के लिए साइकोट्रोपिक दवाओं की बिक्री और खरीद पर निगरानीमेडिकल स्टोर्स द्वारा प्रिस्क्रिप्शन के बिना दवाओं की अवैध बिक्री पर निगरानी कर औषधि दवा/पर्चे वाली दवाओं से संबंधित लेन देन की ट्रैकिंग करें। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि एविल इंजेक्शन का दुरूपयोग नशे के लिए किया जाता है इस पर निगरानी रखते हुए सख्त कार्रवाई की जाए।

एनडीपीएस विषय से निपटने वाले विभाग के अधिकारियोंआबकारी विभाग/कोरियर पार्सल अधिकारियों को एनडीपीएस मामलों पर प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। बैठक में सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग को नशा मुक्ति केंद्र खोलनेएवं उनकी रेगुलर मॉनिटरिंग करने के लिए निर्देशित किया। जिला आबकारी अधिकारी जिला रतलाम को निर्देशित किया गया की डोडा चूरा को नियमानुसार विनष्टीकरण  की कार्यवाही की जाए।

शिक्षा विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारियों को स्कूल/कालेजों में नशा मुक्ति अभियान चलाए जानेनशीली दवाओं के दुरुपयोग के दुष्प्रभाव विद्यार्थियों को समझानेस्कूल/कॉलेज परिसर में और आस-पास नशा विरोधी होर्डिंग/बैनर लगानेरैलीनुक्कड़ नाटकमैराथन जैसे कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।

रतलाम

31/May/2025

जिला कलेक्टर .राजेश बाथम ने बताया कि भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत धरती आबा अभियान जागरूकता और लाभ संतुष्टि शिविर 15 जून से 30 जून 2025 तक चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य देशभर में जनजातीय क्षेत्रों में अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और व्यक्तिगत लाभों की पूर्ण पहुँच सुनिश्चित करना है । जिन गांवों में 50 प्रतिशत या 500 से अधिक जनजातीय जनसंख्या है वो धरती आबा के लिए चयन किए गए है। रतलाम जिले के ऐसे 339 गावों का प्रारंभिक चयन कर सूची अनुसार गैप आइंडेंटिफिकेशन का कार्य कराया गया है। अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी है। सतुष्टि मोड में हर विभाग द्वारा पात्रतानुसार सर्वे करवाया गया है तथा 15 जून से 30 जून तक चलने वाले शिविर  मे शासन के निर्देश पर वयोवृद्व कोडआधार कार्डराशन कार्डजाति प्रमाण पत्रनिवास प्रमाण पत्रआयुष्मान कार्डप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधिकिसान केडिट कार्डप्रधानमंत्री उज्जवला गैस कनेक्शनप्रधानमंत्री जनधन खाताजीवन बीमावृद्वावस्था/ विधवा,/दिव्यांग पेंशनमनरेगामुद्रा लोनपीएम विश्वकर्मा योजनामातृ एंव शिशु कल्याण हेतु टीकाकरणआगंनबाडी लाभ आदि सेवाए दी जावेगी। अभियान में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभागआपूर्ति विभागपंचायत एवं ग्रामीण विकाससमाज कल्याणकृषि एवं किसान कल्याणराजस्व विभाग और अन्य विभागो का समन्वय किया गया है। कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से आधारई-केवायसी और दस्तावेजीकरण की सेवाएं प्रदान की जाएगी। विभाग के समन्वय एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्थानीय स्वयंसेवकों की मदद से लाभार्थियों की पहचान और जागरूकता फैलाई जा रही है। घर-घर संतुष्टि कार्ड तथा व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है।

रतलाम

31/May/2025

मध्यप्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज 2024-25 के तहत जिला स्तर पर चयनित विजेता एवं उपविजेता टीमों को शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम के प्राचार्य एवं क्विज के नोडल अधिकारी सुभाष कुमावत ने क्विज मास्टर डॉ. ललित मेहता के नेतृत्व में विजेता एवं उपविजेता टीमों के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस प्रतियोगिता की विजेता टीम में अग्रवाल विद्या मंदिर रतलामसमता शिक्षा निकेतन रतलाम एवं होली फैमिली स्कूल बाजना के छात्र शामिल हैं। ये टीम दो रात और तीन दिन के टूर पर मांडवओंकारेश्वरमहेश्वर और हनुवंतिया का भ्रमण करेगी।

उपविजेता टीम में सीएम राइज स्कूल जवारा एवं उ.मा. विद्यालय बर्डियागोयल के विद्यार्थी शामिल हैंजो एक रात दो दिन के लिए मांडवओंकारेश्वर तथा महेश्वर की यात्रा करेंगे।

कुमावत ने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश की ऐतिहासिकसांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों से अवगत कराना तथा पर्यटन के प्रति रुचि को बढ़ावा देना है।

Check Also

जनसुनवाई में 99 आवेदन पर हुई सुनवाई-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से ग्वालियर के कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया संदेश-दादर से नई दिल्‍ली एवं वलसाड से मऊ के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन-30 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनसुनवाई में उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा अभिभावकों पर आर्थिक भार डालने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की-ग्रामीण डाक सेवक मेरे परिवार के सदस्‍य है डाक विभाग को सबसे बड़ी लाजिस्‍टि‍क शक्ति के रूप में करेंगे स्‍थापित

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …