Breaking News

ऋण मुक्तेष्वर महादेव मंदिर में हुआ फाग उत्सव का आयोजन,

रतलाम,

21/Mar/2024,

कृष्णकांत मालवीय ब्यूरो रिपोर्ट,

रतलाम- सैलाना नगर के ऋण मुक्तेष्वर महादेव मंदिर राठौड़ काम्पलेक्स के पिछे फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें वन परिक्षैत्र अधिकारी सैलाना सीमासिंह ने उपस्थित मातृ षक्तियो को संबोधीत करते हुए होली के रंगो का आध्यात्मिक महत्व एवं गायत्री साधना की महीमा को बताया। गायत्री महीमा से स्वयं के सुधर के साथ परिवार सुधार, समाज सुधार को बताया नई पिढ़ी को आधुनिकता के साथ अध्यात्म से जोड़कर सफलता की सुगमता को भी बताया हमसुधरेगे युग सुधरेगा के कई उधाहरण देकर मातृषक्ति के जागरण का आव्हान किया। महोंत्सव में ब्रम्हाकुमारी ईष्वरीय विष्व विद्यालय सैलाना की संचालिका बीके रजनी बहन ने अपने उदबोधन में कहां की जीवन में केवल दो ही रंग है एक रंग माया का और दुसरा रंग भंगवान का यह अपने उपर निर्भर करता है कि हम कोन सा रंग रंगाये। फाल्गुन मास एवं होली पर्व की विषेशताओ के धार्मिक एवं आध्यात्मिक पक्ष को भी आपने बताया। सैलाना सांस्कृतिक संगम महिला मण्डल की ओर से ‘होली‘ के अवसर पर फाग महोत्सव में नृत्य के साथ एक दूसरे को गुलाल लगाकर व फूल बरसाने के साथ फागउत्सव की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला मंडल उपस्थित थे।

Check Also

जनसुनवाई में 99 आवेदन पर हुई सुनवाई-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से ग्वालियर के कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया संदेश-दादर से नई दिल्‍ली एवं वलसाड से मऊ के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन-30 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनसुनवाई में उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा अभिभावकों पर आर्थिक भार डालने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की-ग्रामीण डाक सेवक मेरे परिवार के सदस्‍य है डाक विभाग को सबसे बड़ी लाजिस्‍टि‍क शक्ति के रूप में करेंगे स्‍थापित

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …