रतलाम,
05/Nov/2024,
संगठन पर्व मे भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान पूर्णता की ओर है। अभियान मे 1552 तक सक्रिय सदस्य जिले के सभी 24 मंडलों मे अबतक बनाये जा चुके है। इनकी सूची जिला सक्रिय सदस्य टोली मे मंगलवार को पैलेस रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय मे जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय को सौपी। जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने इस सूची का बाद मे टोली सदस्यों के साथ सूचना पटल पर चस्पा कर दिया भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि जिला सक्रिय सदस्य टोली के संयोजक मदनलाल राठौर , सहसंयोजक मनोहर पोरवाल एवं महेश सोनी ने सक्रिय सदस्य सूची प्रदान की। उन्होने बताया कि इस सूची से 1552 सदस्यों मे से 23 सदस्यों पर आपत्ति प्राप्त हुई है, जिनकी सदस्यता विचाराधीन रहेगी। शेष सभी सदस्य सूची मे शामिल रहेगे। आपत्तियों के निराकरण के पश्चात् 25 नवम्बर तक सक्रिय सदस्य संशोधित सूची का प्रकाशन किया जायेगा। भाजपा कार्यालय मे सूची प्रकाशन के दौरान जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रतलाम,
05/Nov/2024,
Bharat24x7News Online: Latest News