Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रतलाम आगमन को लेकर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा पदाधिकारियों की ली बैठक,

रतलाम,

28/Oct/2024,

धनतेरस पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रतलाम दौरे की तैयारियों को लेकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली। दीपोत्सव पर्व पर पहली बार मुख्यमंत्री का नगर आगमन हो रहा है। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भव्य स्वागत करने का निर्णय लिया गया भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव का 29 अक्टूबर को प्रातः 10.30 बजे नगर आगमन संभावित है। वे नगर के माणक चौक स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में माताजी के दर्शन करने रतलाम आ रहे है। बैठक के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, विनोद यादव, कृष्ण कुमार सोनी, आदित्य डागा, मंडल महामंत्री राकेश परमार, नंदकिशोर पंवार, सुबेंद्र गुर्जर, हेमंत राहोरी, धर्मेंद्रसिंह देवड़ा, पीरूलाल सोवणचा आदि उपस्थित रहे। 

Check Also

जनसुनवाई में 99 आवेदन पर हुई सुनवाई-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से ग्वालियर के कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया संदेश-दादर से नई दिल्‍ली एवं वलसाड से मऊ के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन-30 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनसुनवाई में उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा अभिभावकों पर आर्थिक भार डालने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की-ग्रामीण डाक सेवक मेरे परिवार के सदस्‍य है डाक विभाग को सबसे बड़ी लाजिस्‍टि‍क शक्ति के रूप में करेंगे स्‍थापित

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …