Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का तूफानी दौरा, कल देवास में विशाल रोड़ शो,

देवास,

09/May/2024,

अशोक वर्मा ब्यूरो रिपोर्ट,

देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र में आगामी 13 मई, सोमवार को मतदान होना है। चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा के कार्यकर्ता भीषण गर्मी में दिन रात अथक परिश्रम करते हुए सम्पूर्ण लोकसभा क्षेत्र में बूथ स्तर तक भ्रमण कर रहे है। प्रचार सामग्री, मतपर्ची वितरण के साथ घर घर सम्पर्क कर रहे है। वृहद स्तर पर सामाजिक सम्पर्क किया जा रहा है। भाजपा के लोकप्रिय सांसद प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी का जनसंपर्क अभियान, सभाएं अनवरत जारी है। मतदान से चार दिन पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का तूफानी दौरा कार्यक्रम देवास तय हुआ है। लोकसभा मीडिया प्रभारी शेखर कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 मई, गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बागली से सड़क मार्ग द्वारा चापड़ा, हाटपीपल्या, नेवरी होते हुए शाम 6 बजे देवास आयेंगे। देवास में मुख्यमंत्री डॉ यादव भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी के समर्थन में विशाल रोड़ शो करेंगे। रोड़ शो सोमेश्वर महादेव मंदिर नहार दरवाजा से प्रारंभ होकर नयापुरा, जनता बैंक, सुभाष चौक, नावेल्टी चौराहा, बजरंगपुरा, तहसील चौराहा होते हुऐ सैय्याजी द्वार पर पहुंचेगा। जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं महेंद्र सिंह सोलंकी की सनातनी विचारधारा से जुड़े सेकडो समर्थक और प्रशंसक इस रैली में उपस्थित रहेंगे।

Check Also

जनसुनवाई में 99 आवेदन पर हुई सुनवाई-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से ग्वालियर के कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया संदेश-दादर से नई दिल्‍ली एवं वलसाड से मऊ के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन-30 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनसुनवाई में उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा अभिभावकों पर आर्थिक भार डालने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की-ग्रामीण डाक सेवक मेरे परिवार के सदस्‍य है डाक विभाग को सबसे बड़ी लाजिस्‍टि‍क शक्ति के रूप में करेंगे स्‍थापित

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …