मजदूरों से भरा ऑटो पलटा, 10 से 12 मजदूर हुए घायल,दो मजदूरों की हुई मोत
रतलाम
7/May/2024
रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय
रतलाम जिले के अनेकों ग्रामीण क्षेत्रो में मजदूरों से भरकर ओवरलोड वाहनों की आवाज बिना किसी रोक-टोक के चलती हुई नजर आ रही है। और प्रशासन की नाक के निचे से यह वाहन चालक बेफिक्र होकर ओवरलोड वाहनों को धड़ने से रोड पर दौड़ा रहे हैं। इसका खामियाजा सोमवार देर रात्रि में मजदूरों को भुगतना पड़ा।
सोमवार को रतलाम जिले के पिपलोदा क्षेत्र में शेरपुर- अमरगढ़ रोड पर नाल बामरिया के घाट पर ग्राम सरवन क्षेत्र के मऊडीपाड़ा गांव के मजदूरों से भरा ओवरलोड ऑटो रिक्शा पलट गया। जिससे एक महिला व एक किशोरी की मौत हो गई। इसी के साथ ही लगभग 10 से 12 से भी ज्यादा मजदूर इस दुर्घटना मे घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। आपको बतादे की ओवरलोड ऑटो रिक्शा मे लगभग 30 से भी ज्यादा सवारियां मौजूद थी। ओर इन सवारीयो को वाहन चालक द्वारा ठुस-ठुस कर बैठा रखा था।
इन मजदूरों की हुई मौत-
दुर्घटना में सीता पति सत्तू गणावा उम्र 40 वर्ष निवासी मऊडीपाड़ा व पायल पिता भेरु डामोर उम्र 17 वर्ष की मृत्यु हो गई। दोनों को मृतक अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया।
यह मजदूर हुए घायल-
ऑटो रिक्शा दुर्घटना में गीता पति संतु गणावा उम्र 14 वर्ष, रेशमा पिता बद्री गणावा उम्र 14 वर्ष, रूपा पति कांति डामोर उम्र 45 वर्ष, संगीता पति कैलाश डामोर उम्र 32 वर्ष, मीरा पति भेरू डामोर 45 मीरा पति रावजी गणावा उम्र 65 वर्ष, सुका पति फणिया मुनिया उम्र 50 वर्ष, विक्रम पिता फणिया मुनिया उम्र 13 वर्ष, जमना पति प्रकाश गणावा उम्र 35 वर्ष व रामी पति फणिया मुनिया उम्र 50 वर्ष घायल हुए हैं। सभी घायल मजदूरों को इलाज के लिए रात मे विभिन्न वाहनों से जिला अस्पताल लाया गया है। ऑटो रिक्शा में घायल अन्य को मामूली चोटे आई है। जिन्हें अमरगढ़ ले जाया गया।
जिम्मेदारों का नहीं इस ओर कोई ध्यान-
प्रशासन की नाक के नीचे धड़ल्ले से ओवरलोड वाहन की आवाजाही चल रही है। लेकिन प्रशासन दिखावे के लिए इन ओवरलोड वाहन चालको पर इक्का- तुक्का वाहनों की चेकिंग कर उन पर चालानी की कार्रवाई का कार्य करते हैं। और यह कार्रवाई एक या दो दिन ही चलती है। ओर दौबारा प्रशासन की नाक के निचे से ओवरलोड वाहन धड़ले से चलते हैं। वाहन चालकों की आंखों मे प्रशासन का कोई खौफ नजर नहीं आता है।
Bharat24x7News Online: Latest News