Breaking News

वृहद महिला कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिक से अधिक मतदान कराने और भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प,

रतलाम,

08/May/2024,

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रतलाम ग्रामीण विधानसभा का वृहद महिला कार्यकर्ता सम्मेलन मां आशापुरा होटल, बंजली-सेजावता बाईपास मार्ग पर हुआ। इसमें लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कराने और भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प लिया गया सम्मेलन को महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, भाजपा जिला महामंत्री संगीता चारेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं विधानसभा प्रभारी अशोक पोरवाल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं रतलाम जिला प्रभारी अनीता कटारिया ने संबोधित किया। आरम्भ में स्वागत भाषण जिला मंत्री पदमा जायसवाल ने दिया इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला महामंत्री अनीता पाहुजा विधानसभा संयोजक कन्हैयालाल पाटीदार, देविलाल गुर्जर, राकेश पाटीदार, मण्डल प्रभारी भारती पाटीदार, कुसुम सोलंकी, तृप्ति सिंह, मीनाक्षी शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुनीता चौहान, सोनम कौशल, आराधना देवड़ा, ममता भंडारी, चंद्रकला, संगीता परिहार, अनिता परिहार, दुर्गा डिंडोर, अनिता कुमावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बहनें उपस्थित रही। महिला सम्मेलन का संचालन मंगला देवड़ा ने किया। आभार मीनाक्षी शर्मा ने माना।

Check Also

जनसुनवाई में 99 आवेदन पर हुई सुनवाई-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से ग्वालियर के कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया संदेश-दादर से नई दिल्‍ली एवं वलसाड से मऊ के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन-30 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनसुनवाई में उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा अभिभावकों पर आर्थिक भार डालने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की-ग्रामीण डाक सेवक मेरे परिवार के सदस्‍य है डाक विभाग को सबसे बड़ी लाजिस्‍टि‍क शक्ति के रूप में करेंगे स्‍थापित

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …