Breaking News

भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती के वार्षिक अभियान शुभारंभ, संविधान गौरव दिवस को लेकर बैठक आयोजित,

रतलाम,

10/Jan/2024,

भारतीय जनता पार्टी भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती मनाने हेतु वार्षिक अभियान चलायेगी। इस अभियान का भाजपा जिला कार्यालय मे जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के उपस्थिति मे विधिवत शुभारंभ हुआ। इस दौरान ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, पूर्व विधायक दिलीप मकवाना, अ.ज.जा. मोर्चा के जिलाध्यक्ष शम्भुसिंह गणावा मोजूद रहे गणावा ने बताया कि अ.ज.जा. मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश मे 09 जनवरी को वार्षिक अभियान का शुभारंभ किया गया, क्योंकि इसी दिन भगवान बिरसा मुण्डा जी ने अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध प्रारंभ किया था। अभियान के तहत् मोर्चा द्वारा वर्ष भर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जायेगी

रतलाम,

10/Jan/2024,

भाजपा संविधान की 75वीं गौरवशाली यात्रा पर संविधान गौरव अभियान के तहत् कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। कार्यक्रमों के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की अध्यक्षता मे जिला टोली की बैठक आयोजित हुई इसमें 21 जनवरी को अ.जा. मोर्चा के तत्वाधान मे गोष्ठी का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। गोष्ठी हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान विषय पर होगी। बैठक मे जिला टोली के संयोजक निर्मल कटारिया, सहसंयोजक महेश सोनी, शैलेन्द्र सिंह सिसोदिया, ओमप्रकाश बोरिया मौजूद रहें।

Check Also

जनसुनवाई में 99 आवेदन पर हुई सुनवाई-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से ग्वालियर के कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया संदेश-दादर से नई दिल्‍ली एवं वलसाड से मऊ के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन-30 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनसुनवाई में उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा अभिभावकों पर आर्थिक भार डालने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की-ग्रामीण डाक सेवक मेरे परिवार के सदस्‍य है डाक विभाग को सबसे बड़ी लाजिस्‍टि‍क शक्ति के रूप में करेंगे स्‍थापित

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …