Breaking News

आगामी विश्व आदिवासी दिवस के दृष्टिगत आयोजको एवम पुलिस प्रशासन के मध्य नवीन पुलिस कंट्रोल रूम पर हुई बैठक

रतलाम

30/Jul/2025,

पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में आगामी विश्वआदिवासी दिवस के आयोजन को लेकर आयोजको एवम पुलिस प्रशासन के मध्य में बैठक का आयोजन नवीन पुलिस कंट्रोल रूम पर किया गया। बैठक में जन प्रतिनिधियों, आयोजको एवम पुलिस प्रसाशन के मध्य शांतिपूर्वक तरीके से विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम संपन्न करवाने हेतु आवश्यक सुझाव प्रस्तुत कर उन पर चर्चा की गई। चर्चा के बाद सर्वसम्मति से कार्यक्रम के सफलता पूर्वक शांति से संपन्न कराए जाने के संबंध में निर्णय लिए गए।रैली के समय, रूट आदिवासी दिवस के दिन रैली के दौरान पारंपरिक ढोल ताशो का उपयोग किया जाएगा, रैली में किसी भी प्रकार का हथियार लेकर नहीं चलेंगे, शराब का सेवन नहीं करेंगे और परंपरागत समाज के नियमों को पालन करते हुए आदिवासी समाज के पारंपरिक वेशभूषा में रैली में भाग लेंगे।
बैठक में प्रमुख रूप से रतलाम शहर एवम ग्रामीण अनुभाग के सभी थाना प्रभारी एवं आदिवासी संगठन के पदाधिकारी एवं जन प्रतिनिधिगण ध्यानवीर डामर, छोटू भाभर,  महेश डोडियार,  कालू बारोट, चंदू मईडा,  राजेंद्र गहलोत आदि आयोजनकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

जनसुनवाई में 99 आवेदन पर हुई सुनवाई-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से ग्वालियर के कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया संदेश-दादर से नई दिल्‍ली एवं वलसाड से मऊ के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन-30 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनसुनवाई में उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा अभिभावकों पर आर्थिक भार डालने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की-ग्रामीण डाक सेवक मेरे परिवार के सदस्‍य है डाक विभाग को सबसे बड़ी लाजिस्‍टि‍क शक्ति के रूप में करेंगे स्‍थापित

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …