Breaking News

भारत रत्न डॉ.भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान की गोष्ठी 25 अप्रैल को होगी उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा रतलाम आएंगे,

रतलाम,

23/Apr/2025,

भारतीय जनता पार्टी पैलेस रोड़ स्थित जिला कार्यालय मे संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की। बैठक मे 25 अप्रैल को डॉ.भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान की गोष्ठी को लेकर चर्चा हुई। इस गोश्ठी को सम्बोधित करने प्रदेष के उपमुख्यमंत्री जगदीष देवडा एवं पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा रतलाम आयेगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने बैठक मे कहा कि भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर जिस सम्मान के हकदार थे, वह सम्मान उन्हे कांग्रेस ने कभी नही दिया। उल्टे उन्हें हमेशा नीचा दिखाने का प्रयास किया। भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. अम्बेडकर को भारत रत्न देने के साथ-साथ उनके सारे कर्म स्थलों को तीर्थ का रूप दिया है। पार्टी सम्मान अभियान के तहत् डॉ. अम्बेडकर से जुड़े विभिन्न विषयों को आमजन तक ले जा रही है। 25 अप्रैल को रंगोली परिसर मे होने वाली गोष्ठी को उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा एवं पूर्व विधायक नेमा मुख्य वक्ता के रूप मे संबोधित करेगे। संगोष्ठी शाम 04ः30 बजे आयोजित की गई है।

जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने बताया कि संगोष्ठी के पूर्व भाजपा कार्यकर्ता शहर मे अ.जा. वर्ग के घरों पर जाएंगे और उन्हे अम्बेडकर सम्मान अभियान की जानकारी देकर गोष्ठी मे आमंत्रित करेगे। बैठक मे महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीशा शर्मा, जिला महामंत्री संगीता चारेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, निमिष व्यास, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला मंत्री शैलेंद्र सिंह सिसोदिया, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, सह कार्यालय मंत्री राकेश  नागर, अ.जा मोर्चा सुदीप पटेल, आकाश खडके, राहुल निन्धानें, गोपाल राठी, सुशील सिलावट आदि मौजूद रहे।

Check Also

जनसुनवाई में 99 आवेदन पर हुई सुनवाई-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से ग्वालियर के कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया संदेश-दादर से नई दिल्‍ली एवं वलसाड से मऊ के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन-30 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनसुनवाई में उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा अभिभावकों पर आर्थिक भार डालने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की-ग्रामीण डाक सेवक मेरे परिवार के सदस्‍य है डाक विभाग को सबसे बड़ी लाजिस्‍टि‍क शक्ति के रूप में करेंगे स्‍थापित

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …