विधानसभा प्रत्याशी नामांकन प्रस्तुत करेंगे देखिए पुरी खबर,

रतलाम,

26/Oct/2023,
विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी 26 अक्टूबर को नामांकन प्रस्तुत करना शुरू करेंगे। प्रथम दिन रतलाम शहर विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप एवं ग्रामीण विधानसभा प्रत्याशी मथुरालाल डामर द्वारा नामांकन प्रस्तुत किया जाएगा। जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि जावरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय 27 अक्टूबर को नामांकन प्रस्तुत करेंगे। इसी प्रकार आलोट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ. चिंतामणि मालवीय एवं सैलाना क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी संगीता चारेल द्वारा 30 अक्टूबर को नामांकन प्रस्तुत किया जाएगा। रतलाम शहर विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल के अनुसार विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप सुबह 11 बजे अपने चुनाव कार्यालय से रैली के रूप में नए कलेक्टोरेट में नामांकन प्रस्तुत करने जाएंगे। नामांकन रैली स्टेशन रोड़ स्थित विसाजी मेंशन से आरंभ होकर दिलबहार चौराहा, टी.आई.टी. रोड़, फव्वारा चौक होते हुए नए कलेक्टोरेट पहुंचेगी। इस दौरान संभाग प्रभारी जीतू जिराती, जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, गुजरात से आए जिला प्रवास प्रभारी विधायक केयूर भाई रोकड़िया, विधानसभा प्रभारी विधायक अल्पेश भाई ठाकुर, महापौर प्रहलाद पटेल, निमग अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा सहसंयोजक प्रेम उपाध्याय, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय एवं निर्मल कटारिया सहित पार्टी, मोर्चा, प्रकोष्ठ के प्रदेश, जिला एवं मण्डल पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहेंगे। रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र संयोजक कन्हैयालाल पाटीदार के अनुसार सुबह 11ः30 बजे सालाखेड़ी में कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण होगा। भाजपा प्रत्याशी मथुरालाल डामर रैली के रूप में नामांकन प्रस्तुत करने पुराने कलेक्टोरेट स्थित कार्यालय में जाएंगे। जावरा विधानसभा संयोजक महेश सोनी ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ 27 अक्टूबर को सुबह 9ः30 बजे सोमवारिया में होगा। इसके बाद नामांकन रैली निकलेगी और डॉ. पाण्डेय द्वारा नामांकन प्रस्तुत किया जाएगा। आलोट विधानसभा संयोजक नन्दन राज जैन के अनुसार भाजपा प्रत्याशी डॉ. चिंतामणि मालवीय 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे नामांकन प्रस्तुत करेंगे। इसी प्रकार सैलाना विधानसभा संयोजक भंवरलाल डोडियार ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी संगीता चारेल द्वारा 30 अक्टूबर को सैलाना में रैली के रूप में पहुंचकर नामांकन प्रस्तुत किया जाएगा

रतलाम,

26/Oct/2023,

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सम्मेलन में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने भाईदूज पर भाजपा को प्रचण्ड जीत का उपहार देने का संकल्प लिया। सम्मेलन में रतलाम शहर विधानसभा प्रत्याशी एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि महिलाओं के बारे में कोई सोचता, करता और उन्हें आगे बढ़ाता है, तो वह सिर्फ भाजपा ही है। सम्मेलन में महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति दिखा रही है कि इस बार चुनाव में महिला शक्ति के आशीर्वाद से पूरे प्रदेश में कमल खिलेगा और भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। इस दौरान जिला संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम पटवा, जिला संयोजक सोना शर्मा, जिला मंत्री नेहा मेहर, प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया, विस्तारक प्रमोद कोठारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मौर्य एवं जिला महामंत्री अनिता पाहूजा मंचासीन रहे। विधायक श्री काश्यप ने सम्मेलन में 10 सालों के दौरान रतलाम के विकास के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होेंने कहा कि एक्सप्रेस-वे, मेगा इंडस्ट्रीयल पार्क, नमकीन क्लस्टर, गोल्ड कॉम्प्लेक्स से रोजगार के असंख्य अवसर बढ़ेंगे। 5 वर्षों में शहर इतना विकसित होगा कि युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं में महिलाओं के सशक्तिकरण के कई प्रयास किए गए है। प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा लाई गई लाड़ली बहना योजना ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है। इस चुनाव में महिलाओं की महती भूमिका है, उन्हें किसी के बहकावे में नहीं आना है और भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर फिर से जनहितैषी सरकार बनाना है। जिला संयोजक बजरंग पुरोहित ने कहा कि सम्मेलन में महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से लग रहा है कि भाजपा भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। रतलाम में श्री काश्यप के रूप में ऐसे जनप्रतिनिधि मिले है जो जनकल्याणकारी विकास के लिए दिन-रात एक कर रहे है। चुनाव में एक तरफ झूठ बोलने में माहिर व्यक्ति है तो दूसरी तरफ सदैव विकास चाहने वाले ईमानदार भाजपा प्रत्याशी है। इन्हें जीताकर रतलाम नया इतिहास बनाएगा। जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने महिलाओं से चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कराने का आह्वान किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मौर्य ने कहा कि महिलाओं पर बहुत जिम्मेदारियां होती है लेकिन इसके बाद भी सम्मेलन में वे भारी संख्या में आई जो भाजपा के प्रति निष्ठा की परिचायक है। चुनाव में किसी के बहकावे में नहीं आए और श्री काश्यप को जिताएं। प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया ने कहा कि 10 वर्षों में रतलाम का चौतरफा विकास हुआ है। इस चुनाव में श्री काश्यप को एक लाख से अधिक मतों से जीताकर भेजेंगे। निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के सम्मान दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कांग्रेस सरकार ने सारी योजनाएं बंद कर दी थी लेकिन भाजपा सरकार ने उन्हें चालू कर लाड़ली बहना के माध्यम से सबको सशक्त बनाया है महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम पटवा ने कहा कि रतलाम जिले की पांचो विधानसभा सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेंगी। महिला कार्यकर्ता यदि ठान ले तो उनके संकल्प को पूरा करने से कोई रोक नहीं सकता। आरंभ में जिला संयोजक सोना शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ‘अबकी बार-छप्पन पार’ का लक्ष्य रखा है, लेकिन महिला कार्यकर्ता इससे भी अधिक मतों से श्री काश्यप को विजयश्री दिलाएगी। सम्मेलन में सभी कार्यकर्ताओं ने भाई दूज पर भाजपा को जीत का उपहार देने का संकल्प लिया। इस मौके पर अंबेडकर मंडल की 15 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक श्री काश्यप के कार्यों से प्रभावित होकर मंडल अध्यक्ष विनोद यादव के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इससे पूर्व सोश्यल मीडिया के उपयोग की जानकारी विधानसभा संयोजक तन्मय त्रिवेदी ने दी। सम्मेलन का संचालन जिला महामंत्री अनिता पाहूजा ने किया। आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष पूजा बोहरा द्वारा किया गया।

Check Also

सहकारिता से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना आज की आवश्यकता

🔊 Listen to this सहकारिता से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना आज की आवश्यकता रतलाम- जिले …