Breaking News

थाना नामली पुलिस द्वारा ब्राऊन शुगर (स्मैक) के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार,

रतलाम,

29/Jul/2024,

पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राहुल कुमार लोढ़ा द्वारा अवैध मादक पदार्थ के क्रय विक्रय एवं सेवन करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने के लगातार निर्देश दिये गये हैं। जो श्रीमान के निर्देशों के पालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नामली श्री विक्रमसिंह चौहान थाना नामली की विशेष टीम द्वारा दिनांक 28.07.2024 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी सोनू पिता मुकेश रेगा जाति तैली उम्र 24 वर्ष निवासी सेमलिया रोड़ नामली एवं आरोपी चरणसिंह पिता रघुवीरसिंह चौहान जाति राजपुत उम्र 35 साल निवासी स्टेशन रोड नामली को 9.14 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ गिरफ्तार कर दोनो आरोपियों से पुछताछ में उक्त ब्राऊन शुगर भेरुसिंह निवासी सैलाना जिला रतलाम से लाना बताया। आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रं.320/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया हैं। मामले में फरार आरोपी भेरुसिंह निवासी सैलाना की तलाश की जा रही हैं।

गिरफ्तार आरोपी-
01.सोनू पिता मुकेश रेगा जाति तैली उम्र 24 वर्ष निवासी सेमलिया रोड़ नामली

02.चरणसिंह पिता रघुवीरसिंह चौहान जाति राजपुत उम्र 35 साल नि.स्टेशन रोड नामली

फरार आरोपी- भेरुसिंह निवासी सैलाना

जप्त मश्रुका-
ब्राउन शुगर(स्मैक) कुल 9.14 ग्राम, दो मोबाइल फोन व नगदी 800 रुपये, जप्तशुदा सामग्री कुल किमती करीबन 42800/- रुपये

सराहनीय भूमिका-
निरीक्षक श्री विक्रमसिंह चौहान थाना प्रभारी नामली, उनि रायसिंह रावत, उनि सचिन डावर, उनि के.के. पटेल, सउनि राजेन्द्र जगताप, प्र.आर.650 शैलेष ठकराल, प्र.आर.919 गोपाल खराड़ी, प्र.आर.917 कांतिलाल ओहरिया, प्र.आर.447 हिमांशु भार्गव, आर.175 कुणाल रावत, आर.1016 गोपाल मदारिया, आर.352 शिवराम मोर्य, आर. 556 कुलदीप व्यास, आर.1037 शांतिलाल की सराहनीय भूमिका रही

Check Also

जनसुनवाई में 99 आवेदन पर हुई सुनवाई-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से ग्वालियर के कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया संदेश-दादर से नई दिल्‍ली एवं वलसाड से मऊ के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन-30 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनसुनवाई में उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा अभिभावकों पर आर्थिक भार डालने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की-ग्रामीण डाक सेवक मेरे परिवार के सदस्‍य है डाक विभाग को सबसे बड़ी लाजिस्‍टि‍क शक्ति के रूप में करेंगे स्‍थापित

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …