Breaking News

रतलाम शहर में भू-माफिया के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई प्रशासन द्वारा देखे पुरी खबर,

रतलाम,

03/Jun/2023,

कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में शनिवार को रतलाम शहर में भू-माफिया के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई प्रशासन द्वारा 34 पीड़ितों को उनके भूखंडों पर कब्जा दिलाया गया यह कार्रवाई शहर की सूरज मल जैन कॉलोनी के समीप स्थित भूमि पर की गई, इस दौरान कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी एसडीएम श्री संजीव पांडे तहसीलदार श्री ऋषभ ठाकुर नायब तहसीलदार श्री केबी शर्मा श्री मनोज परमार पटवारी कोटवार भूखंड धारक मौजूद रहे एसडीएम श्री पांडे ने बताया कि 34 भूखंड धारक लंबे समय से अपने भूखंड पर कब्जे के लिए परेशान थे पीड़ितों द्वारा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर जनसुनवाई तक शिकायत एवं आवेदन किए गए थे कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व अमले द्वारा भूखंडों की विस्तृत छानबीन करके शनिवार को उनके वास्तविक खरीदारों को भूखंडों पर कब्जा दिलाया गया अपने भूखंड पाकर प्रसन्न हुए पीड़ित जनों ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया जिन के सुशासन एवं निर्देश पर पीड़ितों को न्याय मिला उनको भूखंड मिल सके हैं एस डी एम श्री पांडे ने बताया कि वर्ष1994 से लेकर उसके बाद तक की अवधि में एहसान मुकाती द्वारा विभिन्न खरीदारों को भूखंड बेचे गए थे परंतु उनको कब्जा नहीं दिया जा रहा था अपने भूखंड के लिए लोग परेशान हो रहे थे आज जब उनको अपने भूखंड का कब्जा मिला है तो उन्होंने मुख्यमंत्री तथा प्रशासन दिल से धन्यवाद दिया

Check Also

जनसुनवाई में 99 आवेदन पर हुई सुनवाई-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से ग्वालियर के कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया संदेश-दादर से नई दिल्‍ली एवं वलसाड से मऊ के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन-30 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनसुनवाई में उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा अभिभावकों पर आर्थिक भार डालने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की-ग्रामीण डाक सेवक मेरे परिवार के सदस्‍य है डाक विभाग को सबसे बड़ी लाजिस्‍टि‍क शक्ति के रूप में करेंगे स्‍थापित

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …